Wedding Photo Shoot

शादी को यादगार बनाने के लिए वेडिंग फोटोशूट भी होना चाहिए कुछ खास

Supriya Srivastava  |  Jul 10, 2018
शादी को यादगार बनाने के लिए वेडिंग फोटोशूट भी होना चाहिए कुछ खास

शादी का दिन सिर्फ लड़का और लड़की के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बहुत ख़ास होता है। जिस तरह महीनों पहले से शादी की तैयारी होने लगती है उसी तरह एक शानदार शादी के महीनों बाद भी लोग उसकी तारीफ़ करते नहीं थकते। खूबसूरत लोकेशन, दोस्तों का शादी में एन्जॉय करना, परिवार वालों का विवाह के गीत पर नाचना , दूल्हा- दुल्हन की मस्ती… ये सब आपकी यादों के साथ कैद होता है कैमरे में। शादी के बाद आपकी वेडिंग एल्बम ही है जो इन छोटी- बड़ी यादों को सालों तक संजोए रखती है। ऐसे में आपका वेडिंग फोटोशूट का खास होना तो बनता ही है।

वो ज़माने लद गए जब दुल्हन का एक कमरे में फूलों की पट्टी और चुनरी के साथ फोटोशूट हुआ करता था। अब दुल्हन की हथेली में दूल्हे का चेहरा नहीं दिखाया जाता बल्कि दूल्हा- दुल्हन का साथ में फोटोशूट किया जाता है वो भी बिलकुल फिल्मी अंदाज़ में और सिर्फ दूल्हा- दुल्हन ही नहीं बल्कि दोनों तरफ के परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों का भी खास फोटोशूट किया जाता है। चलिए आपको भी दिखाते हैं वेडिंग फोटोशूट के लिए कुछ ऐसे पोज़ जो आपकी या आपके किसी खास की बोरिंग वेडिंग एल्बम में नई रौनक ला देंगे और शादी को बना देंगे बरसों तक यादगार।

दुल्हन की बेस्टीज़ को दुल्हन से ज्यादा उसकी शादी का इंतज़ार रहता है। इसलिए बेस्टीज़ के साथ एक ऐसा पोज़ तो बनता है। कूल सनग्लासेस, हाथ में अम्ब्रेला, और होठों पर पाउट…. ऐसा एक फोटोशूट तो होना ही चाहिए।

दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन को लेने आता है और शेरदिल दुल्हन अकेले ही अपने घर से विदा होती है। ये तो हुई मज़ाक की बात, लेकिन सोचिये अगर ससुर जी स्कूटर पर बारात लेकर आ जाएं तो…

वैसे तो शादी में दूल्हा- दुल्हन नज़रों से एक दूसरे को छेड़ते रहते हैं…. मगर जब दूल्हा सबके सामने ही दुल्हन को किस कर ले, तो नज़ारा कुछ ऐसा होता है।

ये दुल्हन का सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग पोज़ है…. ढेर सारी जूलरी और ब्लाउज के नीचे शॉर्ट्स पहनकर अपने लहंगे को दिखाना आजकल हर दुल्हन को भा रहा है।

शादी का लाल जोड़ा, स्नीकर्स, ब्लैक शेड्स और उसपर दुल्हन का स्वैग…. है न कमाल !

सदा सुहागन रहो, फूलो फलो के ज़माने तो कब के लद गए…. अब तो दुल्हन ‘सदा सेक्सी रहो’ का आशीर्वाद चाहती है।  

दुल्हन को स्कूटर पर भगा ले जाने का आईडिया कैसा है….? कहना पड़ेगा, मां का लाडला बिगड़ गया।

जब दूल्हा अपनी स्कूटर पर दुल्हन को भगा सकता है तो भला दुल्हन कैसे पीछे रहे। मॉडर्न ज़माने की दुल्हन हैं, दूल्हे को भगा ले जाएंगी।

…… और अगर फिर भी दूल्हा नहीं माना तो बन्दूक की नोक पर उसको उठा ले जाएगी हमारी दुल्हनिया।

हम कसम खाते हैं कि शादी के बाद दारू का हर पैग साथ में लिया करेंगे…..

उफ्फ्फ…. आंखों की गुस्ताखियां माफ़ हों……

बहुत हो गई छेड़खानी, चलो थोड़ा रूमानी हो जाएं….  

इमेज सोर्सः Instagram 

ये भी पढ़ें

राजकुमारी जैस्मिन के ड्रीम लुक में नज़र आईं अक्षय कुमार की रील लाइफ पत्नी मौनी रॉय

मियामी में बेटी रिनी और अलिसा संग छुट्टियां मना रही हैं अभिनेत्री सुष्मिता सेन, देखें दिलचस्प तस्वीरें

अपने बेटे आरव से 9 महीने कोख में रखने का कर्ज़ अदा करवा रही हैं अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना

प्रीति ज़िंटा ने पहनी पति की गिफ्ट की हुई बिकिनी, फैंस बोले फिरंगी और सेक्सी

Read More From Wedding Photo Shoot