एंटरटेनमेंट

वायरल वीडियो : मीडिया को देखकर चहके ‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान

Deepali Porwal  |  Jul 30, 2018
वायरल वीडियो : मीडिया को देखकर चहके ‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान पटौदी में अभी से स्टार्स वाले गुण नज़र आने लगे हैं। मीडिया को देखते ही वे ऐसी स्माइल देते हैं कि लोग उनके दीवाने हो जाएं। प्ले स्कूल में जाने वाले ‘छोटे नवाब’ मीडिया का कैमरा देखकर वहां से भागने, डरने या रोने के बजाय चहक उठते हैं।

खुशियों का पुलिंदा हैं तैमूर

तैमूर अली खान अक्सर कैमरे की नज़र में रहते हैं। मात्र डेढ़ साल के ‘छोटे नवाब’ अभी से मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनका बर्थडे बैश रहा हो, प्ले स्कूल में पहला दिन, लंदन में वेकेशन, इनाया के साथ आउटिंग या यश- रूही जौहर के साथ प्ले डेट, तैमूर अली खान का मुस्कुराता चेहरा सबका दिल जीत लेता है। तैमूर के पापा सैफ अली खान की मानें तो तैमूर अभी से बहुत शैतान हैं। हाल ही में तैमूर का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक बार फिर मीडिया को पोज़ देते दिख रहे हैं।

मीडिया के लिए मुस्कुराए तैमूर

तैमूर अली खान पटौदी अपनी नैनी के साथ घूमकर वापिस लौट रहे थे। वे मस्ती भरे मूड में कार से नैनी के साथ उतरे तो आसपास खड़े फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें क्लिक करना शुरू कर दिया। जैसे ही मीडिया पर्सन्स ने तैमूर का नाम लिया, वे उनकी तरफ मुस्कुरा कर देखने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं, अपना नाम सुनने के बाद चेहरे पर स्माइल के साथ तैमूर खुद अपना नाम भी पुकार रहे थे। इतनी प्यारी हरकत करते ही वे खिलखिलाकर हंसने भी लगे। उनके इस मूड को वहां मौजूद लोगों ने फोटो और वीडियो में कैद कर लिया।

तैमूर का लुक हिट

सुपरहिट मॉम करीना कपूर खान के सुपरहिट बेटे तैमूर अली खान इस मौके पर परफेक्ट समर लुक में नज़र आ रहे थे। व्हाइट टी- शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में वे काफी प्यारे लग रहे थे। इससे पहले तैमूर को करण जौहर के घर में उनके बच्चों, रूही और यश जौहर के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। उस दिन वे बॉल से भरे एक टब में यश और रूही के साथ अपनी प्ले डेट एंजॉय कर रहे थे। तैमूर के साथ उनकी मम्मी करीना कपूर और अंकल करण जौहर भी नज़र आए थे।

ये भी पढ़ें :

‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान पटौदी की प्ले डेट का वायरल वीडियो

अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी

तैमूर अली खान पटौदी को लंदन में मिली एक नई दोस्त

वायरल वीडियो : प्ले स्कूल जाने पर मम्मी करीना कपूर से नाराज़ हुए छोटे नवाब

Read More From एंटरटेनमेंट