एंटरटेनमेंट

किश्वर मर्चेंट की बिकिनी फोटो पर पति सुयश राय ने लिखी गाली

Deepali Porwal  |  Jun 26, 2018
किश्वर मर्चेंट की बिकिनी फोटो पर पति सुयश राय ने लिखी गाली

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अक्सर अपनी फ्रेंड्स के साथ ट्रैवल करती हैं। इन दिनों भी वे अपनी फ्रेंड्स के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार इस ट्रिप की फोटोज़ अपलोड कर रही हैं। उनके पति सुयश राय इस वेकेशन में भले ही उनके साथ नहीं गए हैं मगर उनकी फोटोज़ पर बखूबी नज़र रखे हुए हैं।

किश्वर को गाली देने पर ट्रोल हुए सुयश

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने अपनी एक सोलो फोटो शेयर की है, जिसमें वे रेड कलर की बिकिनी पहने हुए हैं। इस फोटो में किश्वर काफी हॉट लग रही हैं।

उनकी इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं उनके पति सुयश राय ने इस फोटो की तारीफ करते हुए कमेंट में एक गाली भी लिख दी है। सुयश के इस कमेंट पर किश्वर के फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुयश राय को अपनी पत्नी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।

किश्वर और सुयश की प्रेम कहानी

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय टीवी शो ‘प्यार की एक कहानी’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद यह कपल बिग बॉस सीजन 9 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुआ था। इन दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। किश्वर मर्चेंट सुयश से लगभग 8 साल बड़ी हैं। ये दोनों ही रिश्ते में एक-दूसरे को काफी स्पेस देते हैं। जहां किश्वर अभी अपने फ्रेंड सर्कल के साथ दुबई में मस्ती कर रही हैं तो वहीं सुयश भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोस्तों के साथ बॉयज़ ट्रिप पर गोवा गए थे।

जब बीवी बनी थी जीजी सा

टीवी सीरियल ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में भी यह जोड़ी साथ नज़र आई थी। रियल लाइफ के पति-पत्नी उस टीवी शो में बतौर भाई-बहन नज़र आए थे। किश्वर मर्चेंट अपने पति सुयश राय की ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाने को लेकर शुरू में थोड़ी असहज थीं। जब उन्हें यह ऑफर मिला था तो वे खुश होने के साथ ही घबरा भी रही थीं। उनके पति सुयश राय भी अपने रिश्ते को नया नाम देने को तैयार नहीं थे पर फिर किश्वर के समझाने पर वे मान गए थे। इस शो में उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय अपने फैंस के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करते हैं। ऐसे में सुयश के इस कमेंट पर किश्वर के फैंस का नाराज़ होना जायज़ है।

ये भी पढ़ें :

टीवी शो के ये सेलिब्रिटी कपल असल में भी कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट!

बिग बॉस फेम सुयश राय और किश्वर मर्चेंट अपने रिश्ते को दे रहे हैं एक नया नाम

इन 8 कपल गोल्स से लिखें प्यार की नई परिभाषा

सेलिब्रिटी कपल ने इस अंदाज़ में मनाया बेटे का पहला जन्मदिन

Read More From एंटरटेनमेंट