एस्ट्रो वर्ल्ड

क्या है आपकी छुपी हुई Strength… बताता है आपका Zodiac!

POPxo Team  |  May 5, 2016
क्या है आपकी छुपी हुई Strength… बताता है आपका Zodiac!

सितारों की दुनिया काफी दिलचस्प है। कभी ये आपको मूड स्विंग्स देते हैं, तो कभी डिप्रेशन तक पहुंचा देते हैं। मगर इन्हीं stars ने आपको कुछ powers भी दी हैं, ऐसी powers जिनके बारे में शायद आपको खुद भी नहीं पता। तो जानते हैं सितारों की ज़बानी आपकी ताकत की कहानी-

1. Aries

आपका पावर है आपकी एनर्जी। यही वजह है कि ज़िंदगी की बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आपको कभी रोक नहीं पाती है। आपमें जिंदगी जीने की ललक है, आप अपने लक्ष्यों को हासिल करना जानती हैं। यानि आप जो चाहती हैं उसे पाने की ताकत भी रखती हैं।

2. Taurus

आपकी प्रोटेक्शन पावर काफी खास है। आप अपनी छोटी से छोटी चीजों  से लेकर रिश्तों और संबंधों को प्रोटेक्ट करना भी जानती हैं। आपका loyal attitude इसमें आपकी काफी मदद करता है।

3. Gemini

इनफोर्मेशन absorb करने की आपकी क्षमता आपको कई परिस्थितियों में काफी पावरफुल बना देती है। आपकी जानकारी का भंडार और इंटेलीजेंस किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है। आप किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालना जानती हैं अपनी नॉलेज के दम पर, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

4. Cancer

इंसानियत को लेकर आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हैं। आप बिना कहे लोगों की बात समझने की काबीलियत रखती हैं। कई बार आपको पता भी नहीं होता कि मामला क्या है, क्या स्थिति है, लेकिन फिर भी अपनी सूझ-बूझ और संवेदनशीलता से आप situation को सही कर लेती हैं। आपका ये हुनर कई बार लोगों को हैरान भी करता है।

5. Leo

जिंदगी में हमेशा ब्राइट साइड देखने की आपकी क्षमता कमाल की है। इसी वजह से हर परिस्थिति में आप विनर की तरह सामने आती हैं। फिर चाहें मुश्किल कितनी ही बड़ी क्यों न रही हो।

6. Virgo

आपका धीरज और शांत व्यवहार आपको अपने skills का मास्टर बनाता है। आप जल्दबाजी की बजाय पूरा समय देकर हर काम को फिट करना जानती हैं। आपके इस गुण से आसपास के लोगों को भी काफी प्रेरणा मिलती है।

7. Libra

आपको अच्छी तरह पता है कि खराब और अच्छी स्थिति के बीच बैलेंस कैसे बनाया जाता है। आपका हर मामले में अच्छाई को सामने लाने का तरीका आपको लोगों की नज़र में सुपरहीरो बना देता है।

8. Scorpio

आप अपनी इच्छाशक्ति के दम पर कुछ भी पाने की हिम्मत रखती हैं। आप जो करना चाहती हैं, उसे करने के लिए रास्ता भी खुद ही चुनती हैं। आपकी फाइटर spirit इसमें आपके  लिए काफी मददगार साबित होती है।

9. Sagittarius

आपकी कल्पनाशक्ति अद्भुत है। आप जिस तरह से चीजों को देखती और समझती हैं और जिस तरह से उन्हें लोगों के सामने रखती हैं, वो इतना कमाल का होता है कि लोग आपकी बातों में ही खो जाते हैं। दिलचस्प बात ये है कि आपके सनसाइन की बदौलत इस पर आपका कोई बस भी नहीं है। और कहीं न कहीं यही क्वालिटी आपको अपने सर्किल में पावरफुल बनाती है।

10. Capricorn

आपकी जिंदगी दो चीजों के बिना अधूरी है। पहला discipline और दूसरा organization.आपका अपनी इमोशनल साइड पर पूरा कंट्रोल है। Crisis की स्थिति में आपका ये हुनर काफी काम आता है।

11. Aquarius

आपके अंदर काबीलियत है दूसरों की परेशानी, उनके डर, insecurities को कम करने की। आप अच्छी तरह जानती हैं दूसरों को खुश कैसे रखा जाता है। आप मुश्किल से मुश्किल हालात में भी अपने मज़ाकिया नेचर से सबको राहत पहुंचाना जानती हैं। बेशक इसके लिए जाने-अनजाने आपको खुद ही क्यों न परेशानी उठानी पड़े।

12. Pisces

आपकी intuition काफी strong है। इसका असर ये है कि स्थिति खराब होने से पहले ही आपको उसके बारे में अंदाज़ा लग जाता है। इसलिए आप अपनी तैयारी भी पहले ही शुरू कर देती हैं। ये सिर्फ आपकी खुद की स्थिति तक सीमित नहीं है। अपने दोस्तों के मामले में भी आप उनके बिना कहे ही उनकी situation भांपकर उनके बिना कहे ही उनके साथ खड़ी होती हैं।

Gifs:Tumblr.com / Giphy.com

यह स्टोरी Popxo के लिए Ipsa Sharma ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: क्या कहता है आपका Zodiac आपके गुस्से के बारे में?!

यह भी पढ़ें: कैसी Girlfriend हैं आप – आपका Zodiac साइन सब बताता है

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड