फैशन

अपने संगीत पर लगें Extra Special कुछ इस अंदाज़ में…

Riwa Singh  |  May 5, 2016
अपने संगीत पर लगें Extra Special कुछ इस अंदाज़ में…

शादी तय होने के बाद इतने सारे काम होते हैं.. और उन सारे कामों के लिए सबसे ज़रूरी होती है शॉपिंग। हर लड़की चाहती है कि वो अपने इस खास दिन पर ऐसी लगे कि सबकी निगाहें वहीं टिकी रह जाएं। और इस चक्कर में अक्सर ही सारे पैसे वेडिंग लहंगे पर खर्च हो जाते हैं। पर शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत भी तो है.. और कोई लड़की इन functions में भी फीकी नहीं लगना चाहती। तो हम आपको बता रहे हैं संगीत के लिए वो ड्रेसेज़ जिसमें आप पैसे बचाते हुए भी कयामत लगेंगी।

1. फ्लोर length अनारकली

नेवी ब्लू कलर की ये faux georgette fabric में फ्लोर लेंथ अनारकली किसी भी लड़की पर अच्छी लगेगी। अगर आपका complexion fair है फिर तो कहना ही क्या। नेकलाइन पर shimmer pattern और हेमलाइन पर embroidery इसे और भी graceful बनाती है। इसके साथ आपको semi-stitched टॉप और दुपट्टा मिलेगा। अगर आप लेडीज़ नाइट के लिए इसे पहन रही हैं तो बिना दुपट्टा भी ये आपको सेक्सी लुक देगा।

Navy Blue Floor Length Anarkali (Rs. 1599)

2. Centre-slit अनारकली सूट

Cream faux georgette की ये सेंटर-स्लिट अनारकली फ्लोरल पैटर्न की कढ़ाई के साथ आती है। नेकलाइन से लेकर कुर्ते के नीचे तक piping इसे elegant look देती है। इसके साथ आपको मैचिंग लैगिंग्स और chiffon दुपट्टा मिलेगा। अगर आपका संगीत फंक्शन दिन में है तो ये option आपके लिए बेहतरीन है।

Cream Center Slit Anarkali Suit (Rs. 2622)

3. Chiffon A-line लहंगा चोली

अगर आप कुछ भी हैवी नहीं पहनना चाहतीं और कम्प्लीट इंडियन लुक रखना चाहती हैं तो ये आपके लिए अच्छा option है। इस पूरी ड्रेस पर sparkle crystals इसे फेस्टिव लुक दे रहे हैं और लाइट कलर में फ्लोरल पैटर्न इसे soberly खूबसूरत बना रहा है। Chiffon चोली और दुपट्टा के साथ आप इसे साड़ी और लहंगा, दोनों का लुक दे सकती हैं।

Beige Chiffon A Line Lehenga Choli (Rs. 1835)

4. Ankle-length अनारकली सूट

हैवी लुक के साथ अगर आपको लाइट आउटफिट चाहिए तो आप इसे ट्राय कर सकती हैं। Foliage पैटर्न में कढ़ाई के साथ इसकी कमीज़ graceful लग रही है। Bead buttons और hemline पर contrasting shimmer patch इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं।

Beige Ankle Length Anarkali Suit (Rs. 5130)

5. Off White और Red Net लहंगा चोली

अपने लुक को embrace करें इस बेहद खूबसूरत off-white और red कलर के इस फिश-कट लहंगा चोली के साथ। Foliage पैटर्न में रेशमी कढ़ाई के साथ लहंगे पर क्रिस्टल्स और बॉर्डर पर फ्लोरल पैटर्न इसे लाइट और खूबसूरत लुक देते हैं।

Beautiful Off White N Red Net Lehenga Choli (Rs. 6323)

6. Dark Yellow Net A Line लहंगा चोली

Foliage पैटर्न में क्रिस्टल और मोती जड़ा ये लहंगा फेस्टिव होते हुए भी लाइट मूड का लुक देता है। साथ में सिल्क चोली और रानी कलर का दुपट्टा इसे और भी shadi-style बनाता है।

Dark Yellow Net A Line Lehenga Choli (Rs. 5016)

इत तरह आप कम बजट में भी अपने संगीत फंक्शन को graceful लुक दे सकती हैं। 🙂

Read More From फैशन