एंटरटेनमेंट

इतने पॉपुलर हैं तैमूर अली खान कि मार्केट में आया उनके जैसा दिखने वाला खिलौना

Archana Chaturvedi  |  Nov 20, 2018
इतने पॉपुलर हैं तैमूर अली खान कि मार्केट में आया उनके जैसा दिखने वाला खिलौना

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे यानि कि छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) सोशल मीडिया के एक ऐसे स्टार किड हैं जिनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है, और हो भी क्यों न, उनकी क्यूटनेस है ही ऐसी। इनकी पॉपुलैरिटी और दीवागनी लोगों में इतनी बढ़ चुकी है कि अब तैमूर जैसे दिखने वाले खिलौने तक मार्केट में आ गए हैं। अगर आप इसे मजाक समझ रहे हैं तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। ये बात बिल्कुल सच है और इसका सबूत भी है कि बाजारों में ‘तैमूर’ सॉफ्ट टॉयज आ गये हैं। उनके इसी पॉपुलैरिटी का फायदा खिलौने बनाने वाले कंपनियां उठा रही है ताकि वो अच्छा मुनाफा कमा सकें।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसे सॉफ्ट टॉय की तस्वीर वायरल हो रही है जो सेम-टू-सेम तैमूर की तरह दिखता है। और ये तस्वीर जो अश्विनी यारदी नाम की एक पत्रकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘यह गुड्डा केरला के एक स्टोर में बिक रहा है।’

ये भी पढ़ें -अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी

देखिए तैमूर की शक्ल का खिलौना taimur ali khan toy dolls –

इस खिलौने का लुक बिल्कुल तैमूर की तरह ही है। उनके जैसा गोल चबी चेहरा, कर्ली हेयर और वहीं मासूमियत। इतना ही नहीं गुड्डे के कवर पर भी तैमूर भी लिखा है।  

ये भी पढ़ें -रक्षाबंधन के दिन सबसे ज्यादा पैम्पर किये जाने वाले स्टार किड बने तैमूर, देखें पिक्चर्स

क्या होगी इस खिलौने की कीमत

वैसे तो इस खिलौने की कीमत का अभी तक पता नहीं लगा है। लेकिन इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत 2 से 3 हजार के बीच होनी चाहिए। क्योंकि खुद सैफ अली खान ने कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया था कि फोटोग्राफर्स तैमूर की एक फोटो मीडिया हाउसेज़ को 1500 रुपये में बेचते हैं। तो सोचने की बात है कि तैमूर जैसे दिखने वाले गुड्डे की कीमत कितनी होगी।-

बात करें पॉपूलैरिटी की तो तैमूर अपनी मां करीना कपूर ख़ान और पापा सैफ़ अली ख़ान से भी ज्यादा पॉपुलर हैं। आपको बता दें कि 20 दिसंबर 2016 में पैदा हुए तैमूर ने पहले नाम और अपने बेहद क्यूट लुक से सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें – #DeepVeerkiShaadi: देखिए दीपिका- रणवीर की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें

Read More From एंटरटेनमेंट