एंटरटेनमेंट

नहीं रहीं ‘बालिका वधू’ की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी, कार्डियक अरेस्ट पड़ने से हुई अचानक मौत

Archana Chaturvedi  |  Jul 16, 2021
Veteran actress surekha sikri passes away after cardiac arrest
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का 16 जुलाई की सुबह मुंबई में कार्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। कभी कड़क सास तो कभी चुलबुली दादी, आपने सुरेखा जी को छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अलग-अलग किरदारों में देखा होगा। एक पल शायद आपको भी यकीन न हो रहा हो लेकिन ये सच है कि अब धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से फेमस हुई ‘दादी सा’ यानि सुरेखा सीकरी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह लंबे समय से बीमार थीं। 2018 में, उन्हें पैरालाइटिक स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था और इसके बाद उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। इसके बाद उनकी तबीयत काफी खराब रहती थी। 
सुरेखा जी के निधन पर टीवी और बॉलीवुड सहित तमाम सेलेब्स ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पर फैंस समेत सेलेब्स सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुरेखा सीकरी ने थियेटर, सिनेमा और फिर छोटे पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। उनकी आखिरी फिल्म ‘बधाई हो’ थी, जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना की दादी का किरदार निभाया था। इसके अलावा इन्होंने साल 2020 में नेटफिलक्स पर रीलिज हुई फिल्म ‘घोस्ट स्टोरी’ में भी दमदार किरदार निभाया था।

सुरेखा अब तक कई नाटकों, धारावाहिकों और फिल्मों के सभी क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं। साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से सुरेखा ने एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) में अपनी भूमिकाओं के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

https://hindi.popxo.com/article/kavya-to-convince-pakhi-against-anupama-in-hindi

2018 में व्हील चेयर से अवॉर्ड लेने पहुंची थीं

सुरेखा जी को देश के घर-घर में पहचान बालिका वधू धारावाहिक से मिली थी। उनका कल्याणी देवी यानि ‘दादी सा’ का किरदार बेहद पॉपुलर हुआ था। इसके बाद फिल्म ‘बधाई हो’ में उनके रोल को दर्शकों ने एक बार फिर से खूब पसंद किया था। इस भूमिका के लिए उन्हें 2018 में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। वह व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने आई थीं। 

NSD से की थी एक्टिंग की पढ़ाई

आपको बता दें कि सुरेखा सीकरी ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग (NSD) की शिक्षा ली थी। उन्हें 1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उनके पिता भारतीय वायु सेना में थे और उनकी मां एक शिक्षिका थीं। उन्होंने हेमंत रेगे से शादी की। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम राहुल है।

https://hindi.popxo.com/article/mouni-roy-encouraging-note-for-bff-mandira-bedi-after-her-husband-death-in-hindi-957609

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट