‘प्यार का पंचनामा’ स्टार सोनाली सहगल ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड से शादी की है। एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक शादी के कई दिनों बाद तक सुर्खियों में रहा। एक्ट्रेस ने सफेद कढ़ाई से सजी गुलाबी साड़ी पहनी थी जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। सोनाली ने अपनी साड़ी के साथगुलाबी चूड़े मैच किए थे। वैसे सोनाली के पहले और भी कई सेलेब्स ने अपने ब्राइडल लुक के साथ रेड की जगह अलग रंग में चूड़ा पहना है। इनमें कियारा आडवाणी, अनुष्का रंजन सभी शामिल हैं।
कियारा आडवाणी

जब कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से जैसलमेर के पैलेस में भव्य शादी और सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की, तो कियारा के ब्राइडल अवतार ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा का पेस्टल पिंक लहंगा पहना था और अपने आउटफिट को डायमंड और एमरल्ड ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया था। हालाँकि, कियारा का अपने लहंगे से मैच करता हुआ बेबी पिंक और व्हाइट चूड़ा कुछ ऐसा था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कियारा का ओम्ब्रे चूड़ा लहंगे के रंग को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था और बहुत खूबसूरत लग रहा था!
अनुष्का रंजन

साल 2021 में अनुष्का रंजन ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के अभिनेता आदित्य सील से शादी कर ली। अनुष्का का ड्रीमी ब्राइडल लुक आज भी लोगों के दिमाग में ताजा है। अनुष्का ने मोहिनी छाबरिया द्वारा डिजाइन किया गया एक भव्य लैवेंडर लहंगा चुना था। उन्होंने न केवल अपनी शादी पर घूंघट को डिच किया था, बल्कि उन्होंने लाल चूड़ा भी छोड़ दिया। इसके बजाय उन्होंने ऑफ-व्हाइट और सिल्वर चूड़ा पहना।
मिहिका बजाज

राणा दग्गुबाती ने अगस्त 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से शादी कर ली। यह जोड़ी अपनी शादी के दिन किसी रॉयल कपल की तरह लग रही थी। मिहिका ने अनामिका खन्ना से शानदार ऑफ-व्हाइट और गोल्ड ब्राइडल आउटफिट चुना और इसके साथ पोल्की और पन्ना ज्वैलरी मैच किया था। मिहिका ने अपने आउटफिट से मैच करके सफेद और गोल्डन चूड़ा पहना था।
अर्पिता मेहता

अगस्त 2022 में अर्पिता मेहता और कुणाल रावल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शादी में पहनावे से लेकर सजावट तक, सब कुछ पेस्टल और सफेद रंग में सराबोर था। दुल्हन ने भी ऑफ-व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। अर्पिता ने अपने आउटफिट के साथ बेबी पिंक कलर का चूड़ा पहना था।
कनिका कपूर

2022 में, गायिका कनिका कपूर लंदन के एक भव्य समारोह में अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन गौतम हाथीरामनी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। कनिका ने शादी के लिए ब्लश-पिंक कलर का मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहना था और इसके साथ शानदार स्टेटमेंट ज्वेलरी और ड्रीमी पिंक चूड़ा स्टाइल किया था।
नताशा दलाल

जनवरी 2021 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर स्टार वरुण धवन ने एक इंटीमेट समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम फ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की थी। शादी के लिए नताशा ने हेवी एम्ब्रॉयडर्ड आइवरी लहंगा पहना था। नताशा ने अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए हीरे के गहने पहने थे। नताशा ने लहंगे के साथ मैचिंग व्हाइट चूड़े से अपने लुक को पूरा किया था।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स