Nail Art

एक्रिलिक नेल्स पसंद है तो पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

Garima Anurag  |  May 12, 2022
acrylic nails

एक से बढ़कर एक नेल ट्रेंड्स और नेल आर्ट के जमाने में हर किसी का दिल होता है कि उसके हाथ और नेल्स स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखे। ऐसे में एक्रिलिक नेल्स किसी वरदान की तरह हैं और इनके साथ नेल आर्ट के तरह तरह के लुक्स को ट्राई करना बहुत आसान हो गया है। अगर आप भी खूबसूरत हाथ और परफेक्ट नेल्स पाने के लिए एक्रिलिक नेल्स लगाना चाहती हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें-

करें नेल्स को तैयार

अगर आपके नेल्स नेचुरली कमजोर हैं तो एक्रिलिक नेल्स लगाने या लगवाने के पहले अपने नेल्स की एक्स्ट्रा केयर करें। कमजोर नेल्स पर एक्रिलिक नेल्स लगाने से आपको परेशानी महसूस हो सकती है। नेल्स को मजबूत करने के लिए कम से कम एक सप्ताह पहले से नेल्स पर नींबू रगड़ें। 

सोच समझकर चूज करें

नेल्स लगाने के पहले अपना रिसर्च वर्क करें। आराम से और सोचसमझ कर ये तय करें कि आप कैसे नेल्स लगाना चाहती हैं जैसे पॉइंटी नेल्स, राउंड नेल्स या कुछ और। नेल आर्ट पर रिसर्च करके आपको इस बारे में काफी जानकारी मिल जाएगी और आप ये भी समझ पाएंगी कि आपको क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए। अपने आर्टिस्ट से ये भी पूछें की वो किस तरह के नेल्स यूज करते हैं, उसकी क्वालिटी क्या है और वो किन टूल्स का यूज करते हैं।

केयर करना है मस्ट

शायद ही कोई ऐसा चाहेगा कि हाथ में नए नेल्स लगे हों और पूरी तरह से डैमेज दिखें। एक्रिलिक नेल्स लगाने के बाद थोड़ी सावधानियां रखने की जरूरत होती है जैसे क्लीनिंग प्रोडक्ट बिना ग्लव्स के न छुना या हाथों को हर काम में यूज करने से बचना। नेल्स को हमेशा गीला होने से भी बचाना होगा क्योंकि इनमें फंगस पैदा हो सकते हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

हाथों का भी रखना होगा ख्याल

एक्रिलिक नेल्स के साथ-साथ आपको अपने हाथों का भी ख्याल रखना होगा क्योंकि क्यूटिकल्स और नेल्स के आस पास की स्किन सही नहीं रहेगी तो एक्रिलिक नेल्स टूट सकते हैं। उंगलियों के टिप पर विटामिन ई रिच तेल लगाएं ताकि एक्रिलिक नेल्स के आस पास की त्वचा मॉइस्चराइज रहे।

हटाते वक्त रखें ध्यान

अगर नेल्स कुछ करते हुए टूट गए या आप उसे निकालना चाह रही हों तो इसे जबरदस्ती क्लिपर से या किसी और चीज से उखाड़ने की कोशिश न करें। ऐसा करके आपके रियल नेल्स हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं। अगर नेल्स हटाना है तो प्रोफेशनल के पास जाएं। अगर प्रोफेशनल के पास जाने में दिक्कत है तो आप नेल पॉलिश रिमूवर में उंगलियों को आधे घंटे डुबो कर रखें। एक्रिलिक नेल्स निकल जाएंगे। 

एक्रिलिक नेल्स को फेक नेल्स, फॉल्स नेल्स, नेल एक्सटेंशन या फैशन नेल्स भी कहा जाता है।

Read More From Nail Art