home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए  18 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 18 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..

मेष – खो सकती है कोई महंगी वस्तु

आज धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने या खोने की आशंका है। व्यवसाय में कई काम होते- होते रुक जायेंगे। पैसा लगाने के बाद भी फायदा नहीं होगा। लेकिन कर्ज लेने से बचें। पार्टनर को इग्नोर न करें। तालमेल बना कर रहें।

वृषभ – संतान की ओर से मिलेगी खुशखबरी

आज आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में मौज- मस्ती रहेगी। व्यवसाय के लिए बनी बनाई योजनाओं में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे।

मिथुन – प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है

प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। विपरीत समाचार सुनकर आकस्मिक यात्रा हो सकती है। कोई आपका भरोसा जीतकर आपकी रकम निकाल सकता है। नियमित दिनचर्या के कारण सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर अपनी कार्यकुशलता बनाए रखें।

कर्क – ससुराल से महंगे उपहार मिल सकते हैं

नए काम में पूंजी निवेश के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। ससुराल से महंगे उपहार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख- शांति बनी रहेगी। छोटी- मोटी मौसमी बीमारी संभव है। जमीन की खरीदारी से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह – सेहत को लेकर रहेगी उलझन

दिन भर सेहत को लेकर उलझन बनी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पार्टनर से अनबन हो सकती है। वाद- विवाद से बचें। आत्मविश्वास की कमी से फैसले लेने में हिचकेंगे। धार्मिक कार्यों में विश्वास बढ़ेगा। लेन- देन में सावधानी बरतें। धन लाभ होगा।

कन्या – प्रेम संबंध में सुखद अहसास होंगे

मेहमानों का आना- जाना बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में सुखद अहसास होंगे। काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यस्थल पर मेहनत से मिलेगी पदोन्नति। राजनीतिक लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को आता है हद से ज्यादा गुस्सा

तुला – व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकता है

कार्यस्थल पर मतभेद होने से मुश्किल आ सकती है। व्यावसायिक अनुबंध रद्द होने की आशंका है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ का भी योग है। पार्टनर का सहयोग रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक – लेन- देन के मामले सुलझेंगे

नए व्यापारिक अनुबंध मिलेंगे। आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। लेन- देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी हार मानेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। विरोधियों का समर्थन मिल सकता है।

धनु – छात्रों को अधिक मेहनत की जरूरत

आज भाग- दौड़ से थकान महसूस होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत की जरूरत है। मामूली सी बात पर अधिकारी से बहस हो सकती है। नौकरी में आएंगी परेशानियां। जोखिम उठाने को तैयार रहें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

मकर- मानसिक रूप से हो सकते हैं अशांत

आज आप मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयम बरतें। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के मामले में यात्रा का योग है। नए अनुबंध मिल सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ – संबंधों में निकटता बढ़ेगी

आपके मिलनसार व्यवहार से संबंधों में निकटता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ गिले- शिकवे दूर होंगे। भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी और नये संबंधों से मिलेगा आर्थिक लाभ। नौकरी में पदोन्नति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन- कला और संगीत में बढ़ेगी रुचि

भाग्योदय में आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों की कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर स्थितियां सहज और अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय में फायदा होगा। तात्कालिक लाभ के लिए समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। पार्टनर से कलह की आशंका है।

ये भी पढ़ें – 12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

16 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this