एस्ट्रो वर्ल्ड

Zodiac – वो एक शब्द जो आपको बयां करता है..

POPxo Team  |  May 5, 2016
Zodiac – वो एक शब्द जो आपको बयां करता है..

क्या आप खुद को एक single word में describe कर सकती हैं? आप बेशक न कर पाएं, मगर आपका zodiac जरूर कर सकता है।

Aries – निडर

आप हैं born leader, आपमें बड़े सपने देखने और पूरा करने की हिम्मत है। एक शब्द जो आपको पूरी तरह describe कर सकता है वो है fearless यानी निडर। जिंदगी में ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसे लेकर आप डर महसूस करती हैं। हर मुश्किल से निकलकर फिर से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ना आपको आता है। आपका साहस तो हार को भी हरा सकता है।

Taurus –हिम्मतवाली

आपका tough नेचर आपको बनाता है unshakeable यानी ऐसी लड़की, जिसे कोई कमजोर नहीं बना सकता। अब बेशक लोग आपको पत्थर दिल कहकर पुकारें, मगर ये है आपकी क्वालिटी। जिन लोगों से आप प्यार करती हैं, उनके लिए आखिरी दम तक लड़ती हैं। छोटे-मोटे दुख और तकलीफ आपको हिला नहीं सकते। आप अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने का हौसला रखती हैं।

Gemini – Versatile

आपको अच्छी तरह describe करने वाला एक शब्द है Versatile यानी आपमें भरा हुआ कई गुणों का खजाना। आप कोई भी काम कर सकती हैं। इसी वजह से आप रहती हैं हर जगह popular। किसी भी माहौल में किसी भी काम को आप मिनटों में कर लेती हैं। आप जो करना चाहती हैं, उसे आसानी से करने के गुण आपमें हैं।

Cancer –संवेदनशील

किसी भी दूसरे की मदद उस तरह कोई नहीं कर सकता, जिस तरह आप करती हैं। एक शब्द जो आपको अच्छी तरह describe करता है वो है sensitive यानि संवेदनशील। आप लोगों को अच्छी तरह समझने का गुण रखती हैं,खासतौर पर तब जब कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो। आप रिश्तों की कद्र करना अच्छी तरह जानती हैं। आप अपनों को आसानी से माफ कर देती हैं और रिश्तों को हमेशा हर चीज से ज्यादा अहमियत देती हैं।

Leo – Authoritative

आपको अपना हुक्म चलाना या कहें कि लोगों पर अपना हक जताना अच्छी तरह आता है। इसलिए आपको describe करने के लिए एक शब्द है Authoritative, आप खुद पर विश्वास रखती हैं, और जो चाहती हैं उसे पाने की काबलियत भी रखती हैं। इसलिए आप चुनौती का सामना करना पसंद भी करती हैं।

Virgo – खोजी

आप practical हैं और हर तरह की situation को अपनी rational thinking और logic से सुलझाना जानती हैं। इसलिए आपको describe करने वाला एक शब्द है खोजी, आप अपनी खोजबीन करने की आदत से हर मुश्किल का हल निकाल ही लेती हैं। आपको देर नहीं लगती सवालों का जवाब ढूंढने में। हर चीज की तह तक जाने की आपकी आदत कई बार दूसरे लोगों की मुश्किल भी हर कर देती है।

Libra – व्यवहारकुशल

diplomacy की आर्ट आपके अंदर कूट-कूटकर भरी हुई है। आप जानती हैं कब, क्या और कैसे कहना है और इसका असर क्या होगा। Tactful यानी व्यवहारकुशलता ही वो शब्द है, जो आपको अच्छी तरह describe करता है। आपको मालूम होता है कि जिंदगी की अलग-अलग स्थितियों में कैसे balance बनाना है।

Scorpio – Intense

पैशन आपकी जिंदगी को चलाता है और आपको जिंदा रखता है। छोटे से छोटा कोई भी काम, जो आप करती हैं, उसमें पूरी जान लगा देती हैं। एक शब्द जो आपको describe करता है वो है intense, क्योंकि आप हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखती हैं। और हर चीज में परफेक्शन ढूंढती हैं।

Sagittarius – Hopeful

एक शब्द जो आपको describe करता है वो है hopeful, आप हमेशा आधे भरे हुए गिलास पर ध्यान देती हैं न कि आधे खाली गिलास पर। आप हर मुश्किल वक्त में भी खुशी के पल ढूंढना और उनमें रंग भरना जानती हैं। आपकी नजर हमेशा ब्राइट साइड पर रहती है इसलिए आपके साथ ये दुनिया सबसे खुशनुमा बन जाती है।

Capricorn – Independent

आप Independent हैं और ये शब्द आपको perfectly describe करने के लिए काफी है। आप ambitious हैं और disciplined भी जहां तक पहुंचना deserve करती हैं, वहां तक का रास्ता भी खुद ही बना लेती हैं। दूसरों पर डिपेंड रहना किसी भी काम के लिए आपको बिलकुल पसंद नहीं आता। अपने दम पर अपने सपने पूरा करने के लिए आप जी-जान लगा देती हैं।

Aquarius – Affectionate

आप काफी tolerant हैं, इसलिए लोग आपको कम समय में ही पसंद करने लगते हैं और आपके दोस्त भी बन जाते हैं। आपके बेहद प्यारे इंसानों में शामिल हैं, जो ये मानते हैं कि हर इंसान में कुछ न कुछ अच्छा जरूर होता है, जिससे प्यार किया जा सकता है। इसलिए आपके लिए एक शब्द है- affectionate, आपको अच्छी तरह आता है लोगों से प्यार करना और उनका प्यार पाना।

Pisces –रहस्यमयी

आपको जो शब्द describe करता है, वो है रहस्यमयी। आप अपने ही बनाई हुई एक जादुई दुनिया में रहती हैं। आपमें एक अजीब और अनोखी imagination है जिससे आप हर बोरिंग से बोरिंग problem का भी creative solution निकाल लेती हैं। लेकिन कोई ये जान नहीं पाता कि आपके पास ऐसे आइिडया आते कहां से हैं। 😉

gifs: tumblr

यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Ipsa Sharma ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: आपके मन के डर भी बताता है आपका Zodiac

यह भी पढ़ें: किस के साथ हैं आप सबसे ज्यादा Compatible.. बताता है आपका Zodiac

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड