ADVERTISEMENT
home / बिग बॉस
बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश ने आलिया भट्ट से कहा – आई लव यू, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा

बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश ने आलिया भट्ट से कहा – आई लव यू, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा

बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी तक सुर्खियों में छाये हुए हैं। खासतौर पर इस शो के विजेता रहे एल्विश यादव को लेकर। बड़े-बड़े सितारे उनके  Systummm के फैन होते नजर आ रहे हैं। अब उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एल्विश यादव को लेकर हाल ही में रिएक्शन दिया है। उन्होंने एल्विश को लेकर कुछ ऐसा लिखा है, जिसे जानकर फैंस गदगद हो जाएंगे।

जब एल्विश को पता चला की आलिया भट्ट ने भी उन्हें सपोर्ट किया तो उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले आलिया I Love You।’ जिसके साथ ही जब उनसे मनीषा के बारे में पूछा गया तो एल्विश ने साफ साफ कर दिया कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं सलमान खान की रोस्टिंग को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘कि वो पुराना मैं था, हालांकि अब उनसे मिलकर मेरी सोच बिल्कुल बदल गई है।’ 

आलिया के बारे में सुनते ही सरप्राइज हुए एल्विश

दरअसल, ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश ने मीडिया इंटरएक्शन किया। इस दौरान किसी ने उन्हें बताया कि आलिया ने उन्हें सपोर्ट किया है। यह सुनते ही एल्विश को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा ”क्या बात कर रहे हो यार।”  एल्विश ने आलिया को अलग अंदाज में थैंक्यू कहा। उन्होंने फ्लाइंग किस देने के साथ ही आलिया को थैंक्यू और आई लव यू कहा।

आलिया ने किया एल्विश के लिए पोस्ट

दरअसल, आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया। यानी जिसको भी उनसे सवाल पूछने हैं, वो पूछ सकते हैं। किसी ने आलिया से एल्विश के बारे में कहा, ‘एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए।’ इस पर आलिया ने जवाब देते हुए लिखा, ‘सिस्टम्म्म्म्म्म’। साथ ही दिल वाले इमोजी भी पोस्ट की।

ADVERTISEMENT

आलिया की वायरल पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें आलिया कहती हैं कि एल्विश के साथ जो भी होता है, सिस्टम….अब जो लोग बिग बॉस में एल्विस और सिस्टम के बारे में कुछ भी जानते हैं, उन्हें पता होगा कि आलिया ने उस शब्द का इस्तेमाल किस मतलब से किया था। सिस्टम एक शब्द है जो अक्सर बिग बॉस ओटीटी हाउस में इस्तेमाल किया जाता है, यह एल्विश के बारे में था।

17 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT