एंटरटेनमेंट

कभी 140 किलो वजन का था बॉलीवुड का ये मोस्ट वांटेड मुंडा

Archana Chaturvedi  |  Jun 26, 2018
कभी 140 किलो वजन का था बॉलीवुड का ये मोस्ट वांटेड मुंडा

कहते हैं, जिनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है उनकी मदद ऊपरवाला भी करता है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं बॉलीवुड के एक्टर और यूथ आइकॉन अर्जुन कपूर। इंडस्ट्री में वो बाबा के नाम से बुलाए जाते हैं। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें –

इंटर क्लास में ही छोड़ दी पढ़ाई

स्कूल में दूसरे बच्चे उन्हें ताना मारा करते थे, कभी उनकी दूसरी मां श्रीदेवी को लेकर तो कभी उनके मोटापे को लेकर। अर्जुन कपूर ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर विद्यालय में इंटर क्लास तक पढ़ाई तो की लेकिन एग्जाम में फेल होने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

फैट टू फिट का सफर

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। उन्होंने अपनी ईटिंग हैबिट्स पर कंट्रोल और हार्ड वर्कआउट फॉलो कर खुद को फिट कर लिया।

अर्पिता को कर चुके हैं डेट

ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि अर्जुन कपूर एक समय में सलमान की बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं। दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद इन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। बाद में सोनाक्षी सिन्हा, मलाइका से भी अफेयर के चर्चे चले। लेकिन फिलहाल अर्जुन सिंगल हैं और अपना बैचलरहुड खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

सलमान को मानते हैं अपना मेंटर

अर्जुन कपूर बॉलीवुड में किसी को अपना मेंटर मानते हैं तो वो हैं सलमान खान। उनसे ही प्रेरित होकर उन्होंने अपना वजन कम किया और बॉलीवुड में कदम रखा।

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हुआ करियर शुरू

अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत में डायरेक्टर निखिल आडवाणी को फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्ट किया। फिर उसके बाद फिल्म ‘सलाम -ए- इश्क में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। यही नहीं वो फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी रहे।

पहली फिल्म रिलीज़ से पहले मां का निधन

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ साल 2012 में आई ‘इशकजादे’ से इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इस फिल्म के रिलीज़़ होने के कुछ हफ्ते पहले ही उनकी मां मोना कपूर का निधन हो गया था। उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता के फिल्म फेयर अवॉर्ड में नामांकित किया गया था।

अपनी मां के बेहद करीब थे अर्जुन

अर्जुन अपनी मां मोना कपूर के सबसे करीब थे। वो रियल में एक मम्मा बॉय थे। उन्होंने मां के नाम का टैटू भी बनवाया है। लेकिन उनके गुजर जाने के बाद वो सबसे ज्यादा करीब अपनी बहन अंशुला के हैं।

श्रीदेवी को नहीं दिया कभी मां का दर्जा

श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी। उन्होंने मोना कपूर को 1996 में तलाक देकर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की थी। इस बात से मोना और उनके दोनों बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला काफी नाराज थे। वो श्रीदेवी को ही अपने माता- पिता को अलग करने की वजह मानते थे। इसीलिए उन्हें कभी भी मां का दर्जा नहीं दे पाए।

अर्जुन का सीक्रेट

अर्जुन अपना बर्थडे केवल अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ मनाना पसंद करते हैं। क्योंकि उन्हें ज्यादा लोगों से मिलना- जुलना पसंद नहीं है। यही वजह है कि वो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इतना एक्टिव नहीं रहते। अर्जुन को छत से लटकते पंखे को देखकर डर लगता है, ऐसा वो एक अपने इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. सोनम कपूर के रिसेप्शन में बहनों के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार
2. आनंद की कुंडली में है ये दोष, जानिए कैसी रहेगी सोनम कपूर की शादीशुदा जिंदगी
3. सोनम की शादी में छाया श्रीदेवी की बेटियों के स्टाइल का जलवा

Read More From एंटरटेनमेंट