एंटरटेनमेंट

Good News: पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, प्रेगनेंट हैं अनुष्का शर्मा

Archana Chaturvedi  |  Aug 26, 2020
Good News: पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, प्रेगनेंट हैं अनुष्का शर्मा
पिछले काफी समय इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बार में ये अटकलें आ रही हैं कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सच में प्रेगनेंट हैं। अगर आपको लग रहा है कि ये कोई अपवाह है या फिर मीडिया द्वारा लगाए जा रहे कयास तो इस बार आप गलत है। क्योंकि खुद अनुष्का और विराट कोहली ने ये गुडन्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की हे।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 27 अगस्त को अपने जल्द ही पैरेंट्स बनने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में अनुष्का को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। गुडन्यूज वाली इस तस्वीर को शेयर करते हुए दोनों ने ही लिखा है, ” और फिर, हम तीन थे, और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 तक बेबी आ रहा है। ”

वैसे आपको बता दें कि अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। इस खबर का पता चलते ही उनके फैंस, रिश्तेदार और दोस्तों की बधाईयों का तांता लग गया है।

https://hindi.popxo.com/article/kareena-kapoor-khan-confirms-her-second-pregnancy-news-in-hindi-903480

बता दें अनुष्का शर्मा इस समय मुंबई में हैं जबकि विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2020 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के साथ यानी यूएई में हैं।

अनुष्का और विराट कोहली की लव स्टोरी किसी से छिपी हुई नहीं थी। एक शैंपू के ऐड में साथ काम करने के बाद से इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाने लगा था। कभी अनुष्का शर्मा अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड विराट कोहली के क्रिकेट मैच स्क्रीनिंग का हिस्सा होती थीं तो कभी विराट उनके साथ टाइम स्पेंड करने के लिए मुंबई आ जाते थे।

इन दोनों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरों के बीच साल 2017, दिसंबर में अचानक इनकी शादी की खबरें सामने आ थीं। दोनों की शादी के बाद से ही सेलेब्स की सीक्रेट वेडिंग का एक नया ट्रेंड शुरू हो गया था।

https://hindi.popxo.com/article/newborn-baby-room-vastu-tips-in-hindi

Read More From एंटरटेनमेंट