वेडिंग

दुल्हन ने संगीत में 15 किलो के लहंगे में किया रोलर स्केट्स पर डांस, देखें ब्राइड ऑन व्हील्स का Video 

Garima Anurag  |  Jun 21, 2023
bride on wheels dance performance in roller skates

वे दिन गए जब बैकग्राउंड में दीन शगना दा जैसे गाने के धुन पर शर्मीली दुल्हनें धीरे-धीरे अपनी शादी के पंडालों में एंटर करती थीं। आजकल की दुल्हनों ब्लश करती हैं, बिंदास भी होती हैं। आज की दुल्हनें पुराने  सभी रूढ़िवादी सोच को तोड़ने में विश्वास रखती है और अपनी शादी को किसी उत्सव की तरह एंजॉय करती है। अब संगीत हो या वरमाला, ब्राइडल एंट्री के लिए एक से बढ़कर एक चीजें ट्राई की जा रही हैं। किसी का ब्राइडल एंट्री हटके होता है तो किसी का पावर-पैक संगीत के साथ । अब गर्ल गैंग के साथ डांस ब्राइडल एंट्री करने वाली दुल्हनों से लेकर अपने डैडी को अपना एक्ट समर्पित करने तक, सोशल मीडिया पर हर तरह की ब्राइड दिख जाती हैं। लेकिन हाल ही में एक दुल्हन के संगीत परफॉर्मन्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उसे फिल्म बार बार देखो के सॉन्ग सौ आसमान की धुन पर परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है और ये वाकई में दिलचस्प है।

ऑल अबाउट डांस नामक सोशल पेज ने दुल्हन बनी अमरीन खुराना के संगीत परफॉर्मन्स को शेयर करते हुए बताया कि कैसे अमरीन संगीत में अपने होने वाले लाइफ पार्टनर को अपने डांसिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने स्केटिंग स्किल्स से भी सरप्राइज करना चाहती थी। एक महीने के प्रैक्टिस के बाद अमरीन ने 15 किलो के लहंगे में अपने संगीत पर रोलर स्केट्स पर ऐसा डांस किया कि उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया और वो बन गई ब्राइड ऑन व्हील्स।

साभार- इंस्टाग्राम

अमरीन ने अपने पोस्ट में बताया है कि कैसे उन्होंने पहले डांस सीखा, फिर कैजुअल कपड़ों में स्केट्स पर प्रैक्टिस शुरू किया, फिर लाइट लहंगा पहनकर कुछ दिन प्रैक्टिस करने के बाद उन्होंने अपने 15 किलो के लहंगे में फायनल प्रैक्टिस किया  और फिर सबके सामने संगीत के दिन ये डांस प्रजेंट किया। 

ऑल अबाउट डांस द्वारा शेयर किए गए अमरीन के इस वीडियो में, अमरीन को डिजाइनर सीमा गुजराल द्वारा कस्टम-निर्मित शैंपेन-रंग के चमकदार लहंगे और ग्लिटरी पर्पल रोलर स्केट्स में देखा जा सकता है। वीडियो को  अब तक 3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Read More From वेडिंग