एंटरटेनमेंट

रक्षाबंधन के दिन सबसे ज्यादा पैम्पर किये जाने वाले स्टार किड बने तैमूर, देखें पिक्चर्स

Richa Kulshrestha  |  Aug 26, 2018
रक्षाबंधन के दिन सबसे ज्यादा पैम्पर किये जाने वाले स्टार किड बने तैमूर, देखें पिक्चर्स

 

इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर अली खान पटौदी आजकल बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पैम्पर्ड और मोस्ट एडोरेबल स्टार किड हैं। और क्योंकि तैमूर पटौदी खानदान और कपूर खानदान के चहेते किड हैं तो जाहिर है कि रक्षाबंधन के दिन भी उनको प्यार और पैम्पर करने वाले लोगों की कमी नहीं होगी। साथ ही इतनी बहनों के सबसे छोटे और प्यारे भाई होने का फायदा भी उन्हें जरूर मिला होगा। हम यहां तैमूर के साथ- साथ कपूर और पटौदी खानदान से जुड़े रक्षाबंधन के पिक्चर्स शेयर कर रहे हैं, आप भी जरूर देखिये –

तैमूर और इनाया की क्यूट जुगलबंदी

सबसे पहले तो तैमूर अली खान पटौदी की क्यूट कज़िन इनाया ने तैमूर को राखी बांधकर पैम्पर किया। देखिये भाई- बहन की कितनी क्यूट जोड़ी है यह –

रक्षाबंधन का टीका

पता नहीं यह राखी पर लगाये जाने वाला टीका है या फिर कान खिंचाई…

बड़ी बहन का दुलार

तैमूर वाकई काफी खुशकिस्मत हैं जो उन्हें छोटी ही नहीं, बल्कि बड़ी बहनों का भी पूरा प्यार मिलता है। देखिये कितने प्यार से राखी बांधकर प्यार दुलार कर रही हैं सारा अली खान…

पापा सैफ के सभी लाडले बच्चे

सैफ अली खान पटौदी अपने बच्चों के साथ.. वाकई कितना एडोरेबल है यह पिक्चर…

करिश्मा मासी और समायरा दीदी 

रक्षाबंधन के दिन तैमूर की करिश्मा मासी न आएं, ऐसा कैसे हो सकता है। करिश्मा मौसी की गोद में बैठकर करिश्मा की बेटी समायरा से राखी बंधवाते हुए तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं, देखिये ना…

अब मिला कियान भैया का दुलार

करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर भी तैमूर को बहुत प्यार करते हैं। उनकी गोद में बैठकर भी मस्त हो रहे हैं तैमूर अली खान पटौदी…।

भाई और बहन का प्यार

समायरा कपूर और कियान राज कपूर की गोद में बैठकर तैमूर खुद को कितना लकी समझ रहे हैं, पता है ना।

सारा अली – इब्राहिम अली और सोहा- सैफ अली

इससे पहले सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान पटौदी के हाथों में राखी बांधी और तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने अपने भाई सैफ अली खान के राखी बांधी।

इन्हें भी देखें –

1. सैफ अली खान ने तैमूर – करीना समेत पूरे परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, तस्वीरें देखें

2. करीना कपूर बनीं इस महिला सशक्तिकरण अभियान की अगुवा, देखें वीडियो

3. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को किस बात की है इतनी चिंता …

4. नेपोटिज़्म पर एकता कपूर और टाइगर श्रॉफ की मां के बीच छिड़ी गर्म बहस, बोलीं स्टार किड होना गुनाह नहीं…

Read More From एंटरटेनमेंट