एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

Archana Chaturvedi  |  Jun 27, 2018
जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

कई बार हम जिन्हें पसंद करते हैं उन्हें अपने दिल की बात नहीं कह पाते और कई बार ऐसा भी होता है कि कोई हमें पसंद करता है लेकिन हम उसे नहीं। वो प्यार करता है या वो प्यार नहीं करता है? गुलाब की पंखुड़ियों को इन दो सवालों के नाम पर तोड़- तोड़कर अगर आप परेशान हो चुकी हैं और समझ नहीं आ रहा कि आपका पार्टनर सच में आपसे प्यार करता है या नहीं…तो राशि के अनुसार चेक कीजिए अपने पार्टनर से अपनी कम्पैटिबिलिटी.. और पता लगाइए कि किस अंदाज में वो आपसे कह रहे हैं अपने दिल की बात –

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

रोमांस या रिलेशनश‌िप के मामले में इस राशि के लोग काफी बोल्ड और ब‌िंदास होते हैं। ये लोग अपनी फीलिंग्स को हर पॉसिबल तरीके से आप तक पहुंचाने की कोश‌िश करेंगे। अगर ये सच में आपको पसंद करते हैं, तो सामने आकर प्रपोज करने में इन्हें बिल्कुल भी देर नहीं लगेगी।

वृषभ (20 अप्रैल – 21 मई)

इस राशि के लोग वैसे तो काफी प्रैक्टिकल होते हैं, लेक‌िन इनका प्यार जताने का अंदाज काफी न‌िराला होता है। ये आपको इंप्रेस करते हैं अपनी ईमानदारी से। इनका सच्चा और साफ द‌िल नेचर कब आपको पसंद आने लगेगा, आप खुद नहीं जान पाएंगे। अगर ये सच में आपसे प्यार करते हैं, तो आपके साथ ढेर सारा वक्त ब‌िताएंगे। आपकी हर बात ध्यान से सुनेंगे। आपकी हर ख्वाह‌िश को पूरा करना चाहेंगे। इनका प्यार सच्चाई और त्याग भरा होता है।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि के लोगों को समझ पाना जरा मुश्क‌िल है। इसी तरह ये समझ पाना भी आसान नहीं है क‌ि ये आपसे प्यार करते हैं या नहीं। एक तरफ ये आपके साथ फ्लर्ट करेंगे दूसरी तरफ आपसे दूरी भी बनाए रखेंगे। और जब ये आपसे जुड़े अपने सारे सवालों के जवाब हास‌िल कर लेते हैं, तब ये आपके पास लौटते हैं, पूरी तरह आपके ल‌िए आपके होकर। इनका प्यार समझना स‌‌िर्फ एक पल का मामला होता है।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के लोग ऊपर से काफी टफ और अंदर से बहुत इमोशनल होते हैं। अगर ये आपसे प्यार करते हैं, तो उसी पल से आपके साथ अपनी पूरी ज‌िंदगी की प्लान‌िंग कर लेते हैं। आप उम्मीद कर सकती हैं कि इस राशि के लोग आपको प्यार या किसी और तरह के रिलेशनशिप के लिए नहीं करते, बल्कि यह दोस्ती की शुरुआत में ही शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि के लोग जब प्यार में होते हैं, तो इनका व्यवहार बेहद गर्मजोशी और उत्साह से भरा होता है। अगर आपकी जिंदगी में भी सिंह राशि का पार्टनर है तो आप एक्सपेक्ट कर सकते हैं ढेर सारे गिफ्ट्स और रोमांटिक डेट्स। इतना इशारा काफी होगा ये जानने के लिए कि वो सच में आपसे प्यार करता है। इन्हें अपने प्यार पर भी गुरूर होता है और ये गुरूर तब और भी बढ़ जाता है जब इनका पार्टनर इनके लव प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेता है।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि के लोग आसानी से सेटल नहीं होते। ये जल्दी से और आसानी से अपने मन की बात भी नहीं कहते! अगर वो आपके साथ लंबे समय से हैं तो समझ लीजिए, यही अंदाज है उनका आपको ये बताने का कि वो आपसे बहुत प्यार करते हैं।

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि के पार्टनर एकदम परफेक्ट लव मटीरियल होते हैं। इनका लव रिलेशनशिप सिर्फ फिजिकल रिलेशन नहीं होता, बल्कि इन्हें पसंद होता है अलग- अलग तरह से अपने प्यार और रिलेशनशिप में रोमांस एड करना। ये लोग अपने प्यार को पूरी लॉयल्टी के साथ निभाते हैं। कभी- कभी ये परेशानी भी जताते हैं, लेकिन ये भी इनका एक तरीका है अपना प्यार दिखाने का।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि को लोग अपने अलग ही अंदाज में प्यार दिखाते हैं। अगर ये आपसे प्यार करते हैं, तो आप पाएंगी कि ये आपके पास आने के लिए भी किसी वजह का इंतजार करते हैं। इन्हें हर बात में गहराई तक जाने की जरूरत महसूस होती है। अगर ये आपसे प्यार करते हैं, तो सिर्फ इनकी मौजूदगी से ही आप इनकी फीलिंग को महसूस कर सकती हैं।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

धनु राशि के लोग आपको अपना प्यार दिखाने के लिए इनडाइरेक्ट एप्रोच करते हैं। अगर ये आपको एंटरटेन करें, तो समझ लीजिए कि ये आपसे प्यार करते हैं। आपको अच्छा महसूस कराने के लिए ये सब कुछ करते हैं। ये पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ आपके साथ रहते हैं।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

मकर राशि के लड़के प्यार की फीलिंग को एकदम हल्के में नहीं लेते। अगर ये सच में आपसे प्यार करते हैं, तो पूरी तरह आपके साथ होते हैं। आपके परिवार, आपकी जिंदगी में इन्हें पूरी दिलचस्पी होती है। उनका आपकी तरफ झुकाव और एक्स्ट्रा केयर आपको खुद ये अहसास दिला देगी कि ये आपसे प्यार करते हैं।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

ये अपना प्यार आपको दिखा सकते हैं, लेकिन पूरी तरह अनरोमांटिक तरीके में। इन्हें आपके साथ वक्त बिताना अच्छा लगेगा। उनके दिमाग में सिर्फ यही बात होती है कि वो आपसे प्यार करते हैं और आप भी ये बात जानती हैं, तो इसे और किसी तरह से बताने की कोई जरूरत नहीं है।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

मीन राशि का पार्टनर जब आपसे प्यार करता है, तो भी आपको पता लग जाता है और जब आपसे प्यार नहीं करता, तो भी आपको पता लग जाता है। बिना आपके कहे, ये आपकी बात और फीलिंग्स समझ जाते हैं। इनकी आंखों में इतनी कशिश होती है कि आप इनकी फीलिंग्स का पता लगा सकती हैं। इनकी रोमांटिक साइड काफी संस्कारी होती है, जो हर रोज की एक्टिविटीज में सामने आती रहती है।

इन्हें भी पढ़ें –

1. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर
2. अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप
3. आपकी राशि बताती है कि सेक्स के बारे में क्या ख्याल रखती हैं आप

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड