एंटरटेनमेंट

दिव्यांका त्रिपाठी के घर में ‘नया मेहमान’, पति के साथ पूजा कर किया स्वागत

Deepali Porwal  |  Oct 16, 2018
दिव्यांका त्रिपाठी के घर में ‘नया मेहमान’, पति के साथ पूजा कर किया स्वागत

दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) को टेलीविजन इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक माना जाता है। ये दोनों जो भी काम करते हैं, वह सुर्खियों में अपनी जगह खुद ब खुद बना लेता है। ‘ये है मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) की इशी मां- दिव्यांका त्रिपाठी और ‘कयामत की रात’ फेम राज- विवेक दाहिया के घर में हाल ही में एक नए मेहमान ने दस्तक दी है।

नए मेहमान से बढ़गी ‘दिवेक’ की शान

दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और उनके पति विवेक दाहिया ने शादी के बाद पहली बार कोई ऐसी चीज़ खरीदी है, जो उनके लिए अभी तक की सबसे महंगी शॉपिंग है। दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया पर स्टोरी में कुछ फोटोज़ शेयर कर फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया इस समय अपने करियर की ऊंचाइयों पर हैं और बात पर्सनल लाइप की करें तो इन दोनों की शादी को दो साल से अधिक समय हो चुका है। ये दोनों अक्सर अपने फैन्स के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं और इतना तो तय है कि उनकी इस नई खरीदारी से भी उनके फैन्स काफी खुश होंगे।

दिव्यांका ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार

जुलाई में दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और विवेक दाहिया की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। अपनी ज़िंदगी के इस सुनहरे अवसर को यादगार बनाने के लिए दोनों मालदीव्स गए थे। हाल ही में दिव्यांका और विवेक ने अपनी अब तक की सबसे महंगी कार खरीदी है। उन दोनों ने मिलकर मर्सिडीज (Mercedes) खरीदी है और दोनों ही अपने घर के इस नए ऐडिशन से काफी खुश हैं।

यह काफी लग्ज्यूरियस कार है और इसे खरीदने के तुरंत बाद दोनों मंदिर गए थे। शोरूम से कार लेने के बाद दिव्यांका और विवेक सबसे पहले मंंदिर गए थे। कार की पूजा- पाठ करवाने के बाद ही वे दोनों उसे घर लेकर लाए।

इशी मां के घर में शादी

दिव्यांका त्रिपाठी के ग्रह- नक्षत्र इस समय एकदम सही दिशा में चल रहे हैं। जहां उनकी पर्सनल लाइफ में खुशियों के फूल खिले हुए हैं, वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी सोने की तरह चमक रही है। दरअसल, कई दुख- दर्द सहने के बाद अब टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में खुशियों ने दस्तक दी है। जहां एक तरफ इशिता भल्ला (दिव्यांका त्रिपाठी) के पति रमन भल्ला (करण पटेल) के पैर ठीक हो गए हैं तो वहीं उनकी बहू आलिया भल्ला (कृष्णा मुखर्जी) की दूसरी शादी होने वाली है। इशिता और रमन अपनी बेटी रूही की शादी के लिए लड़का देख रहे थे मगर उस लड़के को उनकी बहू आलिया पसंद आ गई। भल्ला हाउस में इस समय उसी शादी की तैयारियां चल रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया को बधाई!

ये भी पढ़ें :

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी सेट पर को- एक्टर के साथ करती हैं ऐसा व्यवहार

ये है मोहब्बतें : आदित्य भल्ला की होगी वापसी

Read More From एंटरटेनमेंट