एंटरटेनमेंट

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस ने खोला अपने हार्टब्रेक का राज

Deepali Porwal  |  May 14, 2018
दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस ने खोला अपने हार्टब्रेक का राज

हाल ही में ‘ये है मोहब्बतें’ की लीड स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने राजीव खंडेलवाल के चैट शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की थी। अपनी जिंदगी के बुरे दौर को याद कर उनकी आंखें नम हो गई थीं। अब एक और चर्चित अदाकारा ने अपने हार्टब्रेक के बारे में खुलकर बताया है।

जब टूटा दिव्यांका का दिल

मौजूदा दौर में दिव्यांका त्रिपाठी को छोटे पर्दे की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। फैन्स के बीच ‘दिवेक’ नाम से पॉपुलर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। मगर एक दौर ऐसा भी था, जब दिव्यांका बेहद दुखी थीं। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के अपने कोस्टार शरद मल्होत्रा के साथ लगभग 8 सालों तक रिलेशनशिप में थीं। ब्रेकअप के बाद वे काफी समय तक इस दुख से उबर नहीं पाई थीं।

चैट शो में हुईं आंखें नम

राजीव खंडेलवाल ने अपने चैट शो ‘जज्बात’ के पहले गेस्ट के तौर पर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को इनवाइट किया था। वहां दिव्यांका से पूछा गया कि हार्टब्रेक ने उनसे क्या छीना था। इस पर दिव्यांका ने अपने आंसुओं को रोकते हुए भावुक होकर कहा, ‘आठ साल’। उन्होंने शरद मल्होत्रा और उस वक्त को याद करते हुए बताया कि तब वे अंधविश्वास के स्तर पर चली गई थीं। दिव्यांका ने इस चैट शो में यह भी बताया कि वे शायद प्यार के बिना नहीं जी सकती हैं।

‘नागिन’ ने खोला दिल का राज

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब ‘नागिन’ फेम अदा खान ने भी अपनी लव लाइफ और हार्टब्रेक के बारे में चर्चा की है। अदा खान ने बताया कि वे अंकित गेरा के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अंकित उन्हें धोखा दे रहे थे। अदा के मुताबिक, अंकित का अफेयर उनकी कोस्टार के साथ चल रहा था। वे उस समय को याद करते हुए कहती हैं कि प्यार के मामले में उनका अनुभव खराब रहा है। तीन बार अंकित गेरा को माफ करने के बाद अदा को लगा कि अब आगे बढ़ जाने में ही समझदारी है।

इन एक्ट्रेसेस के अनुभवों से हर आम लड़की को भी सीख लेनी चाहिए। ब्रेकअप के बाद ज़िंदगी खत्म नहीं हो जाती है, बल्कि वह दर्द भरा दौर एक सुनहरे समय की शुरूआत होता है।

ये भी पढ़ें :

इस नए अंदाज़ में दिव्यांका त्रिपाठी के लिए अपना प्यार बयां कर रहे हैं विवेक दहिया!

‘नागिन 3’ की दूसरी नागिन का ग्लैमरस अंदाज भी आया सामने 

‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी सेट पर को-स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं!

दिव्यांका त्रिपाठी के हरियाणवी अंदाज के बाद जय सोनी की पार्टी में विवेक दहिया के भी बदले तेवर

Read More From एंटरटेनमेंट