ADVERTISEMENT
home / फूड एंड नाइटलाइफ
गर्मियों में लू से बचाने में मदद करते हैं ये फूड आइटम्स, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल

गर्मियों में लू से बचाने में मदद करते हैं ये फूड आइटम्स, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल

जैसा कि हम सभी जानते हैं, दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है और इसी के साथ हमारी इरिटेशन लेवल भी। हम में से कई लोग इतनी गर्मी होने के बाद भी खुद को बाहर जाने से नहीं रोक पाते हैं। उन्हें अपने काम, या फिर स्कूल या फिर शॉपिंग आदि के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। भले ही हम सनस्क्रीन लगा कर घर से बाहर जाते हैं और ये हमारी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है लेकिन इसके साथ ही कुछ फूड आइटम ऐसे भी हैं जै हमें अंदर से सूरज की गर्मी से बचाने में मदद करते हैं।

इस वजह से अपने इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं और इस गर्मी में खुद को लू से बचा सकते हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको इन आइटम के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अनार

अनार में ऐलाजिक एसिड होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट्स का काम करता है और आपको UVA और UVB किरणों से बचाता है। आप चाहें तो गर्मियों में अनार का जूस पी सकते हैं क्योंकि यह रिफ्रेशिंग होता है और आपको एनर्जेटिक महसूस कराता है। आप चाहें तो इसे गर पर भी बना सकते हैं और इसके लिए आपको आधा अनार चाहिए। इसका फ्लेवर बढ़ाने के लिए आप इसमें काला नमक और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

अंगूर

जानकारी के मुताबिक हर एक सनस्क्रीन के अंदर अंगूर के एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से गर्मियों में ये आपको अंदर से भी सूरज की गर्मी से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिमाग के ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं और एजिंग के साइन को घटाते हैं और अन्य स्किन संबंधी परेशानियों से भी हमें बचाते हैं।

ADVERTISEMENT

शकरकंदी

शकरकंदी सभी सब्जियों में सबसे अधिक कैरेटोनॉइड वाले फूड आइटम होते हैं। इस वजह से गर्मियों में सभी को इनका सेवन जरूर करना चाहिए। शकरगंदी के सेवन से आपको सनकिस्ड ग्लॉइंग लुक भी मिल सकता है। शकरकंदी में काफी अधिक मात्रा में मिनरल, विटामिन और वाइबर होते हैं जो हमारे ऑवरऑल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

गाजर

गाजर भी बहुत ही अच्छा फूड आइटम है जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। केवल मीडियम साइज गाजर में 200 प्रतिशत विटामिन A RDA होता है जो आपको अधिकतम प्रोटेक्शन देते हैं। गाजर का आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। आप इसका जूस पी सकते हैं या फिर दोपहर के खाने में खा सकते हैं या फिर इसे मिठाई के तौर पर भी खा सकते हैं।

खट्टे फल

खट्टे फल हमारी रोजाना की जिंदगी का हिस्सा होने चाहिए। यह सही में विटामिन सी से भरपूर होते हैं और विटामिन सी में एंटीऑक्सिडेंट होता है जो आपको एजिंग, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स से बचाने में मदद करते है। खट्टे फलों में ऑरेंज, नींबू, अंगूर आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें:
गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए

ADVERTISEMENT
09 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT