ADVERTISEMENT
home / Hindi
किसी का भाई, किसी की जान Look Out: कभी नहीं देखा होगा सलमान का ऐसा स्वैग, देखें टीजर

किसी का भाई, किसी की जान Look Out: कभी नहीं देखा होगा सलमान का ऐसा स्वैग, देखें टीजर

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं वो बस अपनी फिल्मों और विज्ञापनों के बारे में ही पोस्ट करते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया भाईजान से गुलजार है। क्योंकि उन्होंने महज 59 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, ये कोई आम वीडियो नहीं है बल्कि दुनियाभर में अपने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज देने के लिए सलमान ने अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अपने लुक का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस अनाउंसमेंट वीडियो को जारी की फिल्म से जुड़ी बाकी हस्तियों को टैग भी किया है। बता दें, सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ इस साल दिसंबर में रिलीज हो रही है। फिलहाल इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में सलमान का नया लुक और स्वैग नजर आ रहा है, जोकि फैंस को बेहद उत्साहित कर रहा है। 

लद्दाख के मैदानी इलाकों में ढीले ढाले कपड़े पहनें, खुले लंबे बाल, आंखों पर गॉगल्स और अपने सिग्नेचर ब्रेसलेट के साथ सलमान की पहली झलक देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए। इस टीजर में भाईजान का स्वैग और टशन वाकई देखने लायक है। फैंस बोल रहे हैं कि ये अब तक का उनका सबसे जबरदस्त लुक है। जरा आप भी देखिए –

वैसे आपको बता दें कि पिछले 26 अगस्त को, सलमान ने फिल्म जगत में अपने 34 साल पूरे करने के मौके पर इस फिल्म का अपना लुक शेयर किया और अब इसका टीज़र शेयर किया है। टीजर की शुरुआत में सलमान एक बाइक पर ग्रैंड एंट्री करते हैं। इसके बाद वह ब्राउन शर्ट, डेनिम जींस में फुल ऑन टशन में घूमते नजर आ रहे हैं। उनके लंबे बिखरे बाल, उनके कातिलाना लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

सलमान खान ने इस टीजर को शेयर किया और एक घंटे से भी कम समय में इसे 5 हजार से ज्यादा रीट्वीट, 16 हजार लाइक्स और 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देख लिया गया था। इंस्टा पर भी इस टीजर को अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है।

सिर्फ यही नहीं इस टीजर के साथ ही सलमान ने फिल्म में शहनाज गिल की एंट्री की भी पुष्टि की है। शहनाज के ऑफिशियल डेब्यू का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन टीजर शेयर करते हुए सलमान ने उन्हें टैग किया है। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सलमान की इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश भी हैं। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और इमोशन है।

05 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT