ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
वीडियोः अपनी शादी में दुल्हनों को डांस करते तो खूब देखा आपने, अब देखिए इस दूल्हे राजा का डांस

वीडियोः अपनी शादी में दुल्हनों को डांस करते तो खूब देखा आपने, अब देखिए इस दूल्हे राजा का डांस

अपनी शादी में अक्सर आपने दुल्हन को डांस करते हुए एंट्री लेते देखा होगा या फिर अपने संगीत में दुल्हन को नाचते गाते देखा होगा। मगर हम आपको दिखा रहे हैं एक ऐसे दूल्हे का वीडियो जो अपनी शादी में जमकर डांस कर रहा है, वो भी अपनी दुल्हनिया के लिए। सलमान खान के फेमस शादी सॉन्ग में डांस करता हुआ इस दूल्हे का वीडियो आपका भी दिल जीत लेगा।

अपनी दुल्हन के लिए किया डांस

अपनी दुल्हन के लिए शादी के फिल्मी गीत पर ठुमके लगा रहा ये दूल्हा दरअसल अमेरिकन कॉमेडियन और एक्टर हसन मिनहाज हैं। ये वीडियो उनकी शादी का है। आपको बता दें कि हसन मिनहाज की शादी साल 2015 में बीना पटेल के साथ हुई थी। ये वीडियो तभी का है। वीडियो भले ही 3 साल पुराना हो मगर सोशल मीडिया पर ये वीडियो इस समय छाया हुआ है। वीडियो में हसन मिनहाज फिल्म “कुछ कुछ होता है” के गाने “साजन जी घर आए…” में डांस करते नजर आ रहे हैं।

अब तक दुल्हनों के वीडियो होते आये हैं वायरल

पिछले कुछ सालों से दुल्हनों का अपनी शादी पर डांस करते हुए एंट्री लेना जैसे एक ट्रेंड बन चुका है। सोशल मीडिया में ऐसे कई वीडियो रातों- रात वायरल हो जाते हैं जिसमें दुल्हन डांस करती हुई स्टेज तक आती हैं। कई बार तो दुल्हन अपने भाई- बहनों और सहेलियों के साथ ग्रुप डांस करते हुए भी एंट्री लेती है। ये सभी वीडियो देखने वालों को काफी पसंद आते हैं।

आप भी देखें यहां दुल्हनों के कुछ चुने हुए वीडियो…..

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

श्वेता तिवारी के बेटे रेयांश अपनी बहन पलक को कर रहे हैं योगा में काॅपी, देखें ये क्यूट वीडियो

‘कुमकुम’ उर्फ जूही परमार की 5 साल की बेटी ने गिटार बजा कर की गणेश आरती, देखें ये क्यूट वीडियो  

ADVERTISEMENT

जलपरी बनीं सोनाक्षी सिन्हा के फिगर में आया जबरदस्त बदलाव, देखें तस्वीरें

28 Sep 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT