एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए कौन सी हैं वो राशियां जिनके जातक करते हैं देर से शादी

Archana Chaturvedi  |  Jul 19, 2021
ज्योतिषशास्त्र,एस्ट्रोलॉजी, zodiac signs who married very late

हमारे जीवन की कई चीज़ें हमारी राशि के आधार पर तय होती हैं। करियर से लेकर रिश्तों व शिक्षा तक यह माना जाता है कि राशियां हमारे वर्तमान व भविष्य की दिशा निर्धारित करती हैं। इसी तरह, हम कब शादी करेंगे और उसके बाद हमारा जीवन कैसा रहेगा इसमें भी राशियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह भी सही है कि हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती कि उसकी शादी में कोई अड़चन नहीं आए। कुछ लोगों के जीवन में शादी के बाद मुश्किलें आती हैं तो कुछ अपने जीवन में अधिक उम्र में शादी करते हैं। लोकप्रिय ज्योतिष व भविष्यवक्ता पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, 12 राशियों में से 7 ऐसी राशियां होती हैं जिनके जातक जीवन में काफी देर से शादी करते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में –

1. मेष (Aries)

मेष राशि के जातक भावुक, प्रेरित और आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति होते हैं जो अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर इनके मूड बदलते रहते हैं और इसका असर उनके संबंधों पर भी पड़ता है। ऐसे कई अवसर होते हैं जब वे अपने परिवार की देखभाल में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी खुद की ज़िंदगी को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। उन्हें ज़्यादातर स्वतंत्र जीवन जीना पसंद होता है और वे किसी के इशारों पर चलना पसंद नहीं करते। शायद यही वजह है कि इस राशि के जातक अपने जीवन में काफी देर से शादी करते हैं।

2. कुंभ (Aquarius)

इस राशि के लोग जब तनाव या मुश्किल में होते हैं तो ये आमतौर पर सलाह लेने के लिए दूसरों के पास नहीं जाते। इसकी वजह है कि इनके लिए दूसरों पर भरोसा करना आसान नहीं होता है। वे अपने संभावित जीवनसाथी को सहजबुद्धि के नज़रिए से आंकते हैं और इस वजह से उनकी शादी में देरी होती है। ये लोग स्वतंत्र, प्रगतिशील और बुद्धिमान होते हैं और इन खूबियों पर उन्हें गर्व भी होता है। हालंकि, रिश्तों की बात करें तो वहां ये खूबियां बहुत काम नहीं आती हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/zodiac-signs-that-are-best-at-saving-money-in-hindi

3. मिथुन (Gemini)

इस राशि के लोग अपने पेशेवर जीवन में काफी महत्वाकांक्षी होते हैं और उन्हें अक्सर लगता है कि किसी से शादी करने से उनके जीवन में बंधन और बोरियत आ जाएगी। मिथुन राशि के लोग बौद्धिक स्तर पर जिज्ञासु, चंचल और बुद्धिमान लोगों की ओर यौन आकर्षण रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें अपने लिए सही जीवनसाथी ढूंढने में काफी संघर्ष करना पड़ता है और इससे उनकी शादी में भी देरी होती है। 

4. वृश्चिक (Scorpion)

वृश्चिक राशि के लोग सबसे कामुक और रहस्यमयी माने जाते हैं। वे अपने बनाए रास्ते पर चलने में यकीन रखते हैं और उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अन्य लोग उनके बारे में क्या कहते हैं। अन्य से श्रेष्ठ होने की इसी भावना के कारण अक्सर ऐसा होता है कि उनकी शादी के लिए जो प्रस्ताव आते हैं वे उन्हें आकर्षित नहीं करते जिससे उनकी शादी में देरी होती है।

5. धनु (Sagittarius)

इस राशि के लोग बहुत विवेकी, दयालु व बुद्धिमान माने जाते हैं। इनमें से कई लोग प्रवृति में कलाप्रेमी होते हैं। धनु राशि के लोगों की एक और खासियत होती है कि वे अपनी स्वतंत्रता के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि जब तक आखिरी विकल्प नहीं हो इस राशि के लोग शादी के बंधन से बचना चाहते हैं।

6. तुला (Libra)

इस राशि के लोगों का परिचय देने के लिए जो दो शब्द सबसे पहले ध्यान में आते हैं वे हैं – खूबसूरत और आकर्षक। उन्हें सही और आकर्षक ढंग से रखी चीज़ें पसंद आती हैं। सबसे अच्छी बात है कि वे समझौता करने का महत्व समझते हैं लेकिन वे अपने निजी व पेशेवर जीवन में बहुत दखलअंदाज़ी भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के लिए शादी कभी प्राथमिकता नहीं होती है।  

7. सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोगों का स्वामी शनि ग्रह होता है जो चीज़ों में देरी करने के लिए मशहूर है। ऐसे लोग अपना जीवन पूरे उत्साह, बिना किसी अड़चन और हस्तक्षेप के जीने में विश्वास रखते हैं। वे पहले अपनी शर्तों पर अपना जीवन जीना चाहते हैं और इसलिए देर से शादी करते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि जल्दी शादी करना सिंह राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहता है क्योंकि इससे उनकी शादी हमेशा के लिए खुशहाल नहीं रहती है।

https://hindi.popxo.com/article/why-a-relationship-may-not-end-in-marriage-according-to-astrology-in-hindi

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड