Styling

जानिए आपका हेयरस्टाइल क्या बताता है आपकी पर्सनैलिटी के बारे में

Archana Chaturvedi  |  Sep 6, 2018
जानिए आपका हेयरस्टाइल क्या बताता है आपकी पर्सनैलिटी के बारे में

ये हम सब जानते हैं कि लड़कियों की जान उनके बालों में बसी होती है। कुछ भी हो जाए लेकिन वो अपने बालों से कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करतीं। अपने हेयरस्टाइल को लेकर वो हमेशा अलर्ट रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयरस्टाइल और बालों का टाइप भी पर्सनैलिटी पर बहुत असर डालता है। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे कॉमन हेयरस्टाइल के बारे में जिसके जरिए आप किसी की पर्सनैलिटी का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं —-

स्ट्रेट हेयर ( सीधे बाल)

इस तरह के हेयरस्टाइल रखने वाली लड़कियां खुले और आजाद ख्यालों की होती हैं। इन्हें नियम- कानून पर चलना पसंद होता है। इन्हें टेढ़े मेढ़े तरीकों से कोई काम करना पसंद नहीं होता है। ज्यादातर ऐसे लोग स्ट्रेट फॉवर्ड होते हैं।

कर्ली हेयर (घुंघराले बाल)

जिन लोगों के बाल घुघंराले होते हैं या फिर जिन्हें इस तरह के बाल रखने का शौक होता हैं उन्हें ड्रामा क्वीन कहना गलत नहीं होगा। दरअसल, ऐसे लोगों का खिंचाव कला की ओर ज्यादा होता है। और वहीं दूसरी तरफ ये लोग बेहद रोमांटिक अंदाज के भी होते हैं। अट्रैक्टिव होने की वजह से इनका साथ हर कोई चाहता है।

बॉब्ड हेयर (छोटे बाल)

यूं तो कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करने वाली लगभग लड़कियां बॉब्ड हेयर रखना पसंद करती हैं। इस तरह का हेयरस्टाइल अपनाने वाली लड़कियां हर काम को शॉटकर्ट में करना पसंद करती हैं। आज का काम कभी कल पर नहीं टालतीं। अपने गोल्‍स और जिम्मेदारियों के लिए काफी फोकस्‍ड भी होती हैं।

पिक्सी हेयर (बहुत छोटे बाल)

इस तरह का हेयरस्टाइल अपनाना हर किसी के बस का नहीं होता है। क्योंकि लड़कियां अपने बालों से प्यार करती हैं और उन्हें छोटा करने के बारे में सोचना बहुत डेयरिंग काम है। ऐसी लड़कियां ज्यादातर बहुत शरारती और नटखट होती हैं। इन्हें मजाक करना बेहद पसंद होता है। इनका नेचर काफी फ्रेंडली भी होता है।

मैसी लेयर्ड हेयर ( बिखरे लहरदार बाल)

जिन लड़कियों को मैसी लेयर्ड हेयरस्टाइल रखना पसंद है उनका नेचर भी उनके बालों की तरह बिखरा, उलझा होता है। लेकिन इन सबके बावजूद इनका एटीट्यूड क्लासी होता है। ये लोग अपनी ब्यूटी को लेकर हमेशा अलर्ट रहते हैं। ये क्वालिटी से कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करते।  

मोटे, घने बाल और पोनीटेल

जिन लड़कियों के बाल मोटे और घने होते हैं, साथ ही कंधे के बराबर तक होते हैं या जिन्हें पोनीटेल करना पंसद होता है ऐसे लोगों का नेचर रिजर्व होता है। ये लोग अपने आप को बंधा हुआ महसूस करते हैं। साथ ही इनमें आत्मविश्वास की कमी भी होती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ ये लोग काम में ईमानदार और सच्चे होते हैं। इन्हें फैसला लेने में देर लगती है, लेकिन इनके फैसले वाकई काबिलेतारीफ होते हैं।

हल्के, पतले और लंबे खुले बाल

जिन लड़कियों के बाल हल्के, पतले और लंबे होते हैं और जिन्हें बाल खुला रखने का शौक होता है, वो लोग दरअसल सेंसिटिव नेचर के होते हैं। साथ ही उनमें बहुत ठहराव भी होता है। लेकिन ये लोग बहुत ही सलेक्टिव होते हैं। इन्हें जल्दी कोई चीज पसंद नहीं आती और इनके शौक भी बहुत कम होते हैं। ऐसे लोग अपनी ही दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

बन या जूड़ा

जिन लड़कियों को खुले बाल करने की बजाय जूड़ा या बन बनाना पसंद होता है  वो लोग मुहंफट होते हैं। यानि जो हैं, जैसे हैं, वो आपके सामने हैं। उन्हें काम में तेजी पसंद होती है। ऐसे लोगों में सहनशीलता न के बराबर होती है। जिसकी वजह से इन्हें लोग दूसरों के मुकाबले में थोड़ा कम आंकते हैं। लेकिन इन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं होती। ये हमेशा सच का साथ देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. 12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर
2. इस अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, वो अपने पार्टनर से करते हैं कुछ ज्यादा ही प्यार
3. आंखों के रंग से जानिए कैसा है किसका नेचर
4. समुद्रशास्त्र के हिसाब से जानिए कि शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या होता है

Read More From Styling