ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
होली के दिन की शाम को एन्जॉय करने के 8 नये तरीके

होली के दिन की शाम को एन्जॉय करने के 8 नये तरीके

रंग नैचुरल तरीके से हमें भावनाओं आैर मूड से जोड़ते हैं। कभी हमें खुश रहने की नसीहत देते हैं तो कभी हमारा मूड अचानक से ठीक कर देते हैं। होली सेलिब्रेशन भी कुछ ऐसी ही सीख हमें देता है, खुश रहने की, जीने की आैर अपने रिश्ते को नए रंग में ढालने की। यूं तो होली दिन में शोर- गुल के साथ मनाई जाती है, लोग रंगों से एक- दूसरे को सराबोर करते हैं लेकिन ईवनिंग को कुछ खास नहीं करते। लेकिन आप चाहें तो होली की शाम को भी उतने ही खुशमिजाज ढंग से एंजॉय कर सकते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कपल्स इस तरह से होली ईवनिंग की प्लानिंग कर सकते हैं।

Holi Dhamal

लॉन्ग ड्राइव

आपको ऑफिस आैर घर के कामों से फुर्सत ही नहीं मिलती! आपने कई बार सोचा कि आप दोनों साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जाएं लेकिन मौका ही नहीं मिलता। होली की शाम का इस्तेमाल आप अपनी इस ख्वाहिश को पूरी करने के लिए कर सकते हैं। इस बार तो होली के बाद वीकेण्ड भी है तो आप चाहें तो एक- दो दिन की आउटडोर ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। यह शॉर्ट हनीमून आप दोनों को तरोताजा कर देगा।

 

घर पर करें पार्टी

Holi Party

ADVERTISEMENT

क्यों न इस होली की शाम अपने दोस्तों के नाम करें। कपल्स अपने- अपने दोस्तों को घर पर इनवाइट करें। इस तरह से आपको एक- दूसरे के दोस्तों को जानने आैर समझने का मौका मिलेगा। उनके जरिए आप अपने पार्टनर की उस लाइफ को जान पाएंगे, जिसका हिस्सा आप नहीं रहे हैं। दोस्तों के साथ रिलैक्स करने आैर साथ में खाएं- पिएं। कहने का मतलब है कि लाइफ को एंजॉय करें।

फैमिली टाइम

दिन भर की भाग दौड़ आैर जैम पैक दिन के बाद रिश्तेदारों से मिलने का समय ही नहीं मिलता। होली की शाम का इस्तेमाल आप इसके लिए बखूबी कर सकते हैं। रिश्तेदारों के घर जाएं आैर उनके लिए कुछ गिफ्ट्स भी ले जाएं। उन्हें अच्छा लगेगा। साथ में स्नैक्स खाएं, डिनर करें आैर फिर वापस लौटें।

अबीर का जलवा

holi

होली ईवनिंग की प्लानिंग आप अबीरर खेलने के लिए भी कर सकते हैं। अपने यहां कई जगहों में लोग होली के दिन गीले रंग खेलते हैं आैर शाम को अबीर- गुलाल। क्यों न आप अपने घर पर अबीर खेलने की पार्टी रखें। लेकिन ध्यान यह रखें कि अबीर का प्रयोग सीमा में ही किया जाए। अबीर पार्टी के लिए थोड़ा सा स्नैक्स भी ऑर्डर कर लें। चाहें तो डिनर भी रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

मूवी डेट

आप पूरी तरह से थके हुए हैं। आपका मन कुछ भी करने का नहीं हो रहा है तो क्यों न इस बार मूवी डेट प्लान कर लें। सिनेमा हॉल जाएं आैर एक अच्छी मूवी देखें। साथ में पॉपकॉर्न आपके मूड को क्रंची आैर रिफ्रेश कर देगा। इसके बाद डिनर के लिए मनपसंद रेस्टोरेंट जाएं। या चाहें तो मूवी डाउनलोड करके घर पर देखें आैर डिनर बाहर से ऑर्डर कर लें। यह एक चिल्ड आउट डेट हो जाएगी।

दूसरों की मदद

आप दोनों की अच्छी जॉब आैर फैमिली है। आप अच्छी लाइफ जीते हैं, लाइफ को एंजॉय करते हैं। लेकिन दुनिया में सारे लोग इतने खुशकिस्मत नहीं होते। इन लोगों के साथ अपनी खुशियां सेलिब्रेट कीजिए आैर उन्हें स्पेशल फील कराइए। चाहें तो ऑर्फनेज जाएं या ओल्ड एज होम, उनके लिए गिफ्ट्स आैर फूड आयटम्स ले जाएं। होली की शाम को कुछ अलग तरीके से सेलिब्रेट करें।

प्राइवेट पार्टी

Holi Eve

रंग नैचुरल तरीके से हमें भावनाओं आैर मूड से जोड़ते हैं। कभी हमें खुश रहने की नसीहत देते हैं तो कभी हमारा मूड अचानक से ठीक कर देते हैं। होली सेलिब्रेशन भी कुछ ऐसी ही सीख हमें देता है, खुश रहने की, जीने की आैर अपने रिश्ते को नए रंग में ढालने की। यूं तो होली दिन में शोर- गुल के साथ मनाई जाती है, लोग रंगों से एक- दूसरे को सराबोर करते हैं लेकिन ईवनिंग को कुछ खास नहीं करते। लेकिन आप चाहें तो होली की शाम को भी उतने ही खुशमिजाज ढंग से एंजॉय कर सकते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कपल्स इस तरह से होली ईवनिंग की प्लानिंग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

क्लीनलीनेस ड्राइव

होली के बाद चारों ओर गंदगी हो जाती है। इस बार आप खुद ही सफाई अभियान पर लग जाएं। सोसायटी क्लीनिंग के लिए वॉलन्टियर्स अरेंज करें आैर कॉलोनी या सोसायटी की सफाई पर लग जाएं। बाद में फ्रेश होकर सब लोग साथ बैठकर डिनर करें। होली की यह क्लीनलीनेस ड्राइव आैर डिनर आपको गर्व वाली फीलिंग देगा।

इन्हें भी देखें- 

होली की शुभकामनाएं संदेश
दोस्तों और परिजनों के लिए होली शायरी
होली क्यों मनाई जाती है
गोवा के ग्रैंड हयात में ग्रैंड पार्टी के साथ मनाएं होली और मचाएं रंगों का धमाल
हनीमून कपल्स के लिए टॉप 7 लग्ज़री रिज़ॉर्ट जहां वे बार-बार जाना चाहेंगे
कम खर्च में मनाएं हनीमून, ये हैं 6 इंटरनेशनल बजट डेस्टिनेशन्स

 

ADVERTISEMENT
01 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT