ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss Ott 2 : वीकेंड के वार पर एल्विश को डांटने की वजह से सलमान खान के मिलियन में कम हो गये फॉलोअर्स, जानिए क्या है सच्चाई

Bigg Boss Ott 2 : वीकेंड के वार पर एल्विश को डांटने की वजह से सलमान खान के मिलियन में कम हो गये फॉलोअर्स, जानिए क्या है सच्चाई

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ इस समय ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। अब इस शो में कुछ ही कंटेस्टेंट बचे हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में आए एल्विश यादव पूरे घर को अपने इशारों पर नचा रहे हैं। शो में घुसते ही उन्होंने घर पर कब्ज़ा कर लिया और फैन्स के दिलों में जगह बना ली। उनके घर में आते ही बाकी प्रतियोगियों की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। एल्विश यादव के फैंस सलमान खान से काफी नाराज से दिख रहे हैं। 

दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने एल्विश को काफी खरी-खोटी सुनाई, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ। सलमान का इस तरह से टीवी प एल्विश यादव को ऐसी फटकार लगाई है कि यादव के फैंस से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर सलमान की आलोचना करनी शुरू कर दी।

क्या था मामला ?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इस बार सलमान होस्ट कर रहे हैं। जो बिग बॉस के फैंस हैं उन्हें तो अच्छी तरह पता है सलमान शो में उन कंटेस्टेंट की क्लास जरूर लेते हैं जो कुछ गलत करते हैं। इसलिए वो इस वीकेंड के वार में अतीत की कुछ क्लिप दिखाते हैं और फिर एल्विश और अभिषेक की जमकर क्लास लगाते हैं।  सबसे पहले सलमान ने बेबिका और मनीषा रानी के बीच हुई बहस को लेकर बेबिका को फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने एल्विश का रुख किया और उनकी अभद्र भाषा, हिंसक और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर गुस्सा जाहिर किया। सलमान ने इस बार एल्विश की सपोर्ट आर्मी पर भी निशाना साधा है।

सलमान को एल्विश को खुली चेतावनी

सलमान ने एल्विश को फटकार लगाते हुए पूछा कि आप अपने फैंस पर इतना घमंड क्यों करते हैं.. क्या वो आपको फॉलो करने के लिए पैसे देते हैं? इस बात पर एल्विश ने जवाब दिया कि उन्हें फॉलो करना फ्री है, जिसके बाद सलमान ने टिप्पणी की कि अगर आप फॉलो करने की कीमत 500 रुपए भी रख देंगे तब देखा कि आपके कितने फैंस होंगे। इस एपिसोड के खत्म होने से पहले सलमान खान ने एल्विश की उनकी मां से वीडियो कॉल भी करवाई जिसके बाद एल्विश काफी टूट गए और शर्मिंदगी महसूस करने लगे।

ADVERTISEMENT

क्या सच में सलमान के फॉलोअर्स घटे हैं? 

लेकिन वहीं कुछ लोगों को लगता है एल्विश को नाराज करना भाईजान को महंगा पड़ गया है। ‘वीकेंड का वार’ खत्म होने के बाद सलमान खान का नाम ने ट्विटर पर ट्रेडिंग शुरू कर दी। एल्विश के फैंस उन्हें खूब ट्रोल करने लगे। वहीं एक फैन द्वारा शेयर की गई पोस्ट में बताया गया कि एल्विश को फटकार लगाने के अगले ही दिन सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट देखी गई। उस पोस्ट के अनुसार बताया गया कि सलमान के इंस्टा पर 66.8 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन एल्विश यादव से विवाद के बाद उनके फॉलोअर्स सीधे 63.7 मिलियन हो गए। 

घटे नहीं बल्कि बढ़े हैं फॉलोअर्स

लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये फेक पोस्ट है। सलमान खान के पहले ही 63 मिलियन फॉलोअर्स थे। सोशल ब्लेड के आंकड़ों के अनुसार, सलमान की इंस्टा फॉलोइंग कभी 66 मिलियन का आंकड़ा छू ही नहीं पाई। उनके अनुसार, 17 जुलाई को सलमान के इंस्टा पर करीब 63.3 फॉलोअर्स थे जो अब 63.6 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

01 Aug 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT