एंटरटेनमेंट

इन वजहों से हुआ था अर्जुन रामपाल और अरबाज खान का अपनी पत्नियों से तलाक!

Deepali Porwal  |  Jun 5, 2018
इन वजहों से हुआ था अर्जुन रामपाल और अरबाज खान का अपनी पत्नियों से तलाक!

हाल के वर्षों में बॉलीवुड की कई पॉपुलर जोड़ियां एक-दूसरे से अलग हो गईं। किसी ने भी तलाक का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया पर दुनिया को लिए डिवोर्स गोल्स सेट करते हुए बॉलीवुड के ये स्टार्स अपने बच्चों के लिए अक्सर साथ आते रहे। अब बॉलीवुड के दो जाने-माने कपल्स के डिवोर्स की अहम वजह सामने आ रही है।

अरबाज की गलत आदत से परेशान मलाइका

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 2016 में अलग हो गए थे। तलाक के बाद भी इन दोनों को कई फैमिली फंक्शंस में एक साथ देखा गया।

फिर करीब आ रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा!

उस समय दोनों के तलाक की कई वजहें सामने आई थीं मगर असल वजह पर दोनों चुप्पी साधे रहे थे। तब की तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के लिए कभी अरबाज खान तो कभी मलाइका अरोड़ा के अफेयर को ज़िम्मेदार माना जाता था। कभी कहा जाता था कि अरबाज का अफेयर गोवा की एक मॉडल के साथ चल रहा है तो कभी मलाइका का रिश्ता अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि अब इस तस्वीर का दूसरा ही रुख सामने आ रहा है। ताजा खबरों की मानें तो अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का डिवोर्स किसी अफेयर की वजह से नहीं, बल्कि अरबाज की सट्टे की आदत के कारण हुआ था। हाल ही में आईपीएल मैच में सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ होने पर उसमें सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम भी सामने आया है।

Image Source : Instagram/Arbaaz Khan

सुजैन खान की वजह से नहीं हुआ अर्जुन का तलाक

अर्जुन रामपाल और ऋतिक रोशन काफी अच्छे दोस्त थे। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के डिवोर्स के लिए अर्जुन रामपाल को जिम्मेदार ठहराया गया था। अब मॉडल-एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने भी पिछले महीने तलाक लेकर अपने 19 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया। ऐसे में लोग फिर से कयास लगा रहे थे कि शायद यह सुजैन खान और अर्जुन रामपाल के अफेयर की वजह से हुआ होगा। मगर बॉलीवुड गलियारे की मानें तो आजकल अर्जुन रामपाल और एक्ट्रेस-डांसर नताशा स्टैनकोविक के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं।

Image : Arjun Rampal and Natasa Stankovic

सर्बियन डांसर नताशा अर्जुन की फिल्मों ‘सत्याग्रह’ और ‘डैडी’ में अपने डांस के जलवे बिखेर चुकी हैं। ‘बिग बॉस 8’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं नताशा बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ से भी लोगों के दिलों पर राज कर चुकी हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक अर्जुन रामपाल, नताशा स्टैनकोविक, ऋतिक रोशन, सुजैन खान या मेहर जेसिया ने कुछ भी नहीं कहा है।

Image : Arjun Rampal and Mehr Jesia

खैर, वजहें जो भी रही हों पर अपने बच्चों की खुशी के लिए ये तीनों कपल्स (अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा, ऋतिक रोशन-सुजैन खान, अर्जुन रामपाल-मेहर जेसिया) अक्सर साथ में देखे जाते हैं।

ये भी पढ़ें :

कभी अपनी पत्नी मेहर जेसिया के फैन थे अर्जुन रामपाल, अब हो रहे हैं अलग
बॉलीवुड फिल्म ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर
दुनिया के लिए डिवोर्स गोल्स सेट कर रहे हैं रोडीज होस्ट रघु राम, सेलिब्रिटीज में बढ़ा इसका ट्रेंड

Read More From एंटरटेनमेंट