एस्ट्रो वर्ल्ड

आपकी कौन सी खूबी आपको भीड़ से अलग करती है, जानें Zodiac से

POPxo Team  |  May 5, 2016
आपकी कौन सी खूबी आपको भीड़ से अलग करती है, जानें Zodiac से

हम सब में कुछ न कुछ ऐसा खास होता है जो हमेें दूसरों से अलग बनाता है…भीड़ में हमारी अलग दिखाता है। इसी से मालूम चलती है हमारी क्रेजी साइड भी। अब ये जानकर आपको जरूर हैरानी होगी कि ये क्रेजी साइड यानी ये अलग खूबी भी हमें हमारे स्टार्स से मिलती है। हमारे स्टार ही तय करते हैं हमारा प्वाइंट ऑफ मैडनेस। तो देखते हैं आपके zodiac के मुताबिक क्या है आपकी वो अलग खूबी-

Aries

आपके सितारे आपको देते हैं एनर्जी की extra dose. यही कारण है कि आपके पास हमेशा वो करने का craze रहता है, जो आप चाहती हैं। साथ में आप जो भी करती हैं अपने लिए करती हैं, इसमें दुनिया या दूसरों का रोल ज्यादा नहीं होता। अब अगर किसी को इससे प्रॉब्लम होती है, तो इसे हैंडल भी उन्हें खुद ही करना है।

Taurus

आप sensible हैं, practical हैं और जिंदगी में पूरी तरह लॉजिकल भी। आपकी क्रेजीनेस छिपी है आपकी जिद में। आपका नेचर बेहद जिद्दी है, आप हमेशा वही करना पसंद करती हैं, जो आपको सही समझ आता है। बेशक इसके लिए दुनिया आपको क्रेजी क्यों न कहे।

Gemini

आपके अंदर ताकत है अपने आसपास के लोगों को crazy फील कराने की, औऱ ये क्वालिटी सच में ही कम लोगों में होती है। आपको कुछ ही सेकेंड लगते हैं अपना मूड बदलने में और इससे लोग आपके बारे में अक्सर कोई एक राय नहीं बना पाते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने में काफी मजा आता है। फन आपके लिए काफी जरूरी है, और फन करना ही आपकी craziness का सबसे बड़ा फैक्टर भी है।

Cancer

आपके प्यार करने का तरीका दुनिया से निराला होता है। जिससे भी आप प्यार करती हैं, उसके लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। मगर यहां टि्वस्ट ये है कि आप वैसा ही crazy लव एक्सपेक्ट भी करती हैं। और जब ऐसा नहीं होता, तो आपको बुरा लगता है। आपके मूड स्विंग होते हैं और आप बन जाती हैं एक होपलेस रोमांटिक इंसान।

Leo

आप सिर्फ वही करती हैं, जो आप चाहती हैं, जिस तरह आप चाहती हैं। इस बारे में लोग क्या सोचेंगे, इससे आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। आपको अपनी समझदारी और चालाकी से अपना काम निकलवाना आता है। आप क्रेजी तो हैं ही बहुत ambitious भी हैं।

Virgo

आपको अपने चारों तरफ की चीजों को अपने कंट्रोल में करना पसंद है। आप हर चीजों को बहुत सलीके और सिस्टम से करना पसंद करती है। इससे पता चलता है systematic nature को लेकर आपकी craziness। हालांकि इसका फायदा भी आपको होता है, क्योंकि इसे आपके साथ एंड मूमेंट होने वाली गड़बड़ियां और हड़बड़ियां नहीं होतीं, क्योंकि सब कुछ अच्छी तरह ऑर्गेनाइज होता है। मगर जब कभी आपकी ये craziness हद से बढ़ जाती है, दूसरों के लिए मुश्किल पैदा हो जाती है। well सब आपकी तरह ऑर्गेनाइज तो नहीं हो सकते हैं ना।

Libra

अच्छे से अच्छा ड्रेसअप होने के लिए आप कुछ भी कर सकती हैं। ड्रेसिंग को लेकर आपकी ये क्रेजीनेस किसी से छिप भी नहीं पाती है। किसी भी वक्त शॉपिंग करने को आप हमेशा तैयार रहती हैं। इसके लिए किसी खास मौके की आपको जरूरत नहीं है। मगर इसमें आपको सब कुछ बेस्ट चाहिए होता है । थोड़ा कम या ज्यादा पर संतुष्ट होना आपको नहीं आता। और बेस्ट के लिए कुछ भी कर गुजरना आपकी आदत है।

Scorpio

जब आप कड़वे से कड़वा सच भी किसी के सामने बेझिझक कह देती हैं, तो लोग आपको क्रेजी समझते हैं, मगर यही आप हैं। आपके स्टार्स आपको इस काबिल बनाते हैं कि आप पीठ पीछे बातें डिस्कस करने के बजाय सामने बैठकर करने की हिम्मत रखती हैं। दूसरों के बनाए रुल्स आपको पसंद नहीं आते आपका पैशन है अपने दिल की बात सुनना, फिर चाहे नतीजे में आपको कुछ भी झेलना पड़े।

Sagittarius

आपको रोमांच के लिए हमेशा बाहर का रास्ता दिखाई देता है। पागलपंती के किसी भी आइडिया में आप सबसे पहले शामिल होते हैं और अक्सर तो ऐसा सजेशन भी आप ही की तरफ से आता है। आपको एक मिनट की भी बोरियत बर्दाश्त नहीं होती। हर वक्त कुछ न कुछ क्रेजी करना आपके मन को शांत रखता है।

Capricorn

आपके इरादे हमेशा बुलंद होते हैं। कुछ लोग इस वजह से आपको जिद्दी भी समझते हैं। आपकी क्रेजीनेस है अपनी चाहत को पाने में, फिर चाहे इसका तरीका कुछ भी हो।

Aquarius

आप अपनी ही बनाई हुई फैंटेसी की दुनिया में जीते हैं। और आपके बस में हो तो आप इससे कभी बाहर भी नहीं निकलना चाहेंगे। यही वजह है कि एक्येरियस सन साइन को सबसे ज्यादा जिद्दी और विरोधी माना जाता है। आप अपने सनकी आइडियाज और नई-नई चीजें एक्सप्लोर करने के ढंग से सबको सरप्राइज कर देती हैं।

Pisces

आपकी craziness के बारे में बाहर से किसी को पता नहीं चलता, लेकिन अंदर ही अंदर आपका passion हिलोरे मारता रहता है। आपके पास भरपूर creative energy है, जिससे आप हमेशा नई चीजें करने की कोशिश करती हैं, फिर चाहे शुरुआत में ये कितनी ही अजीब और पागलपंती से भरी क्यों न लगें।

यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Ipsa Sharma ने लिखी है।

gifs: tumblr, giphy

यह भी पढ़ें: आपके मन के डर भी बताता है आपका Zodiac

यह भी पढ़ें: क्या हैं आपके वो गहरे राज़… Zodiac बताता है!

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड