ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण को एक इवेंट के दौरान आया पैपराजी पर गुस्सा, देखें वायरल Video

कुछ दिनों पहले जुलाई में दीपिका पादुकोण ने मनीष मल्होत्रा ​​के ब्राइडल कॉउचर शो में बतौर गेस्ट भाग लिया था। एक्ट्रेस इस शो में रणवीर सिंह को चीयर करने के लिए पहुंची थीं, जो कि शोस्टॉपर के तौर पर रैंप पर वॉक कर रहे थे। शो से इस जोड़े के कई वीडियो वायरल हुए थे और इनके एक वीडियो इंटरनेट पर उस वक्त तहलका मचा दिया जब रणवीर रैंप पर चलते हुए अचानक रुक गए और दीपिका के गाल पर एक किस दे दिया । शो से दीपिका के और भी कई वीडियो रिलीज हुए थे जिसमें वो अपनी सास के साथ और दूसरे गेस्ट के साथ दिख रही थी। हालांकि अब तक बहुत कम लोग ये जानते थे शो में एक पल ऐसा भी आया था जब दीपिका पादुकोण कुछ समय के लिए नाराज हो गई थी।

कोट्योर शो से दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में, अभिनेत्री पैपराज़ी को डांटते हुए देखा जा सकता है जो कुछ तस्वीरों के लिए स्टेज के पीछे उनके पास आए थे। वह कहती हैं, “यहां अनुमति नहीं है, ये बैकस्टेज है।”

इस वीडियो को दीपिका के एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया था और कमेंट सेक्शन में लोगों ने स्टैंड लेने के लिए एक्ट्रेस की सराहना की है। कुछ लोगों ने जहां ये सवाल उठाया है कि ये लोग अंदर किसकी इजाजत से पहुंच गए, वहीं अन्य लोगों ने इतनी शालीनता और शिष्टता के साथ अपनी बात रखने के लिए दीपिका की प्रशंसा भी की है। 

साभार- इंस्टाग्राम

काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगी। इसके अलावा वो प्रभास स्टारर कल्कि 2898 AD भी कर रही है। इतना ही नहीं द इंटर्न के हिंदी रीमेक में दीपिका एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा दीपिका जल्दी ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में पुलिस अवतार में नजर आएंगी। ऐसी जानकारी है कि दीपिका फिल्म में अजय देवगन की बहन की भूमिका निभाएंगी।

ADVERTISEMENT
21 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT