एंटरटेनमेंट

वीकेंड पर इस तरह मस्ती करते हुए नज़र आए ‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान पटौदी

Deepali Porwal  |  Aug 6, 2018
वीकेंड पर इस तरह मस्ती करते हुए नज़र आए ‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान पटौदी

पटौदी घराने के ‘छोटे नवाब’ यानी कि तैमूर अली खान पटौदी अपनी क्यूटनेस के लिए जाने जाते हैं। मात्र डेढ़ वर्ष की उम्र में उनकी फैन फॉलोइंग देखने लायक है। वे कभी प्ले डेट में मस्ती करते नज़र आते हैं तो कभी प्ले स्कूल जाने में नखरे करते हुए। लोग उनकी हर अदा के कायल हो जाते हैं। हाल ही में तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के साथ बैडमिंटन खेलते नज़र आए थे।

पापा के साथ प्ले डेट

कुछ समय पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें तैमूर अली खान पटौदी करण के दोनों बच्चों, रूही और यश जौहर के साथ एक टब में बॉल्स से खेल रहे थे। उस वीडियो में तैमूर की मम्मी करीना कपूर खान भी नज़र आई थीं। तैमूर अक्सर अपनी मम्मी के साथ मस्ती करते हुए दिखते हैं पर इस बार वे अपने पापा सैफ अली खान के साथ बैडमिंटन खेलने निकले थे। बाप- बेटे की इस जोड़ी को कई फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया है।

तैमूर ने किया माहौल खुशनुमा

इस प्ले डेट के मौके पर सैफ अली खान टी शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए काफी कूल लग रहे थे तो वहीं छोटे नवाब भी उसी कंफर्टेबल गेटअप में नज़र आए। जहां तैमूर अपने नन्हे हाथों में बैडमिंटन संभालने की कोशिश कर रहे थे तो वहीं उनके आसपास खड़े लोग उनकी इस अदा को देखकर मुस्कुरा रहे थे। पार्क में खेलते समय भी तैमूर ने मीडिया को निराश नहीं किया और हर बार की तरह इस बार भी कैमरे की तरफ देखते हुए पोज़ दिया। इससे पता चलता है कि वे छोटी सी उम्र में ही काफी कैमरा फ्रेंड्ली हो चुके हैं।

बहन इनाया के साथ भी बिताया वक्त

इस बार वीकेंड पर तैमूर बैडमिंटन खेलने के साथ ही मम्मी- पापा के साथ अपनी बुआ से मिलने भी गए थे। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू तैमूर से कुछ महीने ही छोटी हैं। हमउम्र होने के नाते दोनों भाई- बहन की आपस में खूब पटती है और वे अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हैं। इस आउटिंग की फोटो देखकर लग रहा है कि ‘छोटे नवाब’ के फैशन सेंस का खासा ख्याल रखा जाता है। वे ब्लू कलर के प्ले सूट में वाकई गजब ढा रहे थे। 

ये भी पढ़ें :

‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान पटौदी की प्ले डेट का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो : मीडिया को देखकर चहके ‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान

अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी

अब सारा अली खान के मेकअप की ज़िम्मेदारी लेंगी करीना कपूर

Read More From एंटरटेनमेंट