पैरेंटिंग

बेबी कर रहा है खाना खाने में आनाकानी, तो अपनाएं ये टिप्स

Mona Narang  |  May 24, 2022
छोटे बच्चों को खाना

पेरेंट्स के लिए छोटे बच्चों को खाना खिलाना बड़ा चैलेंजिंग टास्क होता है। छोटे बच्चे जल्दी खाना खाने के लिए राजी नहीं होते हैं और पेरेंट्स इस बात से परेशान हो जाते हैं। अगर आपको भी अपने बेबी को खाना खिलाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि छोटे बच्चों को कब, कितना और कैसा खाना खिलाना चाहिए। साथ ही बताएंगे की डेली रूटीन में बच्चों को क्या-क्या खिलाएं, जिससे कि उनके खाने का रुटीन ना बिगड़े और वे खाने में आनाकानी ना करें। तो चलिए जानतें इन टिप्स के बारे में।

छोटे बच्चों को कितनी मात्रा में खिलाएं?

छोटे बच्चों को दिनभर में तीन से चार बार में एक कटोरी ठोस खाने का सेवन कराया जा सकता है। ठोस खाने के रूप में दलिया, होल व्हीट सीरियल्स, पैनकेक, दाल, मैश की हुई उबली हुई सब्जियां आदि का सेवन करा सकते हैं। इसके अलावा मील्स के बीच में दो बार स्नैक्स दें। स्नैक्स में फल, उबला हुआ अंडा, पनीर आदि खाने के लिए दे सकते हैं।

छोटे बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?

छोटे बच्चों का खाना खिलाने के टिप्स से पहले छोटे बच्चों को आहार पर चर्चा करेंगे। एक साल की उम्र में बच्चा धीरे-धीरे चबाना सिखता है। वैसे तो छोटे बच्चे दूध पीते हैं, लेकिन उनका विकास तभी होगा जब उन्हें पौष्टिक तत्व मिलेंगे। इसलिए बच्चे को दूध के साथ ही ठोस आहार देने की शुरुआत कर दी जाती है। नीचे बच्चों को क्या और कितनी मात्रा में खिलाना चाहिए, सबसे पहले इसकी जानकारी देंगे।

1. नरम और ताजे फल

स्ट्रॉबेरी

बच्चों को शुरुआत में केला, संतरा, अंगूर व स्ट्रॉबेरी के छोटे-छोटे टुकड़े कट करके दें। इससे बच्चों को जरूरी पोषण भी मिलेगा साथ ही बच्चा स्वस्थ भी रहेगा। ध्यान रखें फलों को 2 से 3 घंटे पहले फ्रिज से निकाल कर रख दें। सामान्य होने पर बच्चों को इनका सेवन कराएं।

2. दही

बच्चों की मजबूत हड्डियों और बढ़ते हुए दांतों के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। बच्चा दूध तो पीता ही है। साथ ही उसके आहार में दही को भी शामिल कर सकते हैं।

3. दलिया

दलिया

छोटे बच्चों को सॉफ्ट चीजें ही खाने के लिए दी जाती हैं। कठोर चीजों को चबाने में अभी उन्हें दिक्कत होती है। ऐसे में दलिया एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दलिया कार्ब्स, विटामिन, प्रोटीन व खनिज का स्रोत है।

4. हेल्दी पैनकेक

छोटे बच्चे के आहार में अनाज से बने पैनकेक को शामिल किया जा सकता है। इसे ज्यादातर बच्चे शौक से खाते हैं। साथ ही इससे बच्चे को अनाज में मौजूद पोषण भी मिलता है।

छोटे बच्चों को खाना खिलाने के टिप्स

बच्चे की अच्छी सेहत के लिए उन्हें पौष्टिक आहार का सेवन कराना जरूरी होता है। ऐसे में नीचे कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो बच्चों को खाना खिलाने में आपकी मदद करेंगे।

1. एक ही तरह का खाना न खिलाएं

बच्चे को खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना अच्छी बात है। लेकिन हर दूसरे वही खाने के लिए न दें। एक ही तरह का खाना खाने से उनमें बोरियत आने लगती है। हां, आप एक ही चीज की अलग-अलग रेसिपी दे सकती हैं।

2. रंग बिरंगे फल और सब्जियां

बच्चों रंगों की तरफ काफी आकर्षित होते हैं। इसलिए उनकी प्लेट में रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को परोसें। इसमें बच्चों के चेहरे पर खाने के प्रति उत्सुकता साफ नजर आएगी।

3. कटलरी होनी चाहिए खास

बच्चे के खाने के साथ परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए बर्तन भी कलरफुल लें। जैसा कि आपको ऊपर बताया है कि बच्चों को रंग काफी पसंद आते हैं। बच्चे को खाना खिलाने के लिए तैयार करने का यह भी एक बेहतर तरीका हो सकता है।

4. प्रेजेंटेशन का रखें ध्यान

ओट्स बोल

बच्चे के प्लेट में खाने को सजाकर परोसेंगी, तो वो अपने आप खाने की तरफ आकर्षित होगा। आप अलग-अलग शेप में फ्रूट्स को सर्व कर सकती हैं। कलरफुल पेनकेक भी बच्चों को काफी पसंद आता है।

5. धैर्य रखें

बच्चा अगर धीरे-धीरे खा रहा है, तो उस पर जल्दी खाने का दबाव न बनाएं। बच्चे को खाना खत्म करने का पूरा समय दें। इससे बच्चा खाना अच्छी तरह और चबाकर खा सकेगा। इससे बच्चे को पौष्टिक तत्व भी अच्छे से मिल पाएंगे।

6. साथ में भोजन करें

जब आप खाना खाने बैठें, तो उनकी प्लेट भी साथ में लगाएं। बच्चे की प्लेट में एक साथ ज्यादा खाना न डालें। घर के अन्य सदस्यों को भी साथ में खाना परोसें। बच्चा जितना खाए उसे खाने दें। जोर जबरदस्ती न करें। इससे धीरे-धीरे उसकी भी लंच व डिनर करने की आदत बनेगी।

छोटे बच्चे को क्या न खिलाएं

अभी आपका बच्चा बहुत छोटा है, तो उसे स्नैक्स देने से परहेज करें। छोटे बच्चों को सोडा, कैंडी, चॉकलेट, आइसक्रीम, कोला, कुकीज, केक, जंक फूड आदि न दें। इनमें शुगर, नमक व केमिकल होते हैं। इनका सेवन बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ गई होंगी कि छोटे बच्चों को खाने के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है। साथ ही लेख में बच्चों को क्या खिलाएं व क्या न खिलाएं, इसके बारे में भी बताया गया है। उम्मीद करते हैं यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा।

चित्र स्रोत: Freepik

Read More From पैरेंटिंग