Uncategorized

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर विद्या बालन ने कहा, हमको भी आंखें सेंकने दीजिए

Garima Anurag  |  Jul 29, 2022
Vidya Balan Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने जब से अपनी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तब से ही वो लगातार चर्चाओं में हैं। एक तरफ अर्जुन कपूर से लेकर सुमोना चक्रवर्ती तक उनके सपोर्ट में बोल चुके हैं तो दूसरी तरह कुछ लोग उनपर एफआईआर भी कर रहे हैं। अब रणवीर सिंह को तुम्हारी सुलु, कहानी फेम एक्ट्रेस  विद्या बालन ने भी सपोर्ट किया है, लेकिन एक्ट्रेस का अंदाज काफी मजेदार है।

साभार- इंस्टाग्राम

हाल ही में विद्या बालन एक मराठी अवॉर्ड फंक्शन पर पहुंची थी जहां उनसे रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट और इससे जुड़े रिएक्शन के बारे में पूछा गया। विद्या ने इस बारे में बात करते हुए लाइट अंदाज में कहा जब पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है तो महिलाओं को इसे एंजॉय करने दीजिए। विद्या ने कहा, अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना।

जब विद्या से रणवीर सिंह पर किए गए एफ आई आर के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने रणवीर को सपोर्ट करते हुए एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों को ये तस्वीरें नहीं पसंद हैं, उन्हें इन तस्वीरों को नहीं देखना चाहिए। विद्या ने कहा, हो सकता है उन लोगों ( जिन लोगों ने एफआईआर करवाई है) के पास ज्यादा काम न हो इसलिए वो इन चीजों पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको ये पसंद नहीं है तो पेपर बंद करके उसे फेक दें, एफ आई आर की क्या जरूरत है।

पेपर मैगजीन के लिए करवाए गए रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने एक्टर को सपोर्ट किया है, लेकिन एक एनजीओ ने एक्टर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

Read More From Uncategorized