ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए  13 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 13 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – पेट में हो सकती है गड़बड़

अचानक पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। खान- पान का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी में कामयाबी मिलने की संभावना है। नए संपर्कों में सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है।

वृषभ – रिश्तेदार से मधुर संबंध बनेंगे

ADVERTISEMENT

कुछ जरूरी काम पूरे होने से रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। पार्टनर संग मौज- मस्ती रहेगी। छात्रों को अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन – कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें

आज कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें। परेशानी हो सकती है। युवाओं को करियर में बेहतर अवसर की तलाश रहेगी। चापलूसों से दूर रहें। संतान की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

कर्क – उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

ADVERTISEMENT

आज उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना में सफल रहेंगे। नए अनुबंध मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। बिगड़े कार्य बनेंगे। आय- व्यय में नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

सिंह – मिला हुआ काम रद्द हो सकता है

प्रोफेशनल लाइफ में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में मिला अनुबंध रद्द हो सकता है और नौकरी करने वालों के सामने भी परेशानी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्म संयत रहें। पार्टनर से संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या – हो सकता है मानसिक तनाव

ADVERTISEMENT

पारिवारिक समस्या से परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव भी हो सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कार्यस्थल पर नयी जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्त रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला – परिजनों के सहयोग मिलेगा

बिखरे हुए काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में और परिपक्वता आयेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलने की संभावना है। आय-व्यय पर विशेष सावधानी रखनी होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक – भाग्योदय में आ रही बाधा दूर होगी

ADVERTISEMENT

आज भाग्योदय में आ रही बाधा दूर होगी। आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। अधिकारियों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। कानूनी मामले सुलझेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी।

धनु – वाहन के रख- रखाव में खर्च बढ़ सकता है

वाहन के रख- रखाव में खर्च बढ़ सकता है। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर – सेहत में होगा सुधार

ADVERTISEMENT

लंबी बीमारी के बाद सेहत में सुधार का समय है। फोन बंद करके आराम करें। दिनचर्या नियमित रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ – मित्रों से विवाद बढ़ सकता है

आज मित्रों से विवाद बढ़ सकता है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना है। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें।

मीन – व्यावसायिक विस्तार संभव है

ADVERTISEMENT

व्यावसायिक विस्तार संभव है। सुख- सुविधा पर खर्च करेंगे। अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। मित्रों के साथ मौज- मस्ती में दिन बीतेगा।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट! में तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें – 

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं मई के महीने में पैदा होने वाले लोग
राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर

10 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT