Hindi

Happy New Year: 2023 में रिलीज होने वाली इन बॉलीवुड मूवीज का है हमें बेसब्री से इंतजार

Megha Sharma  |  Dec 23, 2022
Happy New Year: 2023 में रिलीज होने वाली इन बॉलीवुड मूवीज का है हमें बेसब्री से इंतजार

नए साल को आने में मुश्किल से एक हफ्ते का वक्त बचा है और ऐसे में हम इंतजार नहीं कर सकते हैं कि 2023 अपने साथ हमारे लिए क्या लेकर आएगा। और अगर आप मूवी बफ हैं तो आपके लिए भी नया साल काफी एक्साइटिंग होने वाला है। दरअसल, आने वाला साल बॉलीवुड लवर्स के लिए काफी प्रोमिसिंग लग रहा है। शाहरुख खान की शानदार रिटर्न से लेकर उनकी बेटी के डेब्यू तक इस नए साल में काफी कुछ देखने को मिलेगा और हम अभी से ही एक्साइटिड हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले 12 महीनों में कौन-कौन सी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

पठान

इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाहरुख खान की फिल्म पठान का नाम है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जोन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मिडल ईस्ट में आधारित है और फिल्म में बेहद शानदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

रिलीज डेट – 25 जनवरी 2023

किसी का भाई, किसी की जान

इस एक्शन कॉमेडी में सलमान खान, पूजा हेगडे और शहनाज गिल नजर आएंगे। फिल्म का प्लोट बड़े भाई और उनके परिवार पर आधारित है और फिल्म में लीड यानी कि सलमान खान को रोमांस तक मिलता है, जब उन्हें इसकी सबसे कम उम्मीद होती है। सच कहें तो हम सलमान खान की इस फिल्म के आने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

रिलीज डेट – 21 अप्रैल, 2023

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

गली बॉय में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की शानदार केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था और इसके बाद दोनों एक बार फिर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। हमें यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि यह लव स्टोरी का रुख लेती है और दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आती है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।

रिलीज डेट – 28 अप्रैल, 2023

टाइगर 3

यह टाइगर फिल्म का तीसरा पार्ट है और इस फिल्म से हमारे पसंदीदा स्क्रीन पेयर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी भारतीय स्पाय पर आधारित है, जिन्हें पाकिस्तान की स्पाय से प्यार हो जाता है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट में इमरान हाशमी और शाहरुख खान भी नजर आएंगे।

रिलीज डेट – 10 नवंबर 2023

एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर और रशमिका मंदाना लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी दोनों किरदार के रिलेशनशिप के इर्द गिर्द आधारित है जो अंत में प्रोटेग्निस्ट के एनिमल बनने का कारण बनती है।

रिलीज डेट – 11 अगस्त 2023

द आर्चीज

नेटफ्लिक्स का द आर्चीज कोमिक के साथ लव अफेयर आगे बढ़ता जा रहा है और अब इसका बॉलीवुड अडैप्शन आने वाला है। इस फिल्म में आर्ची, बेटी और वेरोनिका अहम किरदार हैं और इन्हें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर निभाते हुए नजर आएंगे। साथ ही तीनों इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रहे हैं।

रिलीज डेट – 2023 (डेट अभी तक सामने नहीं आई है)

जवान

शाहरुख खान के फैंस के लिए 2023 किसी ट्रीट से कम नहीं है। दरअसल, किंग खान की कई फिल्में 2023 में रिलीज होने वाली है। उन्ही में से एक जवान भी है। इस फिल्म की कहानी भारतीय और ब्रिटिश कपल रोहन और आरती की है जो साथ आने के लिए सभी ओड्स से लड़ते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में दिखेंगे और उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रिलीज डेट – 2 जून 2023

आदिपुरुष

फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन और प्रभास अहम भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म रामायण पर आधारित है। फिल्म की कहानी भगवान श्रीराम के लंका जाने और राम सेतू बनाने और सिता को वापस लाने पर आधारित है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ का है और फिल्म को उसके शानदार VFX के लिए पसंद किया जा रहा है।

रिलीज जेट – 12 जनवरी 2023

सैम बहादुर

इस फिल्म की कहानी फील्ड मार्शल सैम मानेकशो पर आधारित है, जिन्होंने इंडो-पाक वार के दौरान इतिहास बनाया था। फिल्म को मेघना गुल्जार डायरेक्ट कर रही हैं और इसमें विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म उरी और सरदार उद्धम सिंह के सक्सेस होने के बाद हमें यकीन है विक्की कौशल इस किरदार के साथ भी जस्टिस करेंगे।

रिलीज डेट – 1 दिसंबर 2023

भोला

भोला, तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है और इसमें अयज देवगन और तबु अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का प्लोट एक्स कंविक्ट और के इर्द-गिर्द घूमता है, जो जेल से बाहर आने के बाद अपनी बेटी से मिलने का फैसला करते हैं। दुर्भाग्य से, उनकी योजना एक कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा आयोजित एक सुनियोजित ड्रग बस्ट द्वारा बाधित होती है।

रिलीज डेट – 30 मार्च, 2023

दुनकी

यह शाहरुख खान की अन्य फिल्म है, जिसका नाम दुनकी है। फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़के की है, जो कनाडा की जर्नी पर निकलता है। फिल्म की कहानी का कॉन्सेप्ट डॉन्की फ्लाइट पर आधारित है और यह कनाडा में घुसने का गलत तरीका है। कास्टिंग की बात करें तो इस इमीग्रेशन ड्रामा में तापसी पन्नू, शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी।

रिलीज डेट – 22 दिसंबर 2023

Read More From Hindi