एस्ट्रो वर्ल्ड

अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप

Archana Chaturvedi  |  May 5, 2016
अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप

आपकी राशि आपके बारे में बहुत कुछ कहती है और आपके ही नहीं, आपकी लव लाइफ के बारे में भी सारे राज खोल देती है। बात जब प्यार की हो तो हम ऐसे लवर बनना चाहते हैं जिनकी बराबरी किसी से न की जा सके। और ऐसा हो भी क्यों न, लड़कियां किसी रिश्ते को बनाने में अपना बेस्ट जो देती हैं। प्यार और परवाह को हम अपने रिश्ते का बेसिक कॉम्पोनेन्ट बना कर चलते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी राशि आपको किस तरह की गर्लफ्रेंड बनाती है? जी हां, हम बात कर रहे हैं किसी भी गर्लफ्रेंड की उन खूबियों की जो खास राशि वाली गर्लफ्रेंड की होती हैं।

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

ऐसी लड़कियों को आजाद ख्यालात और एक्शन से भरपूर चीजें अपनी ओर खींचती हैं। प्यार में भी आप इसी गर्मजोशी को तलाशती हैं। हालांकि आप यूं तो एक टफ वुमन हैं लेकिन जब भी किसी को डेट करने की बारी आती है तो आप इनोसेंट हो जाती हैं। आप सच में ड्रीमी हैं तभी आप को प्यार के वो शुरूआती रोमांस वाले दिन ज़्यादा अच्छे लगते हैं। वैसे आपका प्यार किसी खुशनसीब को ही मिलेगा क्योंकि आप अपने पार्टनर को खूब समझती हैं। बस शर्त यही है कि आपके इमोशन्स की भी परवाह हो आपके पार्टनर को।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

आरामपसंद और वफादार, ये दो शब्द आपके बारे में बखूबी बताते हैं। आपको वो खूबसूरत लम्हे, प्यार के मीठे पल वाली ज़िन्दगी खूब अच्छी लगती है। और हां, जब मामला दिल का हो तो इधर-उधर की बातें नहीं पसंद हैं आपको। आप खुद भी पूरी तरह से प्यार के लिए समर्पित हैं और अपने पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद करती हैं। आपका यही लगन आपको प्यार की उस ऊंचाई पर ले जाता है जहां अपने लवर के लिए आप अपनी सभी इच्छाओं को भी कुर्बान करती सकती हैं।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

चुलबुली तो हैं आप लेकिन आपके इस प्लेफुल नेचर को अगर आपके कमिटमेंट से जोड़ दिया जाए तो नासमझी होगी। आप अपने बॉयफ्रेंड को न सिर्फ अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर से गुदगुदाती रहेंगी बल्कि उसके लिए पूरी तरह ईमानदार और लविंग भी रहेंगी।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

आप बहुत ही इमोशनल और मैच्योर टाइप की लवर हैं। और यही बात आपके प्यार करने के अंदाज में भी झलकती है। इस राशि की लड़कियों के बॉयफ्रेंड उनके बात करने के अंदाज पर बिलकुल फिदा होते हैं। इस राशि की गर्लफ्रेंड हमेशा एक अच्छी लाइफ पार्टनर भी साबित होती हैं।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

रॉयल, ऑनेस्ट और मैजीशियन। सिंह राशि की लड़कियों को अपने इन्हीं तीन खूबियों की वजह से विशेष तौर पर जाना जाता है। और इनकी ये क्वालिटी इनके प्यार में भी खूब नजर आती है। इस राशि की लड़कियां टूट कर प्यार करने वाली होती हैं और इतनी गर्मजोशी से भरपूर कि कोई इन्हें प्यार किये बिना रह ही न पाए।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि की लड़कियों में इमोशनल, रोमांटिक और प्रैक्टिकल इन तीनों क्वालिटियों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है। फिल्म का कोई इमोशनल सीन देख कर फूट-फूट कर रो देंगी लेकिन जब प्यार-मोहब्बत की बातें हो तो दिमाग दिल पर हावी हो जाता है। ऐसी इंटेलीजेंट लड़कियों को धोखा देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। और जब इन्हें सच में अपने जैसा कोई मिल जाता है, फिर तो दुनिया इनके ही प्यार के चर्चे करती है।

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

आपने चूजी लड़कियों के बारे में सुना है? वो शायद थोड़ी-थोड़ी इस राशि की लड़कियों सी ही होती हैं। चाहे टॉप पसंद करें या लड़का, इनकी चॉइस काफी सलेक्टिव होती है। और आखिर हो क्यों न… बैलेंस्ड लाइफ जीने वाली ये लड़कियां बिलकुल खुद सा ही हमसफर तलाशती हैं। इन्हें न तो डोमिनेट करना पसंद होता है न ही डोमीनेट होना। वैसे इनकी अपनी बात रखने की कला के लोग अकसर दीवाने होते हैं।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

प्यार इनके लिए सिर्फ एक इमोशन नहीं बल्कि एडिक्शन है। लेकिन इनके दिल में धुक- धुकी सी मचती रहती है। अगर आप इन्हें भरोसा दिला दें कि आप इनका दिल नहीं तोड़ेंगे, तभी आप इनसे वो प्यार पा सकते हैं जिसके लिए इस राशि वाले अक्सर जाने जाते हैं।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

अंधेरे में भी उम्मीद की किरण ढूंढ लेने वाली धनु राशि की लड़कियों को इनके आशावादी नज़रिए के लिए खूब सराहा जाता है। बच्चों सी इनोसेंस लिए हुए ये लड़कियां शायद ही कभी अपने पार्टनर से नाराज होती होंगी क्योंकि इन्हें किसी भी इंसान की अच्छाई सबसे पहले दिखती है। बेहतरीन गर्लफ्रेंड साबित होती हैं इस राशि की लड़कियां लेकिन हां अगर उनके इंडिपेंडेंस पर कभी सवाल उठा तो वो खतरनाक हो सकती हैं।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

डेटिंग और आप ‘ न बाबा न’ बड़ी मुश्किल से मानती हैं डेटिंग के लिए इस राशि की लड़कियां। लेकिन अगर सामने एक ऑनेस्ट और माचो मैन हैं तो चांस हैं कि ये उनके साथ कुछ पल बिताने के लिए मान जाएं। एक बात और, ऐसी लड़कियों को डोमिनेट करना नहीं पसंद और वो कुछ गलत भी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करती हैं।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

क्रिएटिव और आर्टिस्टिक नेचर वाली ये लड़कियां दिल और दिमाग के बैलेंस से बनाए गए रिश्ते को प्रायोरिटी देती हैं। अनयूजुअल इंटेलिजेंस वाली ये लड़कियां अपने आप में अनोखी होती हैं और शायद यही बात इनके लवर को सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। इन लड़कियों के पास रिश्ते को खूबसूरत बनाए रखने का जादू होता है।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

शर्मीली लेकिन रोमांटिक… इन्हें ‘प्यार करने’ के नाम से ही प्यार होता है। अपनी सारी सेंसिटिविटी और केयरिंग नेचर के साथ ये लड़कियां बहुत ही रिलाएबल गर्लफ्रेंड का रोल अदा करती हैं। और इनकी यही क्वालिटी इन्हें खतरे का शिकार भी बना देती है। आप हमेशा अपने प्यार को लेकर थोड़े सावधान रहें नहीं तो कोई गलत इंसान आपके अच्छे नेचर का गलत फायदा उठा सकता है।

GIFs: Tumblr

इन्हें भी पढ़ें –

1.  जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं 
2.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी 

3.  राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड