वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध (Bhagwan Buddha) का महापरिनिर्वाण समारोह भी मनाया जाता है। भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों एक ही दिन अर्थात वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए थे। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) सबसे बड़ा त्योहार का दिन होता है। गौतम बुद्ध के अनुयायी को मानना हैं कि उनके कहें गए वचन मन को को शांति देते हैं। इस मौके पर आप भी पढ़ें गौतम बुद्ध के विचार, बुद्धा कोट्स और जीवन को दें सही मार्ग। गौतम बुद्ध के विचार (Buddha Quotes in Hindi) अपनाने से हम जीवन को सफल बना सकते हैं।
गौतम बुद्ध के विचार बहुत महत्व रखते हैं। सफलता पाने और अच्छी जिंदगी जीने के लिए महात्मा बुद्ध के ये विचार बहुत काम आते है। अगर कोई निराश व्यक्ति भी एक बार इन विचारों को पढ़ लें तो अपने जीवन में कामयाबी और सफलता का हाथ थाम लेगा।अहिंसा से मानवता को नयी राह दिखाने वाले गौतम बुद्ध के विचारों को यहाँ पढ़ें।
करना मन को शांत करने पर, समस्त मुश्किलों का हल निकल आता है
तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध के द्वारा दंड पाओगे”
जिसने अपने मन को वश में कर लिया, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते हैं
बुराई अवश्य रहनी चाहिए, तभी तो अच्छाई उसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सकती है
इस पूरी दुनिया में इतना अंधकार नहीं है कि वो एक छोटी सी मोमबत्ती का प्रकाश बुझा सके
आप पूरे ब्रह्माण्ड में कहीं भी ऐसे व्यक्ति को खोज लें जो आपको आपसे ज्यादा प्यार करता हो, आप पाएंगे कि जितना प्यार आप खुद से कर सकते हैं उतना कोई आपसे नहीं कर सकता
आपके पास जो कुछ भी है, उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये। जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती।
एक जलते हुए दीपक (मोमबत्ती) से हजारों दीपक रौशन किए जा सकते है, फिर भी उस दीपक की रौशनी कम नहीं होती। उसी तरह खुशियाँ बाँटने से बढ़ती है,कम नहीं होती।
गौतम बुद्ध के उपदेश – Gautam Buddha Quotes in Hindi
सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार मनाने वाले और बौद्ध धर्म (baudh dharm) के प्रवर्तक गौतम बुद्ध ने लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। महात्मा बुद्ध का उपदेश मानव जाति के हित के लिए था। उन्होंने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया तथा वहां 5 मित्रों को अपना अनुयायी बनाया तथा उन्हें भी धर्म के प्रचार के लिए भेज दिया। महात्मा बुद्ध ने अहिंसा का समर्थन किया, पशु हत्या का विरोध भी किया। भगवान बुद्ध के उपदेश आज के समय में भी बहुत प्रासंगिक हैं। गौतम बुद्ध के कुछ उपदेश (Gautam Buddha Quotes in Hindi) इस प्रकार है –
Gautam Buddha Quotes in Hindi
गौतम बुद्ध के उपदेश 2022
1. वर्तमान को बताया मनुष्य के खुशी का रास्ता –
गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में कहा है कि मनुष्य को अपने भूलकाल अर्थात अपने बीते कल के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही भविष्य की चिंता करनी चाहिए, बल्कि मनुष्य को अपने आज यानि की वर्तमान को सुनहरा बनाने के लिए सोचना चाहिए, तभी वे अपने जीवन में सुखी रह सकते हैं।
2. क्रोध है मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु –
महात्मा बुद्ध के मुताबिक क्रोध मनुष्य का सबसे बड़़ा शत्रु होता है, क्योंकि जिस इंसान को अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं होता, वह कई बार ऐसे फैसले ले लेता है, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान उसको ही होता है, इसलिए मनुष्य को अपने क्रोध पर काबू करना चाहिए।
3. संदेह और शक की आदत सबसे ज्यादा भयानक –
गौतम बुद्ध जी ने कहा है कि संदेह और शक की आदत सबसे ज्यादा खतरनाक एवं भयानक होती है, इससे बुरा कुछ और नहीं होता, क्योंकि अगर किसी के मन में शक पैदा हो जाए तो चाहकर भी इसे दूर नहीं किया जा सकता है और इसका सीधा असर रिश्तों पर पड़ता है, इसलिए मनुष्य को शक या संदेह नहीं करना चाहिए।
4. खुद पर जीत प्राप्त करना है जरूरी –
महात्मा बुद्ध (bhagwan buddha) ने अपने इस उपदेश में बताया कि मनुष्य चाहे हजारों लड़ाइयां ही क्यों न लड़ लें लेकिन जब तक वह खुद पर जीत हासिल नहीं करता, तब तक उसकी सारी जीत बेकार हैं। इसलिए खुद पर विजय प्राप्त करना ही मनुष्य की असली जीत है।
5. सूर्य, चंद्र और सच कभी नहीं छिपते –
गौतम बुद्ध ने कहा कि सूर्य, चन्द्र और सच कभी नहीं छिपा सकते हैं। इसीलिए सदैव सत्य की ही राह पर चलना चाहिए।
6. लक्ष्य को पाने से अच्छा है उसकी यात्रा अच्छी होनी चाहिए –
गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश में कहा है कि मनुष्य को अपने मंजिल की प्राप्ति हो या न हो, लेकिन मंजिल के दौरान की जाने वाली यात्रा अच्छी होना चाहिए।
7. बुराई को सिर्फ प्रेम से ही जीता जा सकता है –
गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश में कहा कि, बुराई को कभी बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता है बल्कि इसे सिर्फ प्रेम से ही जीता जा सकता है।
8. खुशियां को जितनी बांटोगे, उतनी ही बढे़गी –
महात्मा बुद्ध कहते हैं कि जिस तरह एक जलता हुआ दीपक हजारों दीपक जलाकर प्रकाश फैला सकता है, और उसकी रोशनी कम नहीं होती, उसी तरह खुशियां भी सबसे साथ बांटने से बढ़ती हैं।
गौतम बुद्ध सुविचार – Gautam Buddha Thoughts in Hindi
Buddha Thoughts in Hindi
महात्मा बुद्ध ने मानव जीवन के दुखों को दूर करने के लिए अपने कर्मों के प्रति विवेकपूर्ण ढंग से सजग रहने की भी शिक्षा दी है। गौतम बुद्ध (Buddha Thoughts in Hindi) ने निर्वाण प्राप्ति को सरल बनाने के लिए निम्न दस शीलों पर बल दिया है। उनके इसी विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाता है।
दूसरो की संपत्ति का लालच मत करो
झूठ का त्याग करो
किसी जीव की हत्या मत करो
नशे के सेवन न करें
असमय भोजन करने से बचें
गायन और नाच मे भाग न लें
फूलों और सुगांधित वस्तुओं के उपयोग से बचें
धन की बचत करें
स्त्रियों से दूर रहें
नृत्य-गान आदि कार्यक्रमों में हिस्सा न लें
भोग-विलास वाली चीजों से दूर रहें
सदैव अहिंसा के मार्ग पर चलें
गौतम बुद्ध के अनमोल वचन – Positive Buddha Quotes in Hindi
गौतम बुद्ध ने अपनी शिक्षाओं से कई युवाओं को प्रेरित किया और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया। भारत समेत चाइना, जापान, श्रीलंका जैसे देशों में भी भगवान बुद्ध की उपासना की जाती है। गौतम बुद्ध द्वारा कही गयी बाते हमें सही तरीके से जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। अगर आप भी सत्य का मार्ग अपना करसद्बुद्धि से जीवन जीवन जीना चाहते हैं तो यहाँ पढ़ें गौतम बुद्धा कोट्स। (Positive Buddha Quotes in Hindi)
Positive Buddha Quotes in Hindi
घृणा, घृणा करने से कम नहीं होती है बल्कि प्रेम करने से होती है। यही शाश्वत नियम है
मैं कभी नहीं देखता की क्या किया जा चुका है; मैं हमेशा देखता हूँ की क्या किया जाना बाकी है
हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोड़ती
क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकडे रहने के समान है, इसमें आप ही जलते हैं
किसी जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है पर बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है
क्रोधित रहना, किसी और पर फेंकने के इरादे से एक गर्म कोयला अपने हाथ में रखने की तरह है, जो तुम्ही को जलती है