25 साल की उम्र में 60 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं जान्हवी कपूर, जानिए कितनी है नेट वर्थ
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव नजर आती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ग्लैमरस फोटो और वीडियो के साथ-साथ रील्स भी शेयर कर हमेशा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया है। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वो 25 साल की पूरी हो गई हैं। जान्हवी बहुत ही कम समय में बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।
जी हां, जान्हवी कपूर अपने अब तक के करियर में हमेशा अच्छी और चुनिंदा भूमिकाएं करती नजर आई हैं। बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी उनके बहुत से चाहने वाले हैं। उन्हें एक्टिंग का हुनर अपने पिता बोनी कपूर और मां दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी से विरासत में मिली। आइए जानते हैं कि 25 साल उम्र में जान्हवी कपूर की नेटवर्थ कितनी है –

जान्हवी कपूर की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से भी वह अच्छी खासी कमाई करती हैं।

जान्हवी कपूर की नेट वर्थ
एक्ट्रेस की नेट वर्थ (Janhvi Kapoor Net Worth) के बारे में तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में जाह्नवी की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ से ऊपर ही है। जुहू में उनका एक आलीशान घर भी है। इस घर की कीमत करीब 38 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वो करोड़ों रुपए की लग्जरी कारों की भी मालकिन हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने भी अपने बच्चों के लिए काफी दौलत जमा कर रखी है। उनके पास मुंबई में कई जगहों पर महंगे घर, कार और विभिन्न व्यवसायों में निवेश है।

जान्हवी की अपकमिंग फिल्में
जान्हवी ने आज तक कई हिट फिल्मों में काम किया है। जान्हवी ‘गुंजन सक्सेना’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘रूही’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं। फिल्म मिली में उनके अभिनय की सभी ने सराहना की। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि जान्हवी कब नई फिल्म में नजर आएंगी। जल्द ही वह फिल्म ‘दोस्ताना 2’, ‘जन गण मन’ और ‘बावल’ में नजर आएंगी।
- सुहाना और सारा अली खान के ब्यूटी लुक्स में है ये 4 बातें कॉमन, यंग गर्ल्स अपने लिए करें नोट
- Mata Durga Names For Baby Girl: मां दुर्गा के नाम पर रख सकते हैं आप भी अपनी बेटी के यूनीक नाम
- दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी पर लिखा इमोशलन नोट, कहा – ”सोसाइटी को न तय करने दें…”
- अदनान सामी ने शेयर किया अपना वेटलॉस सीक्रेट, सिर्फ इन 3 चीजों की मदद से घटाया था 130 किलो वजन
- नवरात्र में घर पर कर रही हैं भजन-कीर्तन तो काम आएंगे ये टिप्स