कहते हैं राशि और रंगों का कहरा कनेक्शन होता है। जहां कोई रंग किसी के लिए लकी साबित होता है तो वहीं किसी के लिए वही रंग अनलकी। इसीलिए ज्योतिष के मुताबिक अपनी राशि के हिसाब से ही अपनी नेल पेंट के शेड या रंगों (Best Nail Polish Colour) का भी चुनाव करना चाहिए। क्योंकि ये रंग आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाते हैं और जीवन की सारी मुश्किलों को हल कर देते हैं।
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, राशि और रंगों का बेजोड़ मेल है। कहते हैं अगर शुभ अवसर पर शुभ फल पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के मुताबिक ही शुभ रंगों को पहनना चाहिए। आप राशि के अनुसार भले कपड़ों का चुनाव न कर पाएं लेकिन नेल पॉलिश के रंग का चुनाव आसानी से किया जा सकता है। ये आपके व्यक्तित्व में तो निखार लाता ही है साथ ही आपके ग्रहों के अनुसार आपके लिए लाभदायक भी साबित होता है। तो आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार नेल पॉलिश या नेलपेंट का कौन सा शेड या रंग आपके लिए है लकी -
इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए लकी साबित होता है। लाल रंग हमारे अंदर एक गज़ब सी एनर्जी पैदा कर देता है। लाल रंग की नेल पॉलिश लगाकर आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहेंगी।
ये पृथ्वी तत्व की राशि है, इस कारण इनके ऊपर ब्राउन कलर के हर शेड काफी सूट करते हैं। हर मामले में इनकी पसंद सबसे अलग होती है। इनके हाथों में भूरे के अलावा व्हाइट के साथ कॉम्बिनेशन वाले शेड्स भी अच्छे लगते हैं। क्योंकि इनकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है।
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। जो कि दिमाग, बुद्धि और याददाश्त को लीड करता है। इसी वजह से इनका दिमाग बेहद शार्प होता है। इनके लिए हरा, फिरोजी और पिंक कलर के कई शेड्स बेहद लकी होते हैं। ये लोग काफी क्रिएटिव होते हैं और यही वजह है कि इनके हाथों में लगी नेट पॉलिश भी काफी क्रिएटिव होती है।
इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ये लोग अपने उत्तम विचारों और कमाल की कल्पना शक्ति के लिए जाने जाते हैं। अपनी अलग तरह की रौबदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही आकर्षक व्यक्तित्व होने की वजह से कोई भी बड़ी आसानी से इनको अपना दिल दे बैठता है। यही वजह है कि इन्हें लाइड शेड के नेलपेंट शेड अप्लाई करने चाहिए। खासतौर पर न्यूड नेल पॉलिश शेड्स, ये इनकी पर्सनैलिटी को किसी के सामने कमजोर नहीं पड़ने देते हैं।
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर समाज में अपनी एक पहचान बनाते हैं। ये जहां भी जाते हैं अपनी छाप जरूर छोड़ आते हैं। सूर्य से प्रभावित होने के कारण इन्हें ऑरेज, पीला, गोल्डन कलर के नेल पॉलिश शेड इस्तेमाल करना चाहिए।
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोगों को रंगों के मामले में छूट है ये हर तरह के नेल पॉलिश कलर शेड लगा सकते हैं और इनपर सभी सूट भी करते हैं। वैसे इनपर कोरल शेड दूसरे शेड्स की तुलना में काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। इनके लिए सिल्वर और गिल्टर वाली नेलपेंट्स भी काफी लकी साबित होती हैं।
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ये लोग अपने ग्रेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इस राशि का शुभ रंग गुलाबी होता है। डार्क पिंक नेलपेंट शेड इनपर काफी सूट करता है और इनके लिए लकी भी होता है।
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। राशि चक्र में यह राशि सबसे ज्यादा रहस्यमयी है। इस राशि के लोगों के लिए मरून रंग शुभ माना जाता है। ये रंग इनके खोये हुए आत्मविश्वास को जगाता है और इनको बार-बार हारने के बाद भी रुकने नहीं देता।
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। ये लोग सिंपल लिविंग हाई थिकिंग पर विश्वास करते हैं और उसी राह पर भी चलते हैं। इस राशि के लोगों के लिए बैंगनी रंग लकी माना जाता है। पर्पल कलर शेड की नेल पॉलिश इनके व्यक्तित्व में निखार लाने का काम करती है।
इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें ऐसे काम करना ज्यादा पसंद होता है जो इन्हें भीड़ से अलग दिखाए। इस वजह से इस राशि के लोगों को भी काला, भूरा, खाकी और ग्रे रंग के शेड्स इस्तेमाल करने चाहिए। नेलपेंट शेड्स के मामले में ये डार्क शेड्स के कॉम्बिनेशन इस्तेमाल कर अपने हाथों को सजाएं तो बेहतर रहेगा।
इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें हर दशा में खुद को ढालना आता है।इनमें वैसे काफी खासियतें होती हैं, लेकिन इनके जैसा सेल्फ- कंट्रोल और किसी के पास होना बहुत ही मुश्किल है। हालात कैसे भी हों, इन्हें संभालना बखूबी आता है। इनके लिए हल्के और सॉफ्ट कलर्स जैसे - लाइट पिंक, स्काई ब्लू, लाइट पर्पल कलर की नेल पॉलिश लकी साबित होती है।
मीन राशि का स्वामी गुरु है। ये लोग बेहद सेंसेटिव और ईमानदार होते हैं। इनको किसी का सामना या विरोध करने से डर लगता है। इसलिए इन्हें ऑरेंज, बैरी और फूशिया जैसे नेल पॉलिश कलर्स इस्तेमाल करने चाहिए। ये इनका खोया आत्मविश्वास जगाते हैं।