एंटरटेनमेंट

वायरल वीडियो : प्ले स्कूल जाने पर मम्मी करीना कपूर से नाराज़ हुए छोटे नवाब

Deepali Porwal  |  May 31, 2018
वायरल वीडियो : प्ले स्कूल जाने पर मम्मी करीना कपूर से नाराज़ हुए छोटे नवाब

बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी मीडिया की नज़रों में छाए रहने के गुण बखूबी जानते हैं। वे जो भी करते हैं, वह आग की तरह हर जगह वायरल हो जाता है। इस बार का वायरल वीडियो उनके प्ले स्कूल का है।

स्कूल के नाम पर तैमूर की नाराज़गी

हर आम बच्चे की तरह छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी का एडमिशन भी एक प्ले स्कूल में करवाया गया है। मगर शायद उनको वहां की दुनिया खास रास नहीं आ रही है। जब उनकी मम्मी करीना कपूर खान और नैनी उन्हें स्कूल छोड़ने गईं तो वे बिफर गए और अंदर जाने से साफ इनकार कर दिया। सोशल मीडिया साइट्स पर उनका यह प्ले स्कूल वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि नन्हे तैमूर स्कूल के अंदर जाने में रुचि नहीं ले रहे हैं और उनकी स्टार मम्मी करीना कपूर उनका हाथ पकड़कर उन्हें अंदर खींच रही हैं।

स्कूल के लिए बदला तैमूर का लुक

सोनम कपूर की शादी में छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी चोटी बांधे हुए नज़र आए थे। अपने हर लुक में छा जाने वाले तैमूर लंबे बालों में भी काफी क्यूट लग रहे थे। हालांकि अब तैमूर अपने कर्ली बालों को बाय-बाय बोल चुके हैं। उनका हेयरस्टाइल चेंज हो गया है और अब वे गुड बॉय की तरह छोटे बालों में नज़र आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मुंबई की गर्मी से तंग आकर या स्कूल के डिसिप्लिन के लिए तैमूर के लुक में यह बदलाव किया गया होगा। वे अपने नए लुक में भी गजब ढा रहे हैं।

मम्मी के दोस्त हैं तैमूर

तैमूर अली खान अक्सर अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ घूमते-फिरते रहते हैं। मम्मी के साथ वे कभी अपनी नानी के घर जाते हैं तो कभी उनकी फिल्म के सेट पर भी चले जाते हैं। अभी जब करीना अपनी कमबैक मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में बिजी थीं तो तैमूर की सरप्राइज विजिट ने उन्हें काफी खुश कर दिया था। मम्मी के फ्रेंड होने के साथ ही तैमूर काफी मीडिया फ्रेंड्ली भी हैं। वे मीडिया के कैमरे देखते ही पोज़ देने लग जाते हैं। ऐसा लग रहा है कि पोज़ देने के मामले में वे अभी से काफी स्मार्ट हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर चाहते हैं कि तैमूर एक सामान्य लाइफ जी सकें पर तैमूर अभी से मीडिया के साथ एक खास रिश्ता कायम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें :

अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी
सोनम कपूर के रिसेप्शन में करीना कपूर का वायरल वीडियो
‘वीरे दी वेडिंग’ : ट्रेलर में मिलें सोनम, करीना, स्वरा और शिखा के ‘गर्ल्स गैंग’ से
 ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए करीना और सोनम कपूर नजर आईं बीच वेयर में

Read More From एंटरटेनमेंट