ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
Numerology के अनुसार इन तारीखों में जन्म लेने वाले लोगों को कभी नहीं होती है पैसों की कमी

Numerology के अनुसार इन तारीखों में जन्म लेने वाले लोगों को कभी नहीं होती है पैसों की कमी

अंक ज्योतिष में जन्म तिथि और इसकी उत्पत्ति से व्यक्ति के बारे में कुछ बातें पता चलती हैं। यह उनके भविष्य और व्यवहार को भी निर्धारित करता है। महीने की अलग-अलग तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के अलग-अलग मूल्य होते हैं जिन पर उनका भविष्य निर्भर करता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग बहुत अमीर होते हैं। इन्हें अपनी खुशियां खरीदने के लिए कभी पैसों की कमी नहीं खलती है। कोई अपने जन्म से तो कोई अपने कर्म से अपार धन- दौलत अर्जित करता है। तो आइए जानते हैं मूलांक 4 वाले लोगों के आर्थिक पक्ष के बारे में –

  • 4 मूलांक वाले व्यक्तियों के पास धन की कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों को भाग्य का स्वामी माना जाता है। कहा जाता है कि ये लोग जो काम करते हैं उसमें सफलता मिलने के योग बनते हैं। उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं है। इन्हें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा माना जाता है। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपने जीवन में बहुत पैसा कमाते हैं। 
  • इस मूल के लोग खुद को खुश रखते हैं और साथ ही दूसरों को भी खुश रखने की तन-मन-धन से कोशिश करते हैं। इनके पास दोस्तों की कोई कमी नहीं होती है और ये दोस्तों को बहुत फायदा भी देते हैं। ये लोग हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। उन्हें हर विषय को जानना अच्छा लगता है।
  • इन्हें जन्म से लेकर मृत्यु तक पैसों की कमी महसूस नहीं होती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वे खुद कुछ परिश्रम नहीं करते हैं, बल्कि इन लोगों में इतनी बेहतर लीडरशीप क्वॉलिटी होती है कि ये कम उम्र में ही अपने से ज्यादा उम्र वालों पर राज करते हैं। कुल मिलाकर ये अपने जीवनकाल में अच्छा पैसा कमाते हैं और बचाते भी हैं।
  • भले ये बहुत पैसा कमाते हैं और बहुत पैसा खर्च करते हैं। लेकिन कभी-कभी ये धोखे का शिकार हो जाता हैं। ये लोग किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। नतीजतन, उन्हें अपने प्रियजनों द्वारा धोखा दिए जाने की अधिक संभावना है।
  • इन्हें मौज- मस्ती करना, बाहर घूमना बेहद पसंद होता है, जिसके लिए ये खूब पैसा भी खर्च करते हैं। ये चाहते हैं कि कोई भी काम करने के लिए घर जैसा माहौल हो। सामाजिक कार्यों में भी इनकी गहरी रुचि होती है। वे लगातार समाज के हित के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। 
  • अपने परिवार और दोस्तों पर ये दिल खोल कर पैसा खर्च करते हैं। इनके लिए पैसा खुशी पाने का एक साधन है। ईश्वर की दया से इन्हें जिंदगी के किसी भी मोड़ पर पैसों की कमी नहीं होती है। वहीं नंबर 4 स्वामी राहु माना जाता है। इसलिए इन लोगों का इस ग्रह पर सबसे अधिक प्रभाव है। अगर वे अचानक लाभ कमाते हैं, तो उन्हें अचानक नुकसान भी होता है। 

ये भी पढ़ें –
राशि के अनुसार जानिए किस रंग की नेल पॉलिश आपके लिए रहेगी बेस्ट
जानिए कौन सी हैं वो राशियां जिनके जातक करते हैं देर से शादी
बच्चे का नाम चुनने से पहले जरूर जान लीजिए ये 5 बातें, नहीं होगी बाद में कोई दिक्कत

09 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT