एंटरटेनमेंट

अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी

Deepali Porwal  |  May 21, 2018
अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी

छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) पटौदी हर समय मीडिया की नजरों में रहते हैं। तैमूर के फैन्स तैमूर अली खान की एक-एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं मगर खुशी की बात तो यह है कि अब यह रिश्ता दोतरफा हो गया है। बच्चों की फिल्म

तैमूर का नया अंदाज

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अभी से सुर्खियों में बने रहना बखूबी जानते हैं। वे अक्सर अपनी मम्मी करीना कपूर खान और नैनी के साथ अपनी नानी बबीता कपूर के घर जाते रहते हैं। हालांकि इस बार जब वे अपनी नानी के घर गए तो मीडिया को उनकी शख्सियत का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल वे करीना कपूर की बात काटते हुए मीडिया को एंटरटेन करने में ही बिजी रहे। उनका यह अंदाज देखकर साफ पता चल रहा है कि उनमें अभी से सुपरस्टार वाले गुण नजर आने लगे हैं।

मम्मी के लाडले ने टाली मम्मी की बात

तैमूर अली खान पटौदी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में ब्लू कलर की टीशर्ट और खाकी शॉर्ट्स में तैमूर हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रहे हैं। फोटोज और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी से उतर कर करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को आगे जाने का रास्ता बता रही हैं पर वे हैं कि सुन ही नहीं रहे हैं। दरअसल जब तक तैमूर अली खान अपनी मम्मी की बात को समझ पाते, तब तक वे वहां मीडिया को स्पॉट कर चुके थे।

मन से दिए पोज़

फोटोग्राफर्स को देखते ही तैमूर अली खान के कदम आगे जाने के बजाय वहीं थम गए थे। खास बात है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था, बल्कि मीडिया व कैमरे को देखकर तैमूर हमेशा ऐसी ही हरकतें करते हैं। वे फ्लैश की चमक से परेशान होने के बजाय खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज़ देते हैं। इससे पहले वे अपने मम्मी-पापा के साथ सोनम कपूर की शादी में भी पिक्चर परफेक्ट पोज़ देते नजर आए थे। वैसे आजकल छोटे नवाब की नई हेयरस्टाइल, यानि कि उनकी पोनीटेल भी काफी ट्रेंड कर रही है।

करीना कपूर खान अपनी अपकमिंग मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में बिजी होने के साथ ही नन्हे बेटे को भी पूरा समय देती हैं।

ये भी पढ़ें :

पटौदी पैलेस में फर्स्ट बर्थडे के अवसर पर तैमूर अली खान को मिला यह नायाब तोहफा
‘केदारनाथ’ के बजाय पापा सैफ अली खान की उंगली थाम सकती हैं सारा अली खान
‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए करीना और सोनम कपूर नजर आईं बीच वेयर में
‘वीरे दी वेडिंग’ : ट्रेलर में मिलें सोनम, करीना, स्वरा और शिखा के ‘गर्ल्स गैंग’ से

Read More From एंटरटेनमेंट