ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
17 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

17 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – प्रतियोगी परीक्षा में छात्राओं की सफलता मिलेगी

आज प्रतियोगी परीक्षा में छात्राओं को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार की संभावना है। कार्यस्थल पर इच्छानुसार जिम्मेदारियां मिलेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। पार्टनर का बदला व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।

वृषभ – जोखिम भरा निवेश करने से बचें

जोखिम भरा निवेश करने से बचे। टाल-मटोल की आदत से व्यवसाय में घाटा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से अनबन रहेगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च अधिक हो सकता है। निजी संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। यात्रा टालें। सेहत ठीक रहेगी।

इसे भी पढ़ें – अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

मिथुन – माता की सेहत में सुधार होगा

माता की सेहत में सुधार होगा। खान-पान में लापरवाही न बरतें। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार संभव है। आय के स्रोत  बढ़ेंगे। जरूरी काम टालें नहीं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। अटके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क – प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ने न दें

प्रेम संबंधों में दूरियां न बढ़ने दें। आपसी मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी। विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह – सेल्स और मार्केटिंग के लोग लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे

आज सेल्स और मार्केटिंग के लोग अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। यश और धन- सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर से कलह की आशंका है। अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें – घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान

ADVERTISEMENT

कन्या – सिरदर्द से रह सकते हैं परेशान

आज सिरदर्द से परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। दूसरों की भावनाओं को समझें। आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन की आशंका है। जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

तुला – परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा

आज परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। हंसी-खुशी का माहौल होगा। करियर में खुशखबरी मिलने के योग हैं। व्यवसाय से संबंधित यात्रा हो सकती है। सही खान-पान और नियमित दिनचर्या की जरूरत है। सेहत साथ निभाएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक – छात्रों को कड़ी मेहनत की जरूरत

छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को चुनौती मिल सकती है। पार्टनर से रिश्ते सामान्य रहेंगे। पारिवारिक मन-मुटाव भुलाकर काम में जुट जाएं। कोर्ट-कचहरी के मामले से छुटकारा मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

धनु – उपहार में कैश मिलने की संभावना

आज कहीं से आपके लिए धनवर्षा हो सकती है। उपहार में कैश या कोई उपहार मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों की वजह से नया काम शुरू कर सकते हैं। भाई-बहनों की सहायता से कई उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

ADVERTISEMENT

मकर – विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है

आज कुछ विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में परेशान रहेंगे। जल्दी काम निपटाने के चक्कर में बड़ी भूल कर बैठेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ – प्रेमियों को मिलेगी मंजिल

भाग्योदय का अवसर है। परिवार हर हाल में आपके साथ खड़ा रहेगा। प्रेमियों को मंजिल मिलेगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। बिगड़े कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन – शरीर पर कहीं चोट लग सकती है

आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी। पार्टनर की सेहत को लेकर रहें सावधान। शरीर पर चोट लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में मस्ती रहेगी। नौकरी में बदलाव का मन होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

ये भी पढ़ें –अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

16 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

16 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT