ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
18 जनवरी, 2019 का राशिफल:  जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

18 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं

आज आपके मौसमी बीमारी से परेशान होने की आशंका है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए संपर्कों का फायदा मिलेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। बिगड़ा काम बनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ – व्यावसायिक योजना होगी पूरी

नौकरी के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। व्यावसायिक योजना पूरी होगी। काम को वक्त पर करने की आदत डालें। सफलता मिलेगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूर ट्राई करें ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

मिथुन – मेहनत अधिक और लाभ कम होगा

परिवार में खर्चों की अधिकता व धन की कमी बनी रहेगी। मेहनत अधिक और आर्थिक लाभ कम होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सेहत साथ निभाएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

कर्क – पुरानी बीमारी में सुधार आने से राहत मिलेगी

पुरानी बीमारी में सुधार आने से राहत मिलेगी। कहीं से सुखद बदलाव का संकेत मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगी। छात्रों को खास खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर से संबंधों में मजबूती आयेगी। पारिवारिक मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह – संपत्ति के मामले में परिवार के लोग परेशान करेंगे

संपत्ति के मामले में परिवार के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। वाद-विवाद से दूर रहें। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सेहत कुछ गड़बड़ रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कन्या – युवाओं को रोजगार के नये विकल्प मिलेंगे

युवाओं को रोजगार के नये विकल्प मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। ऐशो-आराम की महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा का योग है। सामाजिक सम्मान में होगी वृद्धि। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पार्टनर के व्यवहार से मन परेशान रहेगा।

ADVERTISEMENT

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

तुला – परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत से होगा तनाव

परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। मन अशांत और तनाव में रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सफल रहेगी।

वृश्चिक – नए रिश्ते बनेंगे

आज पार्टनर से रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी। नए रिश्ते भी बनेंगे। सामाजिक समारोह में पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। अटके हुए काम होंगे पूरे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय में नए संपर्कों का लाभ मिलेगा।

धनु – छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ काम करें। कोई शुभ समाचार उत्साह बढ़ायेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम संबंध में सुकून व शांति बनी रहेगी।

ADVERTISEMENT

मकर – पारिवारिक संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी

पारिवारिक संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यापारिक अनुबंध व्यावसायिक विस्तार में सहायक होंगे। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। विरोधी परास्त होंगे। गुस्से पर रखें कंट्रोल। पार्टनर के साथ तनाव दूर होगा। मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

कुंभ – कार्यक्षेत्र में आलोचना के होंगे शिकार

कार्यक्षेत्र में आलोचना होगी। वाद-विवाद से बचें। व्यवसाय में अकारण पड़े व्यवधान से घाटा हो सकता है। अधिक परिश्रम की जरूरत है। मन अशांत रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

मीन – भाई-बहनों में प्यार बढ़ेगा

भाई-बहनों में प्यार बढ़ेगा। शादी योग्य युवा शादी का मन बना सकते हैं। प्रेम के मामले में स्थिति संतोषजनक रहेगी। अटके हुए काम पूरा करने का सही मौका है। विद्यार्थी काम को वक्त पर करने की आदत डालें। सफलता मिलेगी। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा।

17 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

ADVERTISEMENT
16 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT