भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –
मेष – हो सकता है आर्थिक नुकसान
आज आपको आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है। ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। खर्च अधिक होने की आशंका है। किसी जरूरी काम में रुकावट आने से मन रहेगा परेशान। सामाजिक कार्यों में रहेंगे व्यस्त। निकट संबंधियों से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में कागजी कार्रवाई पूरी रखें।
वृषभ – सेहत में होगा सुधार
आपकी सेहत में होगा सुधार। लक्ष्यों को प्राप्त करने में होंगे कामयाब। आपकी योग्यता और कुशलता से जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। बिजनेस में घाटे से बचने के लिए लालच का त्याग करें। आपके हुनर से रुका हुआ काम होगा पूरा।
मिथुन – आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं
गुस्से पर रखें कंट्रोल। पार्टनर से क्लेश हो सकता है। आपसी परेशानियों को समझकर प्यार से सुलझाएं। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर आत्मविश्वास में होगी वृद्धि। मिलेगा सामाजिक मान-सम्मान।
कर्क – नौकरी में होगा प्रमोशन
आज निडर होकर फैसला करें। भाग्य आप पर मेहरबान है। नौकरी में हो सकता है कोई बड़ा प्रमोशन। बिजनेस में मित्रों के सहयोग से होगा विस्तार। व्यस्तता अधिक रहेगी। बन सकता है लंबी यात्रा का कार्यक्रम। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार
सिंह -दर्द से रहेंगे परेशान
आज सिर या आंखों के दर्द से रहेंगे परेशान। पारिवारिक समस्या की वजह से तनाव भी हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने से मिलेगा सामाजिक सम्मान। बढ़ेगा आत्मविश्वास। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। शाम तक माहौल सकारात्मक होने की उम्मीद है।
कन्या – अड़चनें होंगी दूर
संतान के विवाह में आ रहीं अड़चनें होंगी दूर। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। पार्टनर के साथ यात्रा सुखद रहेगी। सेहत का रखें ख्याल। सबकी उम्मीदों में खरा उतरने की आपकी विशेषता से मिलेगा सामाजिक सम्मान। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।
तुला -छात्रों पर नकारात्मक विचारों का रहेगा प्रभाव
छात्रों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव ज्यादा रहेगा। शिक्षा पर भी हो सकता है प्रतिकूल असर। अत्यधिक मेहनत करने पर भी आय में रहेगी कमी। विरोधी कर सकते हैं परेशान। बिजनेस में अचानक रुक सकता है कोई प्रोजेक्ट।
वृश्चिक – मिल सकती है बहुमूल्य संपत्ति
पिता के आशीर्वाद से कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है। वर्षों पुरानी इच्छा होगी पूरी। व्यस्तता अधिक रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी पुराने परिचित से हो सकती है मुलाकात जो बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगी।
इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी
धनु – विद्यार्थी पढ़ाई पर दें ध्यान
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्य की धीमी गति होने से तनाव बढ़ेगा। शांत रहें। जिद में आकर कर सकते हैं अपना नुकसान। आलोचना से घबराकर अपना काम न छोड़ें।
मकर – परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा
आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक रिश्तेदारों की ओर से मिल सकता है शुभ समाचार। सेहत के प्रति सचेत रहें। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने से सम्मान बढ़ेगा। दूसरों की मदद करके मन खुश होगा।
कुंभ – आंखों को लेकर हो सकती है समस्या
आपकी पाचन क्रिया और आंखों में परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में लिये गये फैसले से भविष्य में हो सकते हैं परेशान। शाम को मित्रों के साथ रहेगी मौज-मस्ती। मित्रों से बिखरे हुए कामों को समेटने में मिलेगी मदद। पार्टनर के साथ संबंध रहेंगे मधुर।
मीन – छात्रों को शुभ समाचार मिलने की संभावना
छात्रों को मिल सकता है शुभ समाचार। बिजनेस में रुके हुए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। सहयोगियों का मूड़ खराब रहेगा। अपने हुनर से बिगड़ा हुआ काम बना सकते हैं। मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का कार्यक्रम।
21 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसे मिलेगी नौकरी तो किसे प्रमोशन दिलाएगा आज का दिन