लाइफस्टाइल

2022 Hartalika Teej Mehndi Design | हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन

Supriya Srivastava  |  Jul 20, 2021
2022 Hartalika Teej Mehndi Design | हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन
तीज एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतज़ार हर सुहागन स्त्री को होता है। वैसे तो तीज तीन प्रकार की होती है। पहली हरियाली तीज, दूसरी कजरी तीज और तीसरी हरितालिका तीज। हर तीज में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर पूजा पाठ करती हैं। इस दिन हम एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं भी देते हैं। हरियाली तीज जहां सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है वहीं कजरी तीज भादो के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। आखिर में आती है हरतालिका तीज, हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती हैशिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने इस व्रत को रखा था। यही वजह है कि महिलाओं में इस व्रत की काफी मान्यता है। तीज के व्रत में महिलाएं सोहल श्रृंगार करती हैं। इसी में से एक है हाथों में मेहंदी सजाना। तीज पर मेहंदी (teej mehndi design 2022) लगाने की काफी मान्यता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं एक से बढ़कर एक हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन (hartalika teej mehndi design)। अगर आप नयी नवेली दुल्हन है तो यहाँ से आप अपने लिए Best hartalika teej mehndi design भी चुन सकती है। यहाँ आपको लेटेस्ट ट्रेंडिंग हर तरह के हरतालिका तीज मेहँदी डिजाइन मिल जाएगी। 

HartalikaTeej Mehndi Design 2022 in Hindi | तीज मेहंदी डिजाइन 

इस साल 30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जायेगा। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कठोर निर्जला व्रत रखती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी यह व्रत 24 घंटे से भी ज्यादा लंबा होता है। इस दिन रात 12 बजे से यह व्रत शुरू हो जाता है और तीज के बाद अगली सुबह भोर में सूरज निकलने से पहले इसे पूरा किया जाता है। इसके बाद ही यह निर्जला व्रत खोला जाता है। इस दौरान महिलाएं अपना समय भजन कीर्तन व साज-श्रृंगार कर बिताती हैं। हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (teej special mehndi design) लगवाती हैं। अगर आप भी तीज पर व्रत रखती हैं तो हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ खूबसूरत तीज मेहंदी डिजाइन (teej mehndi design)।

Shiv Shakti Mehandi Design | शिव-शक्ति मेहंदी डिजाइन 

इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में हरतालिका तीज की झलक साफ नजर आ रही है। हरतालिका तीज मां पार्वती और भगवान शिव का त्योहार है। इस मेहंदी में उनके अलौकिक रूप शिव-शक्ति को दर्शाया गया है। हरतालिका तीज के त्योहार के लिए यह मेहंदी डिजाइन (hartalika teej mehndi design) परफेक्ट है। अगर आप कुवारी कन्या हैं और पहली बार हरतालिका तीज का व्रत कर रही है तो यह मेहँदी डिज़ाइन ट्राय कर सकते है। 

Hartalika Simple Mehandi Design | हरतालिका सिंपल मेहंदी डिजाइन 2022 

हरतालिका तीज पर सिंपल मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद की जाती है। अगर आपके पास मेहंदी आर्टिस्ट तक जाने का समय नहीं है तो खुद आप इस सिंपल सी मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकती हैं। यह सिंपल होने के साथ दिखने में काफी खूबसूरत भी है। साथ ही खुद इसे लगाना भी कठिन नहीं है। 

Hartalika Teej Back Hand Mehandi Design | हरतालिका तीज पीछे की मेहंदी डिजाइन 

हाथ में आगे पीछे दोनों जगह मेहंदी डिजाइन खूबसूरत लगती है। आगे हाथों के लिए तो कई तरह की डिजाइन मिल जाती हैं लेकिन पीछे हाथ की मेहंदी डिजाइन काम ही देखने को मिलती हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं, पीछे हाथ की मेहंदी डिजाइन। यह जितनी खूबसूरत है, उतनी ही लगाने में आसान भी है। 

Hartalika Teej Round Mehandi Design | गोल मेहंदी डिजाइन 

गोल मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही चलन में रही है। पुराने जमाने में भी महिलाएं तीज-त्योहारों पर हाथों में गोल मेहंदी डिजाइन लगाना ही पसंद करती थीं। यह दिखने में काफी आकर्षक होती है। साथ ही रंग लाने के बाद इसकी खूबसूरती बस देखते ही बनती है। 

Hartalika Teej Arabic Mehandi Design 2022 | अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन नए जमाने की लड़कियों की पहली पसंद है। अरेबिक मेहंदी डिजाइन हाथों पर काफी एलिगेंट लगती है। अगर आपको भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं है तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। 

Hartalika Teej Mehandi Design Simple | हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन सिंपल 

हरतालिका तीज का त्योहार शिव और पार्वती को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार मां पार्वती में भगवन शिव को पाने के लिए यह व्रत किया था। उसी के बाद से कुंवारी लड़कियां मनवांछित वर पाने के लिए और सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस कृत को करती हैं। ऐसे में अगर हाथों में स्वयं शिव-पार्वती बने हों तो कहने ही क्या। 

Hartalika Teej Beautiful Mehandi Design in Hindi | खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

मेहंदी डिजाइन अगर खूबसूरत हो तो हर किसी का ध्यान हाथों में रची हुई मेहंदी पर जाता है। हरतालिका तीज के पवन मौके पर आप भी इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से प्रेरणा लेकर अपने हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं।

Hartalika Teej Special Mehandi Design in Hindi| दुल्हन के लिए हरतालिका तीज स्पेशल मेहंदी डिजाइन 

जब बात तीज पर मेहंदी लगवाने की हो तो भला तीज स्पेशल मेहंदी डिजाइन से अच्छा और क्या हो सकता है। इस मेहंदी डिजाइन में झूला झूलती हुई महिला है और तीज के कलश भी हैं। आप अपने मेहंदी आर्टिस्ट को यह डिजाइन दिखाकर अपने हाथों में ऐसी ही मेहंदी सजा सकती हैं। 

Attractive Mehandi Design for Hartalika Mehndi Design 

आकर्षक मेहंदी डिजाइन हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। तीज के मौके पर आप भी अपने हाथों में ऐसी आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। यह दिखने में जितनी खूबसूरत है, रंग आने के बाद उससे भी ज्यादा आकर्षक लगेगी। 

तीज के लिए मेहंदी डिजाइन

आप चाहें तो अपने हाथों पर मेहंदी से Happy Teej 2022 भी लिखवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में तीज की पहचान यानि झूला झूलती हुई महिला के साथ Happy Teej भी विश किया गया है। इस मेहंदी डिजाइन से प्रेरणा लेकर आप अपने हाथों में ऐसी ही मेहंदी सजा सकती हैं। 

Hartalika Teej Full Hand Mehandi Design

कई महिलाओं को भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन अधिक पसंद होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यह भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। वैसे तो ज्यादातर लड़कियां शादी के मौके पर ही भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन लगवाती हैं लेकिन हरतालिका तीज का त्योहार इससे कम भी नहीं होता। इस मौके पर भी आप ऐसी ही भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:
Hartalika Teej Puja Vidhi 
हरियाली और हरतालिका तीज में अंतर

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From लाइफस्टाइल