ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
लिपस्टिक हैक्स: लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है लुक खराब

लिपस्टिक हैक्स: लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है लुक खराब

लिपस्टिक हर लड़की की बेस्ट फ्रेंड होती है, फिर चाहे वो ज्यादा मेकअप पसंद करने वाली लड़की हो या फिर लाइट मेकअप पसंद करने वाली लड़की। अगर आप भी इन दोनों में से एक हैं तो इस बात से ज़रूर इत्तेफाक रखेंगी कि लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बदलकर रख देती है। मार्केट में आपको लिपस्टिक के कई सारे शेड्स मिल जाएगी, जैसे- मैट लिपस्टिक, लिक्विड लिपस्टिक, ग्लॉस लिपस्टिक, क्रीमी लिपस्टिक आदि। इन सब में सबसे ज्यादा मुश्किल आती है लिक्विड लिपस्टिक लगाने में। खासतौर पर गर्मियों व बरसात के मौसम में लिक्विड लिपस्टिक के होंठों पर चिपचिपे होने और फैलने का डर सबसे ज्यादा रहता है। हम यहां आपको बता रहे हैं लिक्विड लिपस्टिक लगाने के कुछ ऐसे हैक्स, जिनकी मदद से न तो आपकी लिपस्टिक फैलेगी और न ही आपके होंठों का लुक खराब होगा।

हैक 1: कभी भी होंठों पर लिक्विड लिपस्टिक को सीधा न लगाएं। ऐसा करने पर उसके फैलने का डर बना रहता है और होंठ भी ड्राई लगते हैं। इससे बचने के लिए सबसे पहले होंठों पर लिप बाम लगाएं, उसके बात वेट टिश्यू से होंठों को स्क्रब कर लें। ऐसा करने पर आपके होंठों की डेड स्किन निकल जाएगी। अब एक बार फिर अपने होंठों पर लिप बाम लगाएं, और उसके बाद पफ की मदद से होंठों पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। अब आपके होंठ लिक्विड लिपस्टिक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

5

हैक 2: लिक्विड लिपस्टिक की क्वांटिटी कभी भी उसके ब्रश में ज्यादा न लें। ऐसा करने पर लिपस्टिक आपके होंठों पर मोटी और चिपचिपी सी लग सकती है। ध्यान रहे कि जब भी लिक्विड लिपस्टिक लगाएं, उससे पहले लिपस्टिक ब्रश को अच्छे से पोछ लें और लिक्विड लिपस्टिक की पतली लेयर होंठों पर लगाएं। ऐसा करने पर आपके होंठ मोटे और चिपचिपे नहीं महसूस होंगे।

ADVERTISEMENT

1

हैक 3: अपने होंठों को कभी भी सीधा लिक्विड लिपस्टिक से शेप देने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर आपके होंठों की शेप बिगड़ सकती है। इससे बचने के लिए सबसे पहले लिप लाइनर से अपने होंठों को शेप दे लें। उसके बाद ही लिक्विड लिपस्टिक से शेप के अंदर वाले हिस्से को भरें। इससे आपके होंठों का शेप भी नहीं ख़राब होगा और लिपस्टिक के फैलने का डर भी नहीं रहेगा।

4

हैक 4: होंठों के इनर सर्कल यानि अंदर वाले हिस्से पर लिक्विड लिपस्टिक न लगाएं। ऐसा करने पर लिपस्टिक के ख़राब होने का डर बना रहता है। बेहतर रहेगा कि उस हिस्से पर लिक्विड लिपस्टिक के शेड से मैच करती हुई क्रीमी लिपस्टिक लगाएं। इससे लिपस्टिक का लुक ख़राब नहीं होगा।

ADVERTISEMENT

6

हैक 5: लिक्विड लिपस्टिक पर पूरे दिन टचअप करना आसान नहीं होता। इससे लिपस्टिक की लेयर मोटी होती चली जाती है, जिससे होंठों पर दरारें दिखने लगती हैं। टचअप करने से पहले हमेशा लिपस्टिक को टिश्यू की मदद से साफ़ कर लें और उसपर लिपबाम लगा लें। अब आप अपने होंठों पर लिपस्टिक का टचअप कर सकती हैं।  

2 

इमेज सोर्सः Sutterstock

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें

जानिए 500 रुपए के अंदर 10 ब्रांडेड लिपस्टिक शेड्स के बारे में

जानें किस मौके के लिए कौन सा लिपस्टिक शेड रहेगा बेस्ट

लिप बाम: सिर्फ लिपस्टिक ही नहीं ये 5 लिप बाम भी हैं बड़े काम के

ADVERTISEMENT

मेकअप टिप्सः इन ट्रिक्स के साथ चुनें अपने लिए सही लिपस्टिक शेड

20 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT