ऋषिकेश में बंजी जंपिंग (bungee jump india) के बारे में सुनते ही शायद कुछ लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शहर में देश का सबसे ऊंचा बंजी होने का दावा किया गया है, जिसे विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण अनुभव के साथ संचालित किया जाता है। तीर्थ होने के साथ-साथ, ऋषिकेश भारत की एडवेंचर केपिटल भी है, इसलिए एडवेंचर पसंद करने वालों को अपने बैग पैक करने और इस शहर में आने के लिए और अधिक सोचना नहीं पड़ता है। अगर आप भी कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो हम यहां आपको ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं।
क्या आपने कभी चिड़िया की तरह उड़ने के बारे में सोचा है? अगर हां तो बंजी जंपिंग (What is Bungee Jumping) इसमें आपकी मदद कर सकता है। बंजी जंपिंग एक एडवेंचर एक्टिविटी है, जिसमें लोग अधिक ऊंचाई से कूदते हैं। जंपिंग करते हुए आपको एक रस्सी से बांधा जाता, जो एक सरफेस से जुड़ी होती है, जो भारी चीजों को संभाल सकती है। आप चाहें तो किसी क्लिफ से या फिर प्लने से जंप कर सकते हैं और पूरी तरह से सुरक्षित रह सकते हैं। आप बंजी जंपिंग दुनिया के किसी भी हिस्से में कर सकते हैं और कई सारे देशों में होती है।
भानगढ़ के किले का रहस्य क्या है
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग (rishikesh bungee jumping) के सबसे अच्छे स्पॉट्स मोहनचाटी में है, जिसका नाम जंपिंग हाइट्स हैं। इसे एक्स-आर्मी ऑफिसर्स चलाते हैं और जंप मास्टर न्यूजीलैंड से हैं और न्यूजीलैंड दुनिया की एडवेंचर कैपिटल है। जंपिंग हाइट्स, भारत में स्थित ऋषिकेश की सबसे ऊंची हाइट पर स्थिति है, जो 83 मीटर है। जंपिंग हाइट्स मंगलवार के अलावा सभी दिन खुला रहता है। इसे भारत के बेस्ट जंपिंग स्पॉट्स में से एक माना जाता है।
क्या ऋषिकेश में बंजी जंपिंग (rishikesh bungee jumping height) सुरक्षित है? यह एक सामान्य सवाल है और हर इंसान के दिमाग में आता है। बात चाहें ऋषिकेश में बंजी जंपिंग की हो या फिर दुनिया के किसी अन्य कोने में बंजी जंपिंग (bungee jumping in rishikesh price) की हो, सुरक्षा एक मुख्य मुद्दा है। लेकिन ऋषिकेश में जहां आप बंजी जंपिंग के लिए जाते हैं वहां आपको इसे लेकर परेशान होने की आवश्यका नहीं है। अथोरिटी द्वारा आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है और उनके पास एक्सपर्ट्स भी हैं। यहां पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलेंड के स्टेंटर्ड अथोरिटी गाइडलाइन्स को फॉलो किया जाता है। हालांकि, यदि आपको न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, एपिलेप्सी, हार्ट कंडिशन, हाई ब्लड प्रेशर, कमर या गले में चोट, फ्रेक्चर, अस्थमा या फिर आप प्रेगनेंट है तो बंजी जंपिंग ना करें। इस एक्टिविटी को करने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 12 वर्ष होनी चाहिए और एक व्यक्ति का वजवन 35 से 120 किलो का होना चाहिए।
ऋषिकेश में एक्टिविटी | प्राइस |
एंट्री टिकट | 100 |
बंजी जंपिंग | 3550 |
जांएट स्विंग | 3550 |
फ्लाइंग फॉक्स (In Tandem) | 1800 |
फ्लाइंग फॉक्स (सोलो) | 3000 |
कोम्बो 1 (बंजिंग + फ्लाइंग फॉक्स) | 4750 |
कोम्बो 2 (फ्लाइंग फॉक्स + स्विंग) | 4750 |
कोम्बो 3 (बंजिंग + स्विंग) | 6500 |
थ्रिलॉजी कोम्बो (सभी 3 एक्टिविटी) | 8250 |
अगर आप ऋषिकेश में बंजिंग जंपिंग (tips for bungee jumping) करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगी।
– इंस्ट्रक्टर आपको जो इंस्ट्रक्शन बता रहे हैं, उन्हें फॉलो करें।
– किसी भी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में प्रशिक्षकों को पहले से सूचित करें।
– बंजिंग जंपिंग के लिए आरामदायक कपड़े पहनें।
– अपने साथ कपड़ों का एक्स्ट्रा पेयर जरूर रखें।
– एक्टिविटी के लिए जाने से पहले खुद का मेडिकल चेकअप जरूर कराएं।
– खुद पर भरोसा करें और सकारात्मक रहें क्योंकि ट्रेंड इंस्ट्रक्टर के अंतरगत वो आपको सही से गाइड करेंगे।
यदि आप ऋषिकेश में सिर्फ बंजी जंपिंग करना चाहते हैं, तो प्रति व्यक्ति लागत INR 3550 है। हालांकि, यदि आप जंपिन हाइट्स में कॉम्बो एडवेंचर पैकेज का विकल्प चुनते हैं तो यह लागत कम हो जाती है।
2. क्या ऋषिकेश में बंजी जंपिंग सेफ है?
जंपिन हाइट्स, जहां ऋषिकेश में बंजी जंपिंग (bungee jumping spot in rishikesh) होती है, ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड मानक प्राधिकरण दिशानिर्देशों का पालन करती है। अधिकांश कर्मचारियों को न्यूजीलैंड में इस और अन्य साहसिक गतिविधियों का अभ्यास करने का एक महत्वपूर्ण अनुभव है। यहां के अधिकारियों के लिए सुरक्षा एक प्रमुख चिंता का विषय है, इसलिए नियमित आधार पर अभ्यास होता है।
3. बंजी जंपिंग के लिए एज लिमिट?
बंजी जंपिंग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और यदि आप इससे कम हैं तो माता-पिता की उपस्थिति आवश्यक है।
4. क्या ऋषिकेश में दिसंबर में बंजी जंपिंग की जा सकती है?
जी हां, दिसंबर के महीने में आप ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के लिए जा सकते हैं। हालांकि, ऋषिकेश में मानसून के मौसम में बंजी जंपिंग से बचें।
यह भी पढ़ें:
भानगढ़ का किला क्या सही में है भूतिया, जानें इसका रहस्य