ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर

12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर

यूं तो हर राशि में कुछ न कुछ ऐसी खूबियां होती हैं, जो इन्हें एक- दूसरे से अलग बनाती हैं। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो बाकि कि राशियों पर भारी पड़ती हैं। ज्योतिष के अनुसार इन चार राशियों को सबसे ताकतवर माना जाता है जो कि दूसरी राशियों को अपने काबू में करके रखती हैं और अपनी ही हुकूमत चलाती हैं। तो अाइए जानते हैं कौन- सी हैं वो चार राशियां —-

capricorn

मकर 

सभी राशियों में मकर राशि सबसे उत्कृष्ट यानि की सबसे बेहतरीन राशि मानी जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इनके अंदर खुद को कंट्रोल करने की ताकत होती है। कहां, कब और कैसे पासा फेंकना है कौन- सी चाल चलनी है ये हूनर इनमें कूट- कूट के भरा होता है। सपने आते तो सभी को हैं, मगर कम लोगों के पास सपने देखने की खूबी होती है। देख भी लें, तो उन सपनों को पूरा करने का दम कम ही लोग रखते हैं। मगर इस राशि के लोग, जो सपने देखते हैं, उन्हें पूरा करने का दम भी रखते हैं, चाहे हालात कैसे भी क्यों न हो। इनके अंदर दूसरी राशि के लोगों से ज्यादातर बेहतर तरीके से सोचने और समझने की क्षमता होती है और इन्हीं सब खूबियों के चलते ये राशि ताकतवर राशियों में गिनी जाती है।

aquarius

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों में आत्‍मविश्‍वास की कोई कमी नहीं होती है। मौका कोई भी ये इन्हें जो करना होता है वो कर के ही दम लेते हैं। इन्हें हर दशा में खुद को ढालना आता है। कोई भी बदलाव इनको बदल नहीं सकता। ये अपनी बात मनवाने के लिए हर तरह का रास्‍ता अपनाने से भी नहीं हिचकते। हर हाल में खुश रहने की ताकत इन्हें दूसरी राशियों की तुलना में ताकतवर बनाती है।

aries

मेष 

इस राशि के लोगों के पास वो हर खूबियां हैं जो एक ताकतवर इंसान के पास होनी चाहिए। ये अच्छी तरह जानते हैं कि अपने सपनों पर और अपने नजरिये पर विश्वास कैसे किया जाता है और कैसे दूसरे लोगों को भी उस सोच और मिशन के साथ जोड़ा जाता है। तभी ये लोग एक अच्छे लीडर के रूप में उभरते हैं। इनकी सबसे खास बात यही है कि ये अपना रास्ता खुद तय करते हैं। कभी किसी से प्रभावित होकर कोई काम नहीं करते हैं। इनकी यही खासियत इनको दूसरों से अलग और ताकतवर बनाती है।

ADVERTISEMENT

scorpio

वृश्चिक

इस राशि के लोगों के जैसा हौंसला बहुत कम लोगों में होता है। हारने के बाद भी ये उस काम में तब तक लगे रहते हैं जब तक इन्हें सक्सेस न मिल जाएं। यही खूबी इन्हें ताकतवर बनाती है। ये अच्छे लोगों के लिए अच्छे होते हैं और बुरे लोगों के लिए बहुत बुरे। इनके अंदर भविष्य को भांप लेने की क्षमता है, जो आप सोच भी नहीं सकते, ये लोग उसके हर परिणाम तक पहुंच जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर
2. अपनी राशि से जानिए आपकी किस खूबी के दीवाने हैं लोग
3. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी
4. अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी

07 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT