बात जब मेकअप की आती है तो लड़कियों के जेहन में सबसे पहला नाम लिपस्टिक का आता है। लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो टीनएज गर्ल से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं तक के पास मिल जायेगा। अगर अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाया है तो भी सिर्फ लिपस्टिक लगाकर ही चेहरे पर रौनक आ जाती है। लड़कियों और महिलाओं के बीच लिपस्टिक की इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए बाजार में इसके दाम काफी बढ़ गए हैं। ऊपर से कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते मार्केट जाना भी संभव नहीं हो पता और ऑनलाइन लिपस्टिक शेड खरीदना यानी अंधेरे में तीर चलाना। तो क्यों न हम घर पर ही लिपस्टिक बना लें। जी हां आप घर पर भी आसानी से अपना पसंदीदा लिपस्टिक शेड बना सकती हैं, वो भी बिना किसी ज्यादा मेहनत और सामान के। जानिए घर पर लिपस्टिक बनाने का तरीका (DIY Lipstick Shade)।
सबसे पहले एक बाउल में 2 टेबल स्पून पेट्रोलियम जेली लें। अब इसे 10 से 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में पिघलने के लिए रख दें। अब इसमें अपनी पसंद के शेड का थोड़ा सा आईशैडो पिगमेंट मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अगर आपको लगता है कलर ठीक से नहीं आया है तो आप इसमें और आईशैडो पिगमेंट एड कर सकती हैं। अब इसे लकड़ी की चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें और खाली लिपस्टिक ट्यूब में बड़ी सावधानी के साथ इसे डाल दें। लिपस्टिक को अच्छी तरह से शेप लेने के लिए इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। आपकी DIY मैटेलिक लिपस्टिक बनकर तैयार है।
DIY ऑर्गेनिक लिपस्टिक
घर पर ऑर्गेनिक लिपस्टिक बनाने के लिए आपको चाहिए
– बी वैक्स
– नारियल का तेल
– शिया बटर
– अपनी पसंद का फूड कलर
– लकड़ी की चम्मच
– 1 खाली लिपस्टिक कंटेनर
– खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें (वैकल्पिक)
ऑर्गेनिक लिपस्टिक बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कांच के बाउल में 1 बड़ा चम्मच बी वैक्स, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच शिया बटर डालें। लगभग 30 सेकंड के लिए इन सब को माइक्रोवेव करें और जब ये पिघल जाये तो लकड़ी की चम्मच से सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिक्स कर लें। अब समय है इसे अपनी पसंद के शेड की लिपस्टिक बनाने का। अगर आप रेड लिपस्टिक बनाना चाहती हैं तो चुकंदर पाउडर और ब्राउन लिपस्टिक बनाना चाहती हैं तो इसमें कोको पाउडर मिला सकती हैं। ध्यान रहे दोनों की मात्रा बस चुटकी भर ही लेनी है, इससे ज्यादा नहीं।
इसके अलावा आप फूड कलर की मदद से भी अपना पसंदीदा लिपस्टिक शेड बना सकती हैं। आखिर में इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर इसे लिपस्टिक के खाली कंटेनर में भर लें। शेप लेने और अच्छे से जम जाने के लिए कम से कम 1 घंटे के लिए इसे फ्रीजर में रख दें। आपकी DIY ऑर्गेनिक लिपस्टिक बनकर तैयार है।