एंटरटेनमेंट

2021 में इन सेलेब्स के घर आने वाले हैं नन्हें महमान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Megha Sharma  |  Oct 15, 2020
2021 में इन सेलेब्स के घर आने वाले हैं नन्हें महमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2020 कई मायनों में 2019 या फिर बाकी के सालों से अलग है। कोरोनावायरस महामारी दुनियाभर के देशों में फैल गई और सब जगह लोगों के इससे प्रभावित होने की खबरें ही सामने आती रही हैं। हालांकि, इस दौरान भले ही बहुत से लोगों के लिए वक्त मुश्किल रहा हो लेकिन महामारी के वक्त में भी कई कपल्स पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स (Celebs to Become Parents) ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है और फैन्स ये जान कर बहुत ही खुश हैं। 
इस बज़ का हिस्सा बनने वाला लेटेस्ट कपल क्रिकेटर ज़हीर खान और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे हैं। भले ही उन्होंने अभी तक अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा नहीं की है लेकिन ज़हीर खान के जन्मदिन के वीडियो में सागरिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आई हैं।
पिछले कुछ महीनों से हम सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स को प्रेगनेंसी और जल्द ही माता-पिता बनने की घोषणा करते हुए देख रहे हैं। तो इस वजह हम आपके लिए यहां सभी सेलेब्स की लिस्ट लाए हैं, जो 2021 में नन्हें महमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 

2021 में ये 6 सेलेब्स बनने वाले हैं माता-पिता- These 6 Celebs To Become Parents In 2021

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

इस साल अगस्त में बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को जल्द माता-पिता बनने की गुड न्यूज़ दी थी। विराट और अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ”और अब हम तीन होने वाले हैं! जनवरी 2021 में”।
प्रेगनेंसी (Pregnancy) की घोषणा किए जाने के बाद से ही अनुष्का अपने इंस्टाग्राम पर खुद की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैन्स को वो बहुत पसंद आती हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में साल 2021 खुशियों से भरा हुआ होने वाला है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भी कुछ वक्त पहले घोषणा करते हुए बताया था कि वो दोनों एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। सैफीना ने एक स्टेटमेंट जारी की थी, जिसमें लिखा था, हमें आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर में जल्द ही एक नन्हा महमान आने वाला है!! आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना और सैफ के घर मार्च 2021 में बच्चे का जन्म हो सकता है।

https://hindi.popxo.com/article/anushka-sharma-is-afghan-cricketer-rashid-khans-wife-know-why-google-create-this-goof-up-in-hindi-912705

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

मशहूर टीवी सीरियल नागिन की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassnandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) भी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों की शादी को 7 साल हो गए हैं और जल्द ही दोनों पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है। दोनों ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैन्स के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की थी।

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू

Instagram

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और टीजे सिद्धू (TJ Siddhu) जल्द ही तीसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। 2016 में टीजे ने दो बेटियों बेला और विएना को जन्म दिया था। टीजे ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ”इतनी सारी दुआएं और अब हम एक और बार माता-पिता बनने वाले हैं। एक एक आत्मा का एक उद्धेश्य होता है, हम उन्हें नहीं चुनते हैं, वो हमें चुनते हैं। शुक्रिया बच्चे कि तुमने हमें चुना।”

https://hindi.popxo.com/article/anita-hassanandani-open-ups-on-her-pregnancy-says-god-planned-it-beautifully-watch-video-in-hindi-912517

अमृता राव और अनमोल

Instagram

मैं हूं ना फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) हमेशा ही अपनी ज़िंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करती है। 2016 में अमृता ने आरेजे अनमोल (RJ Anmol) के साथ शादी की थी और जल्द ही दोनों पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। भले ही अमृता ने खुद के प्रेगनेंट होने की घोषणा नहीं की है लेकिन दोनों की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों एक क्लीनिक के बाहर दिखाई दे रहे हैं और अमृता अपना बेबी बंप (Baby Bump) फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रही हैं।

सागरिका घाटगे और ज़हीर खान

इस लिस्ट में ज़हीर खान (Zaheer Khan) और सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) का नाम भी शामिल हो गया है। दोनों फिलहाल यूएई में हैं, जहां आईपीएल चल रहा है। हाल ही में ज़हीर के जन्मदिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सागरिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रही हैं। 

Read More From एंटरटेनमेंट